Monsoon Ki Utpatti Ka Sidhhant मानसून की उत्पत्ति का सिद्धांत

मानसून की उत्पत्ति का सिद्धांत



GkExams on 12-05-2019

मानसून उत्पत्ति संबंधी जेट स्ट्रीम सिद्धान्त अपेक्षाकृत नवीन और विश्वसनीय सिद्धान्त है| ऊपरी वायुमंडल (9 से 18 किमी.) में प्रवाहित होने वाली तीव्र वायु-प्रणाली को ‘जेट स्ट्रीम’ कहा जाता है| जेट विमानों की उड़ान में सहायक होने के कारण इन्हें ‘जेट स्ट्रीम’ नाम दिया गया है| ये पवनें सामान्यतः पश्चिम की ओर प्रवाहित होती हैं, लेकिन कुछ स्थानीय परिस्थितियों के कारण गर्मियों में पूर्वी जेट स्ट्रीम का उद्भव भी हो जाता है| ऊपरी वायुमंडल में प्रवाहित होने वाली ये पवनें धरतलीय मौसम की दशाओं को प्रभावित करती हैं|



मानसून के आगमन में जेट स्ट्रीम की भूमिका



सर्दियों के मौसम में भारत या एशिया के ऊपर ‘पछुआ जेट स्ट्रीम’ (जिसे उपोष्ण जेट स्ट्रीम या Subtropical Jet Stream भी कहा जाता है) प्रवाहित होती है, लेकिन तिब्बत हिमालय की उपस्थिति के कारण यह उत्तरी व दक्षिणी दो शाखाओं में बंट जाती है| इसकी उत्तरी शाखा हिमालय व तिब्बत के पठार के उत्तर में प्रवाहित होती है और दक्षिणी शाखा हिमालय के दक्षिण में प्रवाहित होती है|



जब तक पछुआ जेट स्ट्रीम भारत के ऊपर से प्रवाहित होती है, तब तक भारत पर उच्च दाब बना रहता है और वह धरातलीय वायु को ऊपर उठने से रोकती है| इसीलिए मई के मौसम में, जब उत्तर-पश्चिम भारत में अत्यधिक उच्च ताप पाया जाता है तब भी ऊपरी वायुमंडल में पछुआ जेट स्ट्रीम की उपस्थिति के कारण धरातलीय वायु ऊपर नहीं उठ पाती है| धरातलीय पवनों के ऊपर न उठ पाने के कारण उच्च ताप के बावजूद धरातलीय निम्न दाब नहीं बन पाता है और न ही मानसूनी पवनें भारत की ओर आकर्षित हो पाती हैं| पछुआ जेट स्ट्रीम के कारण हवाएँ उत्तर से दक्षिण की ओर अर्थात उत्तर-पूर्वी मानसून के रूप में प्रवाहित होती हैं|



गर्मियों के मौसम में जब सूर्य कर्क रेखा के ऊपर स्थित होता है तो पछुआ जेट स्ट्रीम भी उत्तर की ओर खिसक जाती है और हिमालय के दक्षिण में प्रवाहित होने वाली पछुआ जेट स्ट्रीम की धारा लुप्त हो जाती है| पछुआ जेट स्ट्रीम के लुप्त होते ही भारत के ऊपर पूर्वी जेट स्ट्रीम प्रवाहित होने लगती है| पूर्वी जेट स्ट्रीम की उत्पत्ति तिब्बत के पठार के गर्म होने से पठार के ऊपर की वायु के ऊपर उठने से होती है, लेकिन पूर्वी जेट स्ट्रीम की उत्पत्ति अत्यधिक अनियमित होती है|



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment