Kapilvastu (Kapilavastu ) Meaning In Hindi

Kapilavastu meaning in Hindi

Kapilavastu = कपिलवस्तु() (Kapilvastu)

Category: place


कपिलवस्तु संज्ञा पुं॰ [सं॰] गौतमबुद्ध का जन्मस्थान । यह स्थान नैपाल की तराई में बस्ती जिले में था ।
कपिलवस्तु', शाक्य गण की राजधानी था। गौतम बुद्ध के जीवन के प्रारम्भिक काल खण्ड यहीं पर व्यथीत हुआ था। भगवान बुद्ध के जन्म इस स्थान से १० किमी पूर्व में लुंबिनी मे हुआ था। आर्कियोलजिक खुदाइ और प्राचीन यात्रीऔं के विवरण अनुसार अधिकतर विद्वान्‌ कपिलवस्तु नेपाल के तिलौराकोट को मानते हैं जो नेपाल की तराई के नगर तौलिहवा से दो मील उत्तर की ओर हैं। विंसेंट स्मिथ के मत से यह उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का पिपरावा नामक स्थान है जहाँ अस्थियों पर शाक्यों द्वारा निर्मित स्तूप पाया गया है जो उन के विचार में बुद्ध के अस्थि है। बुद्ध शाक्य गण के राजा शुद्धोदन और महामाया के पुत्र थे। उनका जन्म लुंबिनी वन में हुआ जिसे अब रुम्मिनदेई कहते हैं। रुम्मिनदेई तिलौराकोट (कपिलवस्तु) से १० मील पूर्व और भगवानपुर से दो मील उत्तर है। यहाँ अशोक का एक स्तंभलेख मिला है जिसका आशय है कि भगवान्‌ बुद्ध के इस जन्मस्थान पर आकर अशोक ने पूजा की और स्तंभ खड़ा किया तथा "लुम्मिनीग्राम' के कर हलके किए। गौतम बुद्ध ने बाल्य और यौवन के सुख का उपभोग कर २९ वर्ष की अवस्था में कपिलवस्तु से महाभिनिष्क्रमण किया। बुद्धत्वप्राप्ति के दूसरे वर्ष वे शुद्धोदन के निमंत्रण पर कपिलवस्तु गए। इसी प्रकार १५ वाँ चातुर्मास भी उन्होंने कपिलवस्तु में न्यग्रोधाराम में बिताया। यहाँ रहते हुए उन्होंने अनेक सूत्रों का उपदेश किया, ५०० शाक्यों के साथ अपने पुत्र राहुल और वैमात्र भाई नंद को प्रवज्जा दी तथा शाक्यों और कोलियों का झगड़ा निपटाया। बुद्ध से घनिष्ठ संबंध होने के कारण इस नगर का बौद्ध साहित्य और कला में चित्रण प्रचुरता से हुआ है। इसे बुद्धचरित काव्य में "कपिलस्य वस्तु' तथा ललितविस्तर और त्रिपिटक में "कपिलपुर' भी कहा है। दिव्यावदान ने स्पष्टत: इस नगर का संबंध कपिल मुनि से बताया है। ललितविस्तर के अनुसार कपिलवस्तु बहुत बड़ा, समृद्ध, धनधान्य और जन से पूर्ण महानगर था जिसकी चार दिशाओं में चार द्वार थे। नगर सात प्रकारों और परिखाओं से घिरा था। यह वन, आराम, उद्यान और पुष्करिणियों से सुशोभित था और इसमें अनेक चौराहे, सड़कें, बाजार, तोरणद्वार, हर्म्य, कूटागार तथा प्रासाद थे। यहाँ के निवासी गुणी और विद्वान्‌ थे। सौंदरानंद काव्य के
कपिलवस्तु meaning in english

Synonyms of Kapilavastu

Tags: Kapilvastu meaning in Hindi. Kapilavastu meaning in hindi. Kapilavastu in hindi language. What is meaning of Kapilavastu in Hindi dictionary? Kapilavastu ka matalab hindi me kya hai (Kapilavastu का हिन्दी में मतलब ). Kapilvastu in hindi. Hindi meaning of Kapilavastu , Kapilavastu ka matalab hindi me, Kapilavastu का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Kapilavastu ? Who is Kapilavastu ? Where is Kapilavastu English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Kapilvastu(कपिलवस्तु),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

कपिलवस्तु से सम्बंधित प्रश्न


कपिलवस्तु वर्तमान उत्तर प्रदेश के किस जनपद में अवस्थित था ?

कपिलवस्तु कहाँ स्थित है


Kapilavastu meaning in Gujarati: કપિલવસ્તુ
Translate કપિલવસ્તુ
Kapilavastu meaning in Marathi: कपिलवस्तु
Translate कपिलवस्तु
Kapilavastu meaning in Bengali: কপিলবস্তু
Translate কপিলবস্তু
Kapilavastu meaning in Telugu: కపిల్వాస్తు
Translate కపిల్వాస్తు
Kapilavastu meaning in Tamil: கபில்வஸ்து
Translate கபில்வஸ்து

Comments।