Narmada Bachao Andolan Par Nibandh नर्मदा बचाओ आन्दोलन पर निबंध

नर्मदा बचाओ आन्दोलन पर निबंध



GkExams on 10-05-2022


नर्मदा बचाओ आंदोलन के बारें में : यह आन्दोलन (Narmada Bachao Movement In Hindi) भारत में चल रहे पर्यावरण आंदोलनों की परिपक्वता का उदाहरण है। इसने पहली बार पर्यावरण तथा विकास के संघर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनाया जिसमें न केवल विस्थापित लोगों बल्कि वैज्ञानिकों, गैर सरकारी संगठनों तथा आम जनता की भी भागीदारी रही। नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध परियोजना का उद्घाटन 1961 में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था।


Narmada-Bachao-Andolan-Par-Nibandh


लेकिन तीन राज्यों-गुजरात, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के मध्य एक उपयुक्त जल वितरण नीति पर कोई सहमति नहीं बन पायी। 1969 में, सरकार ने नर्मदा जल विवाद न्यायधिकरण का गठन किया ताकि जल संबंधी विवाद का हल करके परियोजना का कार्य शुरु किया जा सके।


1979 में न्यायधिकरण सर्वसम्मति पर पहुँचा तथा नर्मदा घाटी परियोजना ने जन्म लिया जिसमें नर्मदा नदी तथा उसकी 4134 नदियों पर दो विशाल बांधों - गुजरात में सरदार सरोवर बांध तथा मध्य प्रदेश में नर्मदा सागर बांध, 28 मध्यम बांध तथा 3000 जल परियोजनाओं का निर्माण शामिल था।


वर्ष 1985 में इस परियोजना के लिए विश्व बैंक ने 450 करोड़ डॉलर का लोन देने की घोषणा की सरकार के अनुसार इस परियोजना से मध्य प्रदेश, गुजरात तथा राजस्थान के सूखा ग्रस्त क्षेत्रों की 2.27 करोड़ हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए जल मिलेगा, बिजली का निर्माण होगा, पीने के लिए जल मिलेगा तथा क्षेत्र में बाढ़ को रोका जा सकेगा।


नर्मदा परियोजना (narmada bachao andolan essay) ने एक गंभीर विवाद को जन्म दिया है। एक ओर इस परियोजना को समृद्धि तथा विकास का सूचक माना जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप सिंचाई, पेयजल की आपूर्ति, बाढ़ पर नियंत्रण, रोजगार के नये अवसर, बिजली तथा सूखे से बचाव आदि लाभों को प्राप्त करने की बात की जा रही है वहीं दूसरी ओर अनुमान है कि इससे तीन राज्यों की 37000 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो जाएगी जिसमें 13000 हेक्टेयर वन भूमि है। यह भी अनुमान है कि इससे 248 गांव के एक लाख से अधिक लोग विस्थापित होंगे। जिनमें 58 प्रतिशत लोग आदिवासी क्षेत्र के हैं।


नर्मदा बचाओ आंदोलन के मुख्य तथ्य :




यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको नर्मदा बचाओ आंदोलन के मुख्य तथ्यों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • नर्मदा बचाओ आंदोलन की शुरूआत - 1988-89
  • वर्ष - 5 अप्रैल, 1961
  • प्रधानमंत्री - पंडित जवाहर लाल नेहरू
  • नर्मदा घाटी विकास योजना - 1979
  • स्थान - नर्मदा नदी, जो गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों से होकर बहती है।
  • विरोध - नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को लेकर
  • संस्थापक - मेधा पाटकर (भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज सुधारक)
  • सहायक - अंरुणधती रॉय, बाबा आम्टे एवं अनिल पटेल, आमिर खान
  • उद्देश्य - बांध निर्माण स्थल से लोगों के विस्थापन को रोकना
  • सरदार सरोवर बाँध की ऊंचाई - 138.68 मीटर
  • लंबाई - 1200 मीटर
  • गहराई - 163 मीटर






  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Cutie on 28-06-2023

    Narmada bachao ke upar Pretawna

    Vishnu army lover on 03-04-2023

    नर्मदा आंदोलन के महत्वपूर्ण बिंदु चाहिए

    Ak sharma on 16-02-2023

    Chipku aandolan in hindi


    Manshi Oraon on 15-12-2022

    Narmada bachao andolan par nibandh

    Golu on 08-04-2022

    Narmda bchao aandoln pr ak nibsndh likhe

    Priyanka rani on 24-01-2022

    Narmada bacho andolan par nimad

    Ce on 05-09-2020

    Narmada bachao andolan






    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment