desert = रेगिस्तानी(noun) (Registani)
रेगिस्तानी वि॰ [फारसी रेगिस्तान] रेगिस्तानवाला । उ॰—असुर और सीरिया के बीच मितन्नी लोग थे तथा पैलस्टाइन (फलस्तीन) का रेगिस्तानी पूर्वी भाग था । —प्रा॰ भा॰ प॰, पृ॰ 135 ।
मरुस्थल या रेगिस्तान ऐसे भौगोलिक क्षेत्रों को कहा जाता है जहां जलपात (वर्षा तथा हिमपात का योग) अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा काफी कम होती है। प्रायः (गलती से) रेतीले रेगिस्तानी मैदानों को मरुस्थल कहा जाता है जोकि गलत है। यह बात और है कि भारत में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र (थार) एक रेतीला मैदान है। मरूस्थल (कम वर्षा वाला क्षेत्र) का रेतीला होना आवश्यक नहीं। मरुस्थल का गर्म होना भी आवश्यक नहीं है। अंटार्कटिक, जोकि बर्फ से ढका प्रदेश है, विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है ! विश्व के अन्य देशों में कई ऐसे मरुस्थल हैं जो रेतीले नहीं है। मरुस्थलों को वर्षा, औसत तापमान, साल में बिना वर्षा (या हिमपात) के दिनों की संख्या इत्यादि के आधार पर बांटा जा सकता है। भारत का थार मरुस्थल एक ऊष्ण कटिबंधीय मरुस्थल है जिसके कारण ही यह रेतीला भी है। वर्षा तथा हिमपात के कुल को जलपात कहते हैं। यदि किसी क्षेत्र का जलपात 200 मिलिमीटर से भी कम हो तो वह एक प्रकार का प्रदेश है। इसी प्रकार 250-500 मिलिमीटर तक के क्षेत्र को अलग वर्ग में रखा जा सकता है। इसी प्रकार अन्य क्षेत्र भी वर्गीकृत किए जा सकते हैं। इन क्षेत्रों को तापमान की दृष्टि से भी वर्गीकृत किया जा सकता है। जब एक विशाल पर्वत वर्षा के बादलों को आगे की दिशा में बढ़ने में बाधा उत्पन्न करता है तब उसके आगे का प्रदेश वृष्टिहीन हो जाता है और इसे वृष्टिछाया क्षेत्र कहते हैं। अधिक ऊंचे पर्वतों (जैसे कि हिमालय) पर वर्षा नहीं होती इसलिए इन्हें भी मरुस्थल का श्रेणी में रखा जाता है। मरुस्थल का सामान्य गुण तो यह है कि इसमें वर्षा कम होती है। ये क्षेत्र प्रायः विरल आबादी,नगण्य वनस्पति, पतो की जगह काटें, जल के स्त्रोतों की कमी, जलापूर्ति से अधिक वाष्पीकरण हैं। केवल 20% मरुस्थल रेतीले हैं। रेत प्रायः परतों में बिछी होती है। रेतीले क्षेत्रों के दैनिक तापमान में बहुत विविधता होती है। विश्व के केवल 20% मरुस्थल रेतीले हैं। रेत प्रायः परतों में बिछी होती है। रेतीले क्षेत्रों के दैनिक तापमान में बहुत विविधता होती है। लगभग सभी मरुस्थल समतल हैं। मुख्य लेख - विश्व के मरुस्थल
रेगिस्तानी meaning in english
रेगिस्तानी क्षेत्रों में पर्वतों से घिरी बेसिन जिसमें चारों ओर से छोटी - छोटी नदियां गिरती हैं , निम्न में से किस नाम से जानी जाती है -
रेगिस्तानी भागों में बरखानों की दो समानान्तर श्रेणियों के मध्य रेत मुक्त गलियारा , जिससे होकर कारवां मार्ग आगे बढ़ते हैं , निम्न में से क्या कहलाता है -
रेगिस्तानी व बलुई मिट्टी में -
राजस्थान का पश्चिमी रेगिस्तानी भाग राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का कितना हैं ?
राजस्थान के क्षेत्रफल का कितना भू - भाग रेगिस्तानी है: -
desert meaning in Gujarati: રણ
Translate રણ
desert meaning in Marathi: वाळवंट
Translate वाळवंट
desert meaning in Bengali: মরুভূমি
Translate মরুভূমি
desert meaning in Telugu: ఎడారి
Translate ఎడారి
desert meaning in Tamil: பாலைவனம்
Translate பாலைவனம்