Rajputana
= राजपूताना() (RajPutana)
Category: place
राजपूताना संज्ञा पुं॰ [हिं॰ राजपूत] राजस्थान नामक प्रदेश जो भारत के पश्चिम में और पंजाब के दक्षिणी भाग में है । जयपुर, जोधपुर, बीकानेर आदि राज्य इसी के अंतर्गत हैं ।
राजपुताना जिसे रजवाड़ा भी कहा जाता है। राजपूतों की राजनीतिक सत्ता आयी तथा ब्रिटिशकाल में यह राजपुताना (राजपूतों का देश) नाम से जाने जाना लगा। इस प्रदेश का आधुनिक नाम राजस्थान है, जो उत्तर भारत के पश्चिमी भाग में अरावली की पहाड़ियों के दोनों ओर फैला हुआ है। इसका अधिकांश भाग मरुस्थल है। यहाँ वर्षा अत्यल्प और वह भी विभिन्न क्षेत्रों में असमान रूप से होती है। यह मुख्यत: वर्तमान राजस्थान राज्य की भूतपूर्व रियासतों का समूह है, जो भारत का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। 3,43,328 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले इस इलाक़े के दो भौगोलिक खण्ड हैं, अरावली पर्वत श्रृंखला का पश्चिमोत्तर क्षेत्र-जो अनुपजाऊ व ज़्यादातर रेतीला है। इसमें थार मरुस्थल का एक हिस्सा शामिल है और पर्वत श्रृंखला का दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र-जो सामान्यत: ऊँचा तथा अधिक उपजाऊ है। इस प्रकार समस्त क्षेत्र एक ऐसे सघन अवरोध का निर्माण करता है, जिसमें उत्तर भारत के मैदान और प्रायद्वीपीय भारत के मुख्य पठार के मध्य स्थित पहाड़ी और पठारी क्षेत्र सम्मिलित हैं। राजपुताना में 23 राज्य, एक सरदारी, एक जागीर और अजमेर-मेवाड़ का ब्रिटिश ज़िला शामिल थे। शासक राजकुमारों में अधिकांश राजपूत थे। ये राजपूताना के ऐतिहासिक क्षेत्र के क्षत्रिय थे, जिन्होंने सातवीं शताब्दी में इस क्षेत्र में प्रवेश करना आरम्भ किया। जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर और उदयपुर सबसे बड़े राज्य थे। 1947 में विभिन्न चरणों में इन राज्यों का एकीकरण हुआ, जिसके परिणामस्वरूप राजस्थान राज्य अस्तित्व में आया। दक्षिण-पूर्व राजपूताना के कुछ पुराने क्षेत्र मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम में और कुछ क्षेत्र अब गुजरात का हिस्सा हैं। भारत में मुसलमानों का राज्य स्थापित होने के पूर्व राजस्थान में कई शक्तिशाली राजपूत जातियों के वंश शासन कर रहे थे और उनमें सबसे प्राचीन चालुक्य और राष्ट्रकूट थे। इसके उपरान्त कन्नौज के राठौरों (राष्ट्रकूट), अजमेर के चौहानों, अन्हिलवाड़ के सोलंकियों, मेवाड़ के गहलोतों या सिसोदियों और जयपुर के कछवाहों ने इस प्रदेश के भिन्न-भिन्न भागों में अपने राज्य स्थापित कर लिये। राजपूत जातिय
राजपूताना meaning in english
राजपूताना के निम्न राज्यों में किस एक ने अकबर की संप्रभुता स्वीकार नहीं की थी -
राजपूताना की रियासतों में ब्रिटेन सरकार से सर्वाधिक विरोध किस रियासत का रहा है ?
राजपूताना एजेंसी की स्थापना
राजपूताना मध्यभारत सभा का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ ?
बेंगू किसान आंदोलन ( 1921 ) राजपूताना की किस रियायत से संबंधित था ?
Rajputana
meaning in Gujarati: રાજપુતાના
Translate રાજપુતાના
Rajputana
meaning in Marathi: राजपुताना
Translate राजपुताना
Rajputana
meaning in Bengali: রাজপুতানা
Translate রাজপুতানা
Rajputana
meaning in Telugu: రాజపుతానా
Translate రాజపుతానా
Rajputana
meaning in Tamil: ராஜ்புதானா
Translate ராஜ்புதானா