Vyapar Shesh Kya Hai व्यापार शेष क्या है

व्यापार शेष क्या है



GkExams on 09-12-2018

व्यापार शेष के अंतर्गत आयातों और निर्यातों का विस्तृत विवरण रहता है। व्यापारशेष आयातों और निर्यातों के अंतर को स्पष्ट करता है। किसी देश का व्यापार शेष याआयातों धनात्मक याने कि अनुकूल या णात्मक याने की प्रतिकूल हो सकता है। जबएक देश के आयातों की तुलना में निर्यात अधिक होता है तो उसे धनात्मक व्यापार शेषकहते हैं और यदि आयातों की तुलना में निर्यात कम होता है तो उसे ऋणात्मक व्यापारशेष कहते हैं। व्यापार शेष को व्यापार संतुलन के नाम से भी जाना जाता है व्यापार शेषमें केवल वस्तुओं के निर्यात और आयात को ही शामिल किया जाता है। वस्तुओं के आयातनिर्यात को दृश्य व्यापार कहते हैं। अत: व्यापार शेष को दृश्य मदों का शेष भी कहते हैं।निम्न तालिका में 1980-81 से भारत के व्यापार शेष की स्थिति दिखार्इ गर्इ है।

तालिका भारत में व्यापार शेष की स्थिति
करोड़ रूपये में
वर्ष निर्यात का मूल्य आयात का मूल्य व्यापार शेष
1980-81 6576 12544 -5967
1989-90 22229 40642 -12413
1990-91 33153 50086 -16934
1991-92 44923 51418 -6495
1992-93 54762 68863 -14101
1993-94 71146 78630 -7484

भारत का व्यापार शेष :- निम्न तालिका में वर्ष 2003-04 से भारत के व्यापार शेष कीस्थिति दिखार्इ गर्इ है।

तालिका
भारत का व्यापार शेष
वर्ष निर्यात आयात व्यापार शेष
2003-04 63.8 78.2 -14.3
2004-05 83.5(30.8) 111.5(42.7) -28.0
2005-06 103.1(23.4) 149.2(33.8) -46.1
2006-07 126.4(22.6) 185.8(24.5)-59.4
2007-08 111.0(21.6) 168.8(25.9) -57.8
2008-09 168.7(51.9) 287.8(70.8) -119.1



अप्रैल दिसंबर कोष्ठक के आंकड़े पूर्व वर्ष की तुलना में प्रतिशत वृद्धि को दर्शाते है।

अदृश्य शेष :-

अदृश्य मदों में पोत परिवहन, बैंकिंग, बीमा, परामर्श, सेवाएं, विदेशी पर्यटन, निवेशआय, हस्तांतरण, भुगतान आदि शामिल किये जाते है। भारत में अदृश्य शेष की स्थितिको निम्न तालिका में दिखार्इ गर्इ है।

तालिका
भारत मे अदृश्य शेष की स्थिति करोड रूपये में
वर्ष से अदृश्य मदों प्राप्तियॉं लिए अदृश्य मदों के भुगतान अदृश्य मदों से निवल प्राप्तियॉं
1980-81 5669 1580 4311
1989-90 12484 11459 1025
1990-91 13394 13829 -435
1991-92 23449 19191 4258
1992-93 23901 22564 1337
1993-94 30262 26413 3849

तालिका से स्पष्ट है कि भारत अदृश्य शेष की स्थिति व्यापार शेष की स्थिति सेअच्छी है। वर्ष 1990-91 को छोड़कर अन्य सभी वर्षों में अदृश्य मदों से प्राप्तियॉं इनकेलिए किये भुगतानों से अधिक है अर्थात् 1990-91 को छोड़कर अन्य सभी वर्षों में अदृश्यशेष में अधिशेष की स्थिति रही है।





सम्बन्धित प्रश्न



Comments अखिलेश on 04-01-2023

दृश्य मदों में क्या क्या शामिल होता है

केशव on 17-12-2022

दर्श्य मदों एवम् अदर्श्य मादों में अंतर बताएं

Priya on 03-04-2022

What is balance of trade


Kamal on 14-07-2020

व्यापार की शर्तों को स्थिरता हेतु सुझाव दीजिए





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment