Greece (Greece) Meaning In Hindi

Greece meaning in Hindi

Greece = ग्रीस() (Greece)

Category: place


ग्रीस संज्ञा पुं॰ [अं॰] यूनान नामक देश जो योरप के पूरब—दक्षिण में है ।
ग्रीस अथवा यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्रचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहाँ वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि। यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं। इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं। यहां की राजधानी एथेंस है। प्राचीन मन्दिरों में पार्थेनान और कुछ दूर नगर से बाहर डेल्फी का मन्दिर देखने योग्य है। स्थिति: 35° से 41° 30' उ.अ. तथा 19° 30' से 27° पू.दे.; क्षेत्रफल- 51,182 वर्ग मील, जनसंख्या 85,55,000 (1958, अनुमानित) बालकन प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में बालकन राज्य का एक देश है जिसके उत्तर में अल्बानिया, यूगोस्लाविया और बलगेरिया, पूर्व के तुर्की, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में क्रमश: आयोनियन सागर, भूमध्यसागर और ईजियन सगर स्थित हैं। यूनान को हेलाज़ (Hellas) का राज्य कहते हैं। ग्रीस की सबसे आकर्षक भौगोलिक विशेषता उसके पर्वतीय भाग, बहुत गहरी कटी फटी तटरेखा तथा द्वीपों की अधिकता है। पर्वतश्रेणियाँ इसके 3/4 क्षेत्र में फैली हुई हैं। पश्चिमी भाग में पिंडस पर्वत समुद्र और तटरेखा के समांतर लगातार फैला हुआ है। इसके विपरीत, पूर्व में पर्वतश्रेणियाँ समुद्र के साथ समकोण बनाती हुई चलती हैं। इस प्रकार की छिन्न भिन्न तटरेखा और यूरोप में एक अद्भुत झालरदार (Fringed) द्वीप का निर्माण करती हैं। सर्वप्रमुख बंदरगाह इसी झालरदार द्वीप पर स्थित हैं और समीपवर्ती ईजियन समुद्र लगभग 2,000 द्वीपों से भरा हुआ है। ये एशिया और यूरोप के बीच में सीढ़ी के पत्थर का काम करते हैं। देश का कोई भी भाग समुद्र से 80 मील से अधिक दूर नहीं है। इस देश में ्थ्रोस, मैसेडोनिया और थेसाली केवल तीन विस्तृत मैदान हैं। ग्रीस की जलवायु इसके विस्तार के विचार से असाधारण रूप से भिन्न है।
ग्रीस meaning in english

Synonyms of Greece

Tags: Greece meaning in Hindi. Greece meaning in hindi. Greece in hindi language. What is meaning of Greece in Hindi dictionary? Greece ka matalab hindi me kya hai (Greece का हिन्दी में मतलब ). Greece in hindi. Hindi meaning of Greece , Greece ka matalab hindi me, Greece का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Greece? Who is Greece? Where is Greece English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Gras(ग्रास), Greece(ग्रीस), Gross(ग्रॉस), Grais(ग्रैस), Garos(गैरोस), Gracy(ग्रेसी),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

ग्रीस से सम्बंधित प्रश्न


ग्रीस की राजधानी और मुद्रा !,


Greece meaning in Gujarati: ગ્રીસ
Translate ગ્રીસ
Greece meaning in Marathi: ग्रीस
Translate ग्रीस
Greece meaning in Bengali: গ্রীস
Translate গ্রীস
Greece meaning in Telugu: గ్రీస్
Translate గ్రీస్
Greece meaning in Tamil: கிரீஸ்
Translate கிரீஸ்

Comments।