Fluorine (fluorine ) Meaning In Hindi

fluorine meaning in Hindi

fluorine = फ्लोरीन() (Fluorine)

Category: element



फ्लोरीन एक रासायनिक तत्व है। यह आवर्त सारणी (periodic table) के सप्तसमूह का प्रथम तत्व है, जिसमें सर्वाधिक अधातु गुण वर्तमान हैं। इसका एक स्थिर समस्थानिक (भारसंख्या 19) प्राप्त है और तीन रेडियोधर्मिता समस्थानिक (भारसंख्या 17,18 और 20) कृत्रिम साधनों से बनाए गए हैं। इस तत्व को 1886 ई. में मॉयसाँ ने पृथक्‌ किया। अत्यंत क्रियाशील तत्व होने के कारण इसको मुक्त अवस्था में बनाना अत्यंत कठिन कार्य था। मॉयसाँ ने विशुद्ध हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा दहातु तरस्विनिक के मिश्रण के वैद्युत्‌ अपघटन द्वारा यह तत्व प्राप्त किया था। तरस्विनी मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता। इसके यौगिक चूर्णातु तरस्विनिक (फ्लुओराइड), (चूर.त2) (CaF2) और क्रायोलाइड, (क्षा3स्फ.त6) (Na3AlF6) अनेक स्थानों पर मिलते हैं। तरस्विनी का निर्माण मॉयसाँ विधि द्वारा किया जाता है। महातु घनातु मिश्रधातु का बना यू (U) के आकार का विद्युत्‌ अपघटनी कोशिका लिया जाता है, जिसके विद्युदग्र भी इसी मिश्रधातु के बने रहते हैं। हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल में दहातु तरस्विनिक (फ्लुओराइड) विलयित कर - 23° सें. पर सेल में अपघटन करने से धनाग्र पर तरस्विनी मुक्त होगी। मुक्त तरस्विनी को विशुद्ध करने के हेतु प्लैटिनम के ठंडे बरतन तथा क्षारातु तरस्विनिक (फ्लुओराइड) की नलिकाओं द्वारा प्रवाहित किया जाता है। तरस्विनी के कुछ भौतिक गुण निम्नांकित हैं :संकेत--- त (F)परमाणु संख्या --- 9परमाणु भार--- 19गलनांक --- -223रू सें.क्वथनांक --- -188रू सें.आपेक्षिक घनत्व --- -1.265परमाणु व्यास --- 1.36 ऐंगस्ट्रॉमतरस्विनी समस्त तत्वों में अपेक्षाकृत सर्वाधिक क्रियाशील पदार्थ है। हाइड्रोजन के साथ यह न्यून ताप पर भी विस्फोट के साथ संयुक्त हो जाता है। हाइड्रोफ्लुओरिक अम्ल अथवा उदजन तरस्विनिक (हाइड्रोजन फ्लुओराइड) (उ.त)(HF) अथवा (उ2त2) (H2F2) अत्यंत विषैला पदार्थ है इसका विशुद्ध यौगिक विद्युत्‌ का कुचालक है। इसका जलीय विलयन तीव्र आम्लिक गुण युक्त होता है। यह काच पर क्रिया कर सैकता तरस्विनिक (सिलिकन फ्लुओराइड) बनाता है। इस गुण के कारण इसका उपयोग काच पर निशान बनाने में होता है। हाइड्रोफ्लुओरिक अम्ल के लवण तरस्विनिक (फ्लुओराइड) कहलाते हैं। कुछ तरस्विनिक जल में विलेय होते हैं। तरस्विनी का उपयोग कीटमारक के रूप में होता है। इसके कुछ यौगिक, जैसे किरणात तरस्विन
फ्लोरीन meaning in english

Synonyms of fluorine

Tags: Fluorine meaning in Hindi. fluorine meaning in hindi. fluorine in hindi language. What is meaning of fluorine in Hindi dictionary? fluorine ka matalab hindi me kya hai (fluorine का हिन्दी में मतलब ). Fluorine in hindi. Hindi meaning of fluorine , fluorine ka matalab hindi me, fluorine का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is fluorine ? Who is fluorine ? Where is fluorine English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Fluorine(फ्लोरीन), Fulrene(फुलरीन), Fulerine(फुलरिन),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

फ्लोरीन से सम्बंधित प्रश्न



fluorine meaning in Gujarati: ફ્લોરિન
Translate ફ્લોરિન
fluorine meaning in Marathi: फ्लोरिन
Translate फ्लोरिन
fluorine meaning in Bengali: ফ্লোরিন
Translate ফ্লোরিন
fluorine meaning in Telugu: ఫ్లోరిన్
Translate ఫ్లోరిన్
fluorine meaning in Tamil: புளோரின்
Translate புளோரின்

Comments।