कोलायत झील (बीकानेर) राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित इस मीठे पानी की झील के समीप साँख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को "राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान" भी कहा जाता है। यह आश्रम एन.एच.-15 पर स्थित है। यहॉ प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा को मेला लगता है। कोलायत झील की उत्पति कपिल मुनि ने अपनी माता की मुक्ति के लिए की। इस झील में दीप जला कर अर्पण किया जाता है। समीप ही यहां एक शिवालय है। जिसमें 12 शिवलिंग है।