Doaab (Doab) Meaning In Hindi

Doab meaning in Hindi

Doab = दोआब() (Doaab)




दोआब दो नदियों के बीच के क्षेत्र को कहते हैं। यह 'दो' और 'आब' (यानि 'पानी') शब्दों के जोड़ से बना है, जैसे गंगा और यमुना के बीच की भूमि। दुनियाँ में इस प्रकार के अनेक दोआब हैं, जैसे दजला और फरात का दोआब आदि। पर भारत में दोआब विशेष रूप से गंगा और यमुना के मध्य की भूमि को ही कहते हैं, जो उत्तर प्रदेश में शिवालिक पहाड़ियों से लेकर इलाहाबाद में दोनों नदियों के संगमस्थल तक फैला हुआ है। निम्न दोआब, जो इटावा जिले से लेकर इलाहाबाद तक फैला है, अंतर्वेद कहलाता है। गंगा यमुना के दोआब के अंतर्गत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलन्दशहर, अलीगढ़ जिले संपूर्ण तथा मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, जिलों के कुछ भाग एवं इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद के अधिकांश भाग आते हैं। इसमें अधिकांश उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी मिलती है। यह क्षेत्र ऊपरी गंगा, निम्न गंगा तथा पूर्वी यमुना नहर के द्वारा सींचा जाता है। गेहूँ उत्पादन में यह उत्तर प्रदेश का प्रमुख क्षेत्र है। केवल नदियों के किनारेवाले भागों में तंग घाटी मिलती है। इसमें कहीं कहीं छोटे मोटे ऊसर तथा ढाक के जंगल भी हैं। इस दोआब में कानपुर, हाथरस, मेरठ, सहारनपुर, इटावा औरैया आदि प्रमुख नगर है, जो व्यापार में काफी उन्नत हैं। रेलों का जाल चारों तरफ फैला हुआ है। यहाँ जनसंख्या काफी घनी है, क्योंकि यहाँ सभी प्रकार की कृषि होती है और यातायात के साधन आदि उत्तम हैं। जलवायु भी उत्तम है। भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्र में बहुत से प्रसिद्ध दोआब हैं:
दोआब meaning in english

Synonyms of Doab

Tags: Doaab meaning in Hindi. Doab meaning in hindi. Doab in hindi language. What is meaning of Doab in Hindi dictionary? Doab ka matalab hindi me kya hai (Doab का हिन्दी में मतलब ). Doaab in hindi. Hindi meaning of Doab , Doab ka matalab hindi me, Doab का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Doab? Who is Doab? Where is Doab English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Doaab(दोआब), Doaabon(दोआबों),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

दोआब से सम्बंधित प्रश्न


दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान कौन था जिसने दोआब के आर्थिक महत्व को समझा ?

गंगा - यमुना के दोआब का अंग राजस्थान के किस क्षेत्र को माना जाता है -

बिहार के उत्तरी मैदानी भाग में पश्चिमी से पूर्व की ओर बढ़ते क्रम में दोआब का सही क्रम है
1 घाघरा-गण्डक दोआब 2 गण्डक-कोसी दोआब 3 कोसी-महानन्दा दोआब


गंगा - यमुना दोआब की ओर बहने वाली नदियां है -


Doab meaning in Gujarati: દોઆબ
Translate દોઆબ
Doab meaning in Marathi: दोआब
Translate दोआब
Doab meaning in Bengali: দোয়াব
Translate দোয়াব
Doab meaning in Telugu: దోయాబ్
Translate దోయాబ్
Doab meaning in Tamil: தோவாப்
Translate தோவாப்

Comments।