खनन (Khanan) = Mining
खनन संज्ञा पुं॰
1. खोदने खनने का कार्य । उ॰—हे खनक किए या कूप कनन । — दैंनिकी, पृ॰, 30 ।
2. गाड़ना या दबाना [को॰] ।
पृथ्वी के गर्भ से धातुओं, अयस्कों, औद्योगिक तथा अन्य उपयोगी खनिजों को बाहर निकोलना खनिकर्म या खनन (mining) हैं। आधुनिक युग में खनिजों तथा धातुओं की खपत इतनी अधिक हो गई है कि प्रति वर्ष उनकी आवश्यकता करोड़ों टन की होती है। इस खपत की पूर्ति के लिए बड़ी-बड़ी खानों की आवश्यकता का उत्तरोत्तर अनुभव हुआ। फलस्वरूप खनिकर्म ने विस्तृत इंजीनियरों का रूप धारण कर लिया है। इसको खनन इंजीनियरी कहते हैं। संसार के अनेक देशों में, जिनमें भारत भी एक है, खनिकर्म बहुत प्राचीन समय से ही प्रचलित है। वास्तव में प्राचीन युग में धातुओं तथा अन्य खनिजों की खपत बहुत कम थी, इसलिए छोटी-छोटी खान ही पर्याप्त थी। उस समय ये खानें 100 फुट की गहराई से अधिक नहीं जाती थीं। जहाँ पानी निकल आया करता था वहाँ नीचे खनन करना असंभव हो जाता था; उस समय आधुनिक ढंग के पंप आदि यंत्र नहीं थे। किसी भी प्रकार के खननविकास के लिये खनन के पूर्व की दो अवस्थाएँ -- पूर्वेक्षण (Prospecting) तथा गवेषणा (Exploration) बहुत महत्वपूर्ण हैं। पूर्वेक्षण के अंतर्गत खनिजों तथा अयस्कों की खोज, निक्षेपों का सामान्य अध्ययन तथा खनन की संभावनाओं को सम्मिलित किया जाता है। इन तथ्यों की जानकारी के लिए किन साधनों की सहायता ली जाय, यह उस क्षेत्र की आवश्यकाताओं पर निर्भर करता है। गवेषणात्मक कार्य के अंतर्गत संभाव्य निक्षेपों का विस्तार और क्षेत्र, उनकी औसत मोटाई, खनिज की संभाव्य मात्रा तथा मूल्य, निक्षेपों के अंतर्गत खनन योग्य क्षेत्रों का वितरण, खान को खोलने, विकसित करने तथा खनन को प्रभावित करनेवाली अवस्थाएँ एवं खान के विकास के लिये उपयुक्त विधि का निश्चय आदि महत्वपूर्ण तथ्य सम्मिलित हैं। गवेषणा के तीन मुख्य अंग हैं : तलीय गवेषणा, वेधन (Drilling) तथा भूमिगत गवेषणा। खनिकर्म को मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित किया गया हैं :इस प्रकार के खनन में धरातल के ऊपर जो पहाड़ आदि हैं उनको तोड़कर खनिज प्राप्त किए जात हैं, जैसे चूने का पत्थर, बालू का पत्थर, ग्रैनाइट, लौह अयस्क आदि। इस विधि में मुख्य कार्य पत्थर को तोड़ना ही हैं। शिलाएँ कठोरता, मजबूती तथा दृढ़ता में भिन्न होती हैं। जो शिलाएँ कोमल होती हैं, उनको त
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
खनन, खनिकर्म, खनिज, माइनिंग,
आस्ट्रेलिया का महत्वपूर्ण लौह - अयस्क उत्खनन केन्द्र है -
न्येवेली में खनन किया जाने वाला प्रमुख खनिज है -
खनन क्या है
खनन के प्रकार
खनन का क्या अर्थ है
Khanan meaning in Gujarati: ખાણકામ
Translate ખાણકામ
Khanan meaning in Marathi: खाण
Translate खाण
Khanan meaning in Bengali: খনির
Translate খনির
Khanan meaning in Telugu: గనుల తవ్వకం
Translate గనుల తవ్వకం
Khanan meaning in Tamil: சுரங்கம்
Translate சுரங்கம்