Vishwa Ke Pramukh Rail Marg विश्व के प्रमुख रेल मार्ग

विश्व के प्रमुख रेल मार्ग



GkExams on 12-05-2019

रेलवे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय परिवहन में से एक है क्युकी किसी भी अर्थव्यस्था में अंतर्देशीय परिवहन का रेल मुख्य माध्यम होता है। यह न केवल किसी भी देश की मूल संरचनात्‍मक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और राष्‍ट्रीय अखंडता को भी बढ़ावा देता है। ट्रांस-महाद्वीपीय रेलवे ऐसे रेल मार्ग को कहा जाता है जो महाद्वीप के एक हिस्से को दूसरे हिस्से से जोड़ता है। विश्व के प्रमुख रेल मार्ग-



1. ट्रांस-साइबेरियन रेलवे



इस रेलवे मार्ग का निर्माण 1891 ईसवी में शुरू किया गया था और यह 1905 ईसवी में निर्माण कार्य संपन्न हो गया था। यह एक प्रसिद्ध रेलमार्ग है जो सेंट पीटर्सबर्ग से गुज़रते हुए सूदूर-पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक से जोड़ता है। मार्ग के मुख्य जंक्शन हैं: यारोस्लावस्की वोक्झल, चेल्याबिंस्क, ओम्स्क, नोवोसिबिर्स्क, इर्कुत्स्क, क्रास्नोयार्स्क, उलान-उडे, चिता, खाबरोवस्क, और व्लादिवोस्तोक।



2. कनाडाई प्रशांत रेलवे



यह रेल मार्ग कनाडा के पश्चिमी तट पर सेंट जोन से पूर्वी तट पर वैंकूवर तक चलता है। यह क्यूबेक और मॉन्ट्रियल के औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है।



3. कनाडा के राष्ट्रीय रेलवे



यह हैलिफ़ैक्स शहर नोवा स्कॉशिया और ब्रिटिश कोलंबिया के प्रिंस रूपर्ट के बीच चलती है।



4. काहिरा-केप टाउन ट्रांस-कॉन्टिनेंटल रेलवे



यह प्रस्तावित है कि मिस्र की राजधानी कैरो और दक्षिण अफ्रीका की संवैधानिक राजधानी, केप टाउन, आसवान, अदीस अबाबा होते हुए मोम्बासा तक जाएगी।



5. ट्रांस-ऑस्ट्रेलिया रेलवे



यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबी रेल मार्ग है, जो पूर्वी सिडनी को पश्चिमी पर्थ तक चलती है। ब्रोकन हिल, कलगोरी और कूलगार्डी इस मार्ग का मुख्य जंक्शन है। यह उल्लेखनीय है कि कलगोरी और कूलगार्डी दुनिया के बहुत महत्वपूर्ण सोने की खदान हैं।



6. ट्रांस कोकेशियान रेलवे



यह सोवियत संघ के बातुम शहर से फरगना और कुस्क शहर तक चलती है।



विश्व के शीर्ष 10 सबसे तेज़ हेलीकाप्टरो की सूची



7. ओरिएंट-एक्सप्रेस रेलवे



यह यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेल मार्ग है, जो फ्रांस के पेरिस शहर और तुर्की के कॉन्सटिनटिनोप शहर के बीच चलती है।



8. उत्तरी ट्रांस-महाद्वीपीय रेलवे



यह रेल मार्ग सिएटल को न्यू यॉर्क से जोड़ता है।



9. मिड ट्रांस-महाद्वीपीय रेलवे



यह रेल मार्ग सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क के बीच चलती है।



10. दक्षिणी ट्रांस-महाद्वीपीय रेलवे



यह रेल मार्ग लॉस एंजेल्स को न्यूयॉर्क और न्यू ऑरलियन्स को जोड़ती है



11. एशिया-यूरोप रेल नेटवर्क



एशिया और यूरोप के देशों को 80,000 किलोमीटर लम्बे वृहद् रेल नेटवर्क से जोड़ने की यूनाइटेड नेशन इकनोमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक की महत्वकांक्षी योजना एशिया-यूरोप रेल नेटवर्क परियोजना 2006 में हस्ताक्षरित हुआ था। यह नेटवर्क एशिया और यूरोप के बीच निर्यात-आयात को बढ़ावा देगा। यह रेल लाइन भारत में म्यांमार की सीमा से लगे तामू क्षेत्र से प्रवेश करेगी , जहाँ से यह बांग्लादेश होते हुए पुनः भारतीय क्षेत्र में आएगी। पश्चिम में यह रेल लाइन अटारी बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करेगी।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Rachna Chaudhary on 17-12-2022

विश्व के प्रमुख रेल मार्ग कौन-कौन से हैं





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment