कुष्ठ (Kushth) = Leprosy
Category: disease
कुष्ठ संज्ञा पुं॰
1. कोढ़
2. कुट नामक ओषधि ।
3. कुड़ा नामक वृक्ष ।
4. नितंब का गड़ढ़ा (को॰) ।
कोढ या कुष्टरोग (लिप्रोसी) या हन्सेन रोग (Hansen's disease) एक जीर्ण रोग है जो माइकोबैक्टिरिअम लेप्राई (Mycobacterium leprae) नामक जीवाणु (बैक्टिरिया) के कारण होता है। यह मुख्य रूप से मानव त्वचा, ऊपरी श्वसन पथ की श्लेष्मिका, परिधीय तंत्रिकाओं, आंखों और शरीर के कुछ अन्य क्षेत्रों को प्रभावित करता है। यह न तो वंशागत है और न ही दैवीय प्रकोप बल्कि यह एक रोगाणु से होता है। समान्यत त्वचा पर पाये जाने वाले पीले या ताम्र रंग के धब्बे जो सुन्न हों या रंग तथा गठन में परिवर्तन दिखाई दे, तो यह कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। यह रोग छूत से नहीं फैलता। कुष्ट की गणना संसार के प्राचीनतम ज्ञात रोगों में की जाती है। इसका उल्लेख चरक और सुश्रुत ने अपने ग्रंथों में किया है। उत्तर साइबेरिया का छोड़कर संसार का कोई भाग ऐसा नहीं था जहाँ यह रोग न रहा हो। किंतु अब ठंडे जलवायु वाले प्राय: सभी देशों से इस रोग का उन्मूलन किया जा चुका है। यह अब अधिकाशंत: कर्क रेखा (Tropic of Cancer) से लगे गर्म देशों के उत्तरी और दक्षिणी पट्टी में ही सीमित है और उत्तरी भाग की अपेक्षा दक्षिणी भाग में अधिक है। भारत, अफ्रीका और दक्षिणी अमरीका में यह रोग अधिक व्यापक है। भारत में यह रोग उत्तर की अपेक्षा दक्षिण में अधिक है। उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण महाराष्ट्र में यह क्षेत्रीय रोग सरीखा है। उत्तर भारत में यह हिमालय की तराई में ही अधिक देखने में आता है। यह रोग संक्रामक है। यह रोग सामान्यत: गंदगी में रहनेवाले और समुचित भोजन के अभाव से ग्रस्त लोगों में ही होता है; किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि स्वच्छ और समृद्धिपूर्ण जीवन बितानेवाले वकील, व्यापारी, अध्यापक आदि इस रोग से सर्वथा मुक्त है। वे लोग भी इस रोग से ग्रसित पाए जाते हैं। इस रोग का कारण 'माइक्रो बैक्टीरयिम लेप्रे' नामक जीवाणु (बैक्टीरिया) का त्वचा में प्रवेश समझा जाता है। इन जीवाणुओं की खोज लगभग सौ वर्ष पूर्व हैनसेन नामक एक नार्वेजियन ने डेनमार्क के एक अनुसंधानशाला में की थी। इस अनुसंधान के फलस्वरूप आगे चलकर यह बात ज्ञात हुई कि ये जीवाणु क्षयरोग के जीवाणु की जाति के हैं और जो औषधियाँ क्षयरोग की चिकित्सा में सफल है
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Kushth meaning in Gujarati: રક્તપિત્ત
Translate રક્તપિત્ત
Kushth meaning in Marathi: कुष्ठरोग
Translate कुष्ठरोग
Kushth meaning in Bengali: কুষ্ঠ
Translate কুষ্ঠ
Kushth meaning in Telugu: కుష్ఠురోగము
Translate కుష్ఠురోగము
Kushth meaning in Tamil: தொழுநோய்
Translate தொழுநோய்
कोढ़,