Rashtriya काव्यधारा राष्ट्रीय काव्यधारा

राष्ट्रीय काव्यधारा



GkExams on 07-07-2022


राष्ट्रीय काव्यधारा : हिंदी भाषा की राष्ट्रीय काव्यधारा के समस्त कवियों ने अपने काव्य में देशप्रेम व स्वतंत्रता के उत्कट भावना की अभिव्यक्ति दी है। राष्ट्रीय काव्यधारा के प्रणेता के रूप में माखनलाल चतुर्वेदी की 'हिमकिरीटनी','हिमतरंगिणी', 'माता', 'युगचरण', 'समर्पण' आदि के काव्य कृतियों के माध्यम से उनकी राष्ट्रीय भावछाया से अवगत हुआ जा सकता है।


वैसे प्राचीन काल से लेकर वर्तमान समय तक हिंदी साहित्य की परम्परा सुदीर्घ एवं दैदिप्यमान रही है। भारतीय साहित्यकारों ने सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय आदि अनेकानेक विषयों से संबंधित लेखन कर के मनोरंजन के साथ-साथ समाजप्रबोधन का कार्य किया है ।


राष्ट्र की मूल कल्पना मनुष्य की उदात्त भावना से प्रेरित है। परस्पर सहयोग एवं सह-अस्तित्व की भावना से राष्ट्र की अवधारणा साकार हुई है। राष्ट्रीय भावना मानव जाति के विकास के लिए वरदान स्वरूप है। वह मनुष्य का दूसरा धर्म बन गई है। भावनात्मक संवेगात्मक और प्रेरणामूलक होने के कारण वह सामूहिक प्रगति तथा पारस्परिक सहयोग के लिए सक्रिय योग देती है।


राष्ट्रीय काव्यधारा के प्रमुख कवि :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा राष्ट्रीय काव्यधारा के प्रमुख कवियों के नाम से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • सुभद्रा कुमारी चौहान
  • माखनलाल चतुर्वेदी
  • केदारनाथ मिश्र
  • मोहनलाल महतो वियोगी
  • सोहन लाल द्विवेदी
  • श्याम नारायण पाण्डेय
  • सियारामशरण गुप्त
  • बालकृष्ण शर्मा नवीन
  • रामधारी सिंह दिनकर




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Rashmi joshi on 18-01-2022

    कवि रामचरित उपाध्याय की राष्ट्रीय भावना

    ra on 13-09-2020

    bhartiy rastiy kavy dhara kese khete hai





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment