रीगा (Riga) = Riga
रीगा (लातवियाई: Rīga, स्पष्ट) लातविया की राजधानी और सबसे प्रमुख नगर है जो बाल्टिक का एक प्रमुख, औद्योगिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और वित्तीय केंद्र है और डुगावा नदी पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। ७,१३,०१६ (२००९) निवासियों के साथ यह बाल्टिक राज्यों में सबसे बड़ा और बाल्टिक क्षेत्र में सेंट पीटर्सबर्ग और स्टॉकहोम के बाद (नगरीय सीमा के भीतर निवासियों की गिनती अनुसार) तीसरा सबसे बड़ा नगर है। रीगा क्षेत्र का क्षेत्रफल ३०७.१७ वर्ग किमी है और यह एक समतल और रेतीले मैदान पर समुद्र तल से १ से १० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। रीगा का ऐतिहासिक केंद्र एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है और नगर अपनी व्यापक जुन्गेन्ड्सटिल (Jugendstil) वास्तुकला के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसे यूनेस्को विश्व में कहीं भी अद्वितीय समझता है। रीगा आज जहाँ पर स्थित है वहाँ पर पहले लीबेस नामक एक प्राचीन फिनिश ग्राम था। राय्ड्ज़ नदी यहाँ पर डुगावा नदी से मिलती है। हाल के वर्षों में रीगा की अवकाश यात्रा और व्यापार में आधारभूत ढांचे में सुधार के कारण बहुत वृद्धि हुई है। अधिकतर पर्यटक विमान द्वारा रीगा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से होकर, जो बाल्टिक राज्यों में सबसे बड़ा हवाई अड्डे है, रीगा की यात्रा करते हैं। इस हवाई अड्डे का नवीकरण और आधुनिकीकरण २००१ में रीगा की ८००वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था। निकट भविष्य में, रीगा उल्लेखनीय परिवर्तनो से गुजरेगा। एक नए स्थलचिह्न - लातवियाई राष्ट्रीय पुस्तकालय भवन - का निर्माण २००७ की की शरद ऋतु में आरंभ हुआ और जो २०१० तक बन जाएगा। वर्तमान में रीगा परिषद में इस बात पर विचार विमर्श चल रहा है की डुगावा के बाएं किनारे पर स्थित केंद्रीय क्षेत्रों का विकास किया जाए। सबसे बड़ा विवाद किप्साला (Kipsala) में गगनचुंबी अट्टालिकाओं के निर्माण को लेकर है, जिसके संबंध में यूनेस्को ने चेतावनी दी है की इससे "रीगा के ऐतिहासिक केन्द्र का एक विश्व विरासत स्थल के रूप में होने का दर्जा गंभीर रूप से खतरे में पड़ सकता है"। किप्साला में पहले ही ३ भवनों का निर्माण आरंभ हो चुका है - दा विन्सी परिसर (२५ तलीय) और ज़ेड-टावर्स (३० तलीय)। लातविया के लगभग सभी महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थान रीगा में स्थित हैं जिसमें लातविया बैंक भी है, जो लातविया का केन्द्रीय बैंक है। री
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
लोहट, रीगा तथा हसनपुर किस उद्योग से जुड़े हैं ?
Riga meaning in Gujarati: રીગા
Translate રીગા
Riga meaning in Marathi: रिगा
Translate रिगा
Riga meaning in Bengali: রিগা
Translate রিগা
Riga meaning in Telugu: రిగా
Translate రిగా
Riga meaning in Tamil: ரிகா
Translate ரிகா