Darbhanga
= दरभंगा() (Darbhanga)
निर्देशांक: 26°10′N 85°54′E / 26.17°N 85.9°E / 26.17; 85.9 भारत प्रान्त के उत्तरी बिहार में बागमती नदी के किनारे बसा दरभंगा एक जिला एवं प्रमंडलीय मुख्यालय है। दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत तीन जिले दरभंगा, मधुबनी, एवं समस्तीपुर आते हैं। दरभंगा के उत्तर में मधुबनी, दक्षिण में समस्तीपुर, पूर्व में सहरसा एवं पश्चिम में मुजफ्फरपुर तथा सीतामढ़ी जिला है। दरभंगा शहर के बहुविध एवं आधुनिक स्वरुप का विकास सोलहवीं सदी में मुग़ल व्यापारियों तथा ओईनवार शासकों द्वारा विकसित किया गया। दरभंगा 16वीं सदी में स्थापित दरभंगा राज की राजधानी था। अपनी प्राचीन संस्कृति और बौद्धिक परंपरा के लिये यह शहर विख्यात रहा है। इसके अलावा यह जिला आम और मखाना के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। दरभंगा शब्द संस्कृत भाषा के शब्द 'द्वार-बंग' या फारसी भाषा के 'दर-ए-बंग' यानि बंगाल का दरवाजा का मैथिली भाषा में कई सालों तक चलनेवाले स्थानीयकरण का परिणाम है। ऐसा कहा जाता है कि मुगल काल में दरभंगी खान ने शहर की स्थापना की थी। लेकिन कुछ लोग इसका खंडन करते हैं और मानते हैं कि दरभंगी खान मुगल काल में विकसित दरभंगा शहर का कोई व्यापारी रहा होगा। वैदिक स्रोतों के मुताबिक आर्यों की विदेह शाखा ने अग्नि के संरक्षण में सरस्वती तट से पूरब में सदानीरा (गंडक) की ओर कूच किया और विदेह राज्य की स्थापना की। विदेह के राजा मिथि के नाम पर यह प्रदेश मिथिला कहलाने लगा। रामायणकाल में मिथिला के एक राजा जो जनक कहलाते थे, सिरध्वज जनक की पुत्री सीता थी। विदेह राज्य का अंत होने पर यह प्रदेश वैशाली गणराज्य का अंग बना। इसके पश्चात यह मगध के मौर्य, शुंग, कण्व और गुप्त शासकों के महान साम्राज्य का हिस्सा रहा। १३ वीं सदी में पश्चिम बंगाल के मुसलमान शासक हाजी शम्सुद्दीन इलियास के समय मिथिला एवं तिरहुत क्षेत्रों का बँटवारा हो गया। उत्तरी भाग जिसके अंतर्गत मधुबनी, दरभंगा एवं समस्तीपुर का उत्तरी हिस्सा आता था, सुगौना के ओईनवार राजा कामेश्वर सिंह के अधीन रहा। ओईनवार राजाओं को कला, संस्कृति और साहित्य का बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। कुमारिल भट्ट, मंडन मिश्र, गदाधर पंडित, शंकर, वाचास्पति मिश्र, विद्यापति, नागार्जुन आदि महान विद्वानों के लेखन से इस क्षेत्र ने प्रसिद्धि पाई। ओईनवार राजा शिवसिंह के पिता देवसिंह ने लहेरियासराय के पास द
दरभंगा meaning in english
1297 में अलाउद्दीन ने किसे दरभंगा भेजा था ?
दरभंगा में एक दुर्ग एवं जामा मस्जिद का निर्माण करने वाला सुल्तान था-
दरभंगा के महाराज कामेश्वर सिंह ने 1931 में किस अंग्रेजी समाचार-पत्र की शुरूआत की ?
दरभंगा महाराज वंशावली
दरभंगा फोर्ट दरभंगा बिहार
Darbhanga
meaning in Gujarati: દરભંગા
Translate દરભંગા
Darbhanga
meaning in Marathi: दरभंगा
Translate दरभंगा
Darbhanga
meaning in Bengali: দারভাঙ্গা
Translate দারভাঙ্গা
Darbhanga
meaning in Telugu: దర్భంగా
Translate దర్భంగా
Darbhanga
meaning in Tamil: தர்பங்கா
Translate தர்பங்கா