Caterpillar
= कैटरपिलर() (Catterpillar)
इल्ली या कैटरपिलर, लेपिडोप्टेरा प्रजाति (कीड़े की एक प्रजाति जिसमें तितलियां और मॉथ शामिल हैं) के एक सदस्य के लार्वा रूप हैं। आहार के मामले में वे अधिकांशतः शाकाहारी हैं, लेकिन कुछ प्रजातियां कीटभक्षी है। कैटरपिलर खाऊ होते हैं और इनमें से कई को कृषि में कीट माना जाता है। कई मॉथ प्रजातियों को, कृषि उत्पाद और फलों को नुकसान पहुंचाने के कारण उनकी कैटरपिलर अवस्था में ज्यादा जाना जाता है। इस अंग्रेज़ी शब्द की व्युत्पत्ति आरंभिक 16वीं सदी में हुई, मध्यकालीन अंग्रेज़ी catirpel (कैटिरपेल), catirpeller (कैटिरपेलर) से, जो प्राचीन उत्तरी फ्रांस के catepelose : cate, बिल्ली (लैटिन के cattus से) + pelose, रोएंदार (लैटिन के pilōsus से) का परिवर्तित रूप है। अधिकांश कैटरपिलर का शरीर बेलनाकार और हिस्सों में बंटा हुआ होता है। उनमें, तीन वक्षीय वर्गों पर वास्तविक पैरों के तीन जोड़े होते हैं, पेट के बीच के खण्डों पर प्रोलेग (पैरनुमा उभार) की चार जोड़ियों तक होती है और अक्सर पेट के आखिरी खंड पर प्रोलेग की एक जोड़ी होती है। पेट के दस खंड होते हैं। लेपिडोप्टेरा का परिवार, प्रोलेग की संख्या और स्थिति में भिन्न होते हैं। कुछ कैटरपिलर फजी होते हैं (मतलब है कि वे बाल वाले होते है) और उन्हें छूने पर हाथों पर खुजली होने की संभावना होती है। कैटरपिलर, मोल्ट्स की एक श्रृंखला के माध्यम से विकसित होते हैं, प्रत्येक मध्यवर्ती चरण एक इनस्टार कहलाता है। आखिरी निर्मोक उन्हें निष्क्रिय पुपल या कोषस्थ कीट चरण में ले जाता है। अन्य सभी कीड़ों की तरह, कैटरपिलर छाती और पेट से लगे हुए छोटे सुराखों की एक श्रृंखला के माध्यम से श्वास लेते है जिसे झरोखा कहा जाता है। ये शरीर गुहा में श्वासनली के एक नेटवर्क में फ़ैल जाती हैं। पिरैलिडे परिवार के कुछ कैटरपिलर जलीय होते हैं और उनके पास गिल होते हैं जो उन्हें पानी के नीचे सांस लेने में मदद करते हैं। कैटरपिलर में करीब 4000 मांसपेशियां होती हैं (मनुष्यों में 629 होती हैं)। वे पीछे के हिस्से की मांसपेशियों के संकुचन के माध्यम से चलते हैं जिससे रक्त आगे के हिस्से में धकेला जाता है और धड़ लम्बा हो जाता है। औसत कैटरपिलर में अकेले सिर के खंड में 248 मांसपेशियां होती हैं। कैटरपिलर की दृष्टि खराब होती है। उनके सर के निचले हिस्से के दोनों तरफ छह छोटे आइलेट की एक
कैटरपिलर meaning in english
Caterpillar
meaning in Gujarati: ઈયળ
Translate ઈયળ
Caterpillar
meaning in Marathi: सुरवंट
Translate सुरवंट
Caterpillar
meaning in Bengali: শুঁয়াপোকা
Translate শুঁয়াপোকা
Caterpillar
meaning in Telugu: గొంగళి పురుగు
Translate గొంగళి పురుగు
Caterpillar
meaning in Tamil: கம்பளிப்பூச்சி
Translate கம்பளிப்பூச்சி