Hindukush
= हिन्दुकुश() (Hindukush)
हिन्दु कुश उत्तरी पाकिस्तान से मध्य अफ़्ग़ानिस्तान तक विस्तृत एक ८०० किमी चलने वाली पर्वत शृंखला है। इसका सबसे ऊँचा पहाड़ पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल ज़िले में स्थित ७,७०८ मीटर (२५,२८९ फ़ुट) लम्बा तिरिच मीर पर्वत है। हिन्दु कुश पामीर पर्वतों से जाकर जुड़ते हैं और हिमालय की एक उपशाखा माने जाते हैं। हिन्दु कुश का दूसरा सबसे ऊँचा पहाड़ नोशक पर्वत और तीसरा इस्तोर-ओ-नल है। हिन्दु कुश पहाड़ों की अत्याधिक ऊँचाई के बावजूद इस शृंखला में बहुत से दर्रे हैं जिनसे इस शृंखला से लोगों का आना-जाना सदियों से बना हुआ है। हिन्दु कुश पर्वतों को संस्कृत में 'पारियात्र पर्वत' बुलाया जाता था। जब इस इलाक़े में सिकंदर महान की जीत हुई तो इन पर्वतों को यूनानी भाषा में 'कौकासोश इन्दिकौश' (Καύκασος Ινδικός, Caucasus Indicus) यानि 'भारतीय पर्वत' बुलाया जाने लगा। बाद में इनका नाम 'हिन्दु कुश', 'हिन्दु कुह' और 'कुह-ए-हिन्दु' पड़ा। 'कुह' या 'कोह' का मतलब तो फ़ारसी में 'पहाड़' होता है लेकिन 'कुश' के मतलब को लेकर विवाद है। सन् १३३३ ईसवी में इब्न बतूता के अनुसार इसका मतलब 'मारने वाला' था। इसका तात्पर्य यह निकाला गया कि उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीप पर अरबों-तुर्कों के क़ब्ज़े के बाद हिन्दुओं को ग़ुलाम बनाकर इन पर्वतों से ले जाया जाता था और उनमें से बहुत यहाँ बर्फ़ में मर जाया करते थे। इसके विपरीत कुछ विद्वानों के अनुसार 'कुश' केवल 'कुह' का एक और रूप है, या फिर 'हिन्दु कश' या 'हिन्दु केश' का बिगड़ा रूप है, जिसका मतलब 'भारत की सीमा' निकलता है। यह भी हो सकता है कि यह 'कौकासोश इन्दिकौश' वाले यूनानी नाम का दो हज़ार वर्षों के बाद का बिगड़ा हुआ रूप हो। ध्यान दें कि हिन्दु कुश और कराकोरम पर्वतों के बीच एक हिन्दु राज नामक पर्वत शृंखला भी है।
हिन्दुकुश meaning in english
Hindukush
meaning in Gujarati: હિન્દુકુશ
Translate હિન્દુકુશ
Hindukush
meaning in Marathi: हिंदुकुश
Translate हिंदुकुश
Hindukush
meaning in Bengali: হিন্দুকুশ
Translate হিন্দুকুশ
Hindukush
meaning in Telugu: హిందూకుష్
Translate హిందూకుష్
Hindukush
meaning in Tamil: இந்துகுஷ்
Translate இந்துகுஷ்