मलेरिया (Malaria) = malaria
Category: disease
मलेरिया संज्ञा पुं॰ [अं॰] एक प्रकार का ज्वर जो वर्षा ऋतु में फैलता है । विशेष—यह जाड़ा देकर आता है । पहले डाक्टरों का विश्वास था कि वस्तुओं के सड़ने या किसी अन्य कारण से वायु में विष फैलता है जिससे सविराम, अर्थात् अँतरिया, तिजरा, चौथिया आदि ज्वर, जो मलेरिया के अंतर्गत हैं, फैलते हैं । पर अब उन्होंने यह निश्चय किया है कि मच्छड़ा के देश से मलेरिया का विष मनुष्यों के रक्त में पहुचता है जिससे सबिराम ज्वर का रोग उत्पन्न होता है ।
मलेरिया या दुर्वात एक वाहक-जनित संक्रामक रोग है जो प्रोटोज़ोआ परजीवी द्वारा फैलता है। यह मुख्य रूप से अमेरिका, एशिया और अफ्रीका महाद्वीपों के उष्ण तथा उपोष्ण कटिबंधी क्षेत्रों में फैला हुआ है। प्रत्येक वर्ष यह 51.5 करोड़ लोगों को प्रभावित करता है तथा 10 से 30 लाख लोगों की मृत्यु का कारण बनता है जिनमें से अधिकतर उप-सहारा अफ्रीका के युवा बच्चे होते हैं। मलेरिया को आमतौर पर गरीबी से जोड़ कर देखा जाता है किंतु यह खुद अपने आप में गरीबी का कारण है तथा आर्थिक विकास का प्रमुख अवरोधक है। मलेरिया सबसे प्रचलित संक्रामक रोगों में से एक है तथा भंयकर जन स्वास्थ्य समस्या है। यह रोग प्लास्मोडियम गण के प्रोटोज़ोआ परजीवी के माध्यम से फैलता है। केवल चार प्रकार के प्लास्मोडियम (Plasmodium) परजीवी मनुष्य को प्रभावित करते है जिनमें से सर्वाधिक खतरनाक प्लास्मोडियम फैल्सीपैरम (Plasmodium falciparum) तथा प्लास्मोडियम विवैक्स (Plasmodium vivax) माने जाते हैं, साथ ही प्लास्मोडियम ओवेल (Plasmodium ovale) तथा प्लास्मोडियम मलेरिये (Plasmodium malariae) भी मानव को प्रभावित करते हैं। इस सारे समूह को 'मलेरिया परजीवी' कहते हैं। मलेरिया के परजीवी का वाहक मादा एनोफ़िलेज़ (Anopheles) मच्छर है। इसके काटने पर मलेरिया के परजीवी लाल रक्त कोशिकाओं में प्रवेश कर के बहुगुणित होते हैं जिससे रक्तहीनता (एनीमिया) के लक्षण उभरते हैं (चक्कर आना, साँस फूलना, द्रुतनाड़ी इत्यादि)। इसके अलावा अविशिष्ट लक्षण जैसे कि बुखार, सर्दी, उबकाई और जुखाम जैसी अनुभूति भी देखे जाते हैं। गंभीर मामलों में मरीज मूर्च्छा में जा सकता है और मृत्यु भी हो सकती है। मलेरिया के फैलाव को रोकने के लिए कई उपाय किये जा सकते हैं। मच्छरदानी और कीड़े भगाने वाली दवाएं मच्छर काटने से बचाती हैं, तो कीटनाशक दवा के छ
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
कुनैन , जो मलेरिया के लिये एक प्रमुख औषधि है , वह प्राप्त होती है ?
मलेरिया बुखार पैदा करने वाला प्रोटोजोआ है ?
मलेरिया कितने प्रकार के होते हैं
किस वैज्ञानिक ने खोज की थी कि मलेरिया मच्छरों द्वारा होता है ?
मलेरिया की खोज किसने की
Malaria meaning in Gujarati: મેલેરિયા
Translate મેલેરિયા
Malaria meaning in Marathi: मलेरिया
Translate मलेरिया
Malaria meaning in Bengali: ম্যালেরিয়া
Translate ম্যালেরিয়া
Malaria meaning in Telugu: మలేరియా
Translate మలేరియా
Malaria meaning in Tamil: மலேரியா
Translate மலேரியா