Khargaun (Khargone) Meaning In Hindi

Khargone meaning in Hindi

Khargone = खरगौन() (Khargaun)




खरगौन भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में स्थित एक प्रमुख शहर है। खरगौन नगर, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश राज्य, मध्य भारत, नर्मदा नदी की सहायक कुंडा नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। यह एक प्राचीन नगर है और मुग़ल शासनकाल में इसे बीजागढ़ की सरकार में एक महल का मुख्यालय बनाए जाने पर इसकी महत्ता बढ़ी। अब यहाँ एक पुराना क़िला और कई मक़बरे व महल हैं। नदी के तट को पत्थर के तटबंध से पक्का कर दिया गया है और घाटों का निर्माण करके सुंदर बनाया गया है। खरगौन स्थित नवग्रह मंदिर प्रसिद्ध है और यहाँ प्रतिवर्ष दिसंबर और जनवरी में मेले का आयोजन होता है। खरगौन अपने ज़िले का एक महत्त्वपूर्ण वाणिज्य और व्यापार केंद्र है और यहाँ कृषि उत्पाद और इमारती लकड़ी का बाज़ार है। यह कपास और अनाज का सुविकसित बाज़ार है। इस शहर में कपास ओटने और गांठ बनाने, चावल और तिलहन मिल और बीड़ी के कारख़ाने हैं। यह स्थान मोरिंडा टिंकटोरिया से रंजक उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। इस शहर में एक पुस्तकालय और कई सरकारी महाविद्यालय हैं, जो उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। यहाँ एक आधारभूत प्रशिक्षण संस्थान और संस्कृतशाला भी हैं। 2001 की जनगणना के अनुसार खरगौन नगर की कुल जनसंख्या 86,443 है।
खरगौन meaning in english

Synonyms of Khargone

Tags: Khargaun meaning in Hindi. Khargone meaning in hindi. Khargone in hindi language. What is meaning of Khargone in Hindi dictionary? Khargone ka matalab hindi me kya hai (Khargone का हिन्दी में मतलब ). Khargaun in hindi. Hindi meaning of Khargone , Khargone ka matalab hindi me, Khargone का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Khargone? Who is Khargone? Where is Khargone English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Khargon(खरगोन), Khargaun(खरगौन),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

खरगौन से सम्बंधित प्रश्न








Comments।