रीट परीक्षा की तारीख REET Exam Date 2018


Rajesh Kumar at  2018-08-27  at 09:04:15
 REET Pariksha Ki Tarikh REET Exam Date 2018
REET Pariksha Ki Tarikh REET Exam Date 2018

रीट परीक्षा की तारीख REET Exam Date 2018
तीन साल बाद फरवरी 2018 में होगी रीट, परीक्षा शुल्क बढ़ेगा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से फरवरी-2018 में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा तीन साल बाद होगी। इससे पहले बोर्ड ने 2015 में रीट का आयोजन किया था।

आगामी रीट में परीक्षा शुल्क में भी बढ़ोतरी होगी। इस पर बोर्ड जल्द ही निर्णय करेगा। रीट को लेकर बुधवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई। माना जा रहा है कि यह परीक्षा संभवत 4 फरवरी या 11 फरवरी में से किसी भी दिन हो सकती है। इस परीक्षा में करीब 10 लाख बीएड और बीएसटीसी डिग्रीधारियों के शामिल होने की संभावना है। तीन साल पहले हुई रीट परीक्षा में 8 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बैठक में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह जरूरी है कि नियमित रूप से रीट परीक्षा का आयोजन करवाया जाए।


REET Pariksha Ki Tarikh Exam Date 2018 Teen Sal Baad February Me Hogi Shulk Badhega Rajasthan Madhyamik Shiksha Board Or Se Adhyapak patrata Ka Aayojan Kiya Jayega Yah Isse Pehle ne 2015 Tha Agami Bhi Badhotari Is Par Jald Hee Decision Karega Ko Lekar Budhwar Sachiwalaya Uchh Stareey Baithak Hui Mana Jaa Raha Hai Sambhavt 4 Ya 11 Kisi Din Ho Sakti Karib 10 Lakh BEd Aur BSTC Degreedharion Ke Shamil Hone Sambhawna 8 Adhik Abhyarthi Hue The Rajyamantri Wasudev Devnani Kahaa Jaroori Niyamit Roop Karwaya Jaye

Labels: All exam