Uzbekistan (Uzbekistan ) Meaning In Hindi

Uzbekistan meaning in Hindi

Uzbekistan = उज्बेकिस्तान() (Uzbekistan)

Category: place



एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा है। इतना ही नहीं, इसके चहुँदिश के देश की खुद भी समुद्र तक कोई पहुँच नहीं है। इसके उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पूरब में ताज़िकिस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफ़गानिस्तान स्थित है। यह 1991 तक सोवियत संघ का एक घटक था। उज़्बेकिस्तान के प्रमुख शहरों में राजधानी ताशकंत के अलावा समरकंद तथा बुख़ारा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ के मूल निवासी मुख्यतः उज़्बेक नस्ल के हैं, जो बोलचाल में उज्बेक भाषा का प्रयोग करते हैं। मानववास यहाँ पर ईसा के 2000 साल पहले से है। ऐसा माना जाता है कि आज के उज़्बेकों ने वहाँ पर पहले से बसे आर्यों को विस्थापित कर दिया। सन् 327 ईसापूर्व में सिकंदर जब विश्व विजय (जो वास्तव में फ़ारस विजय से ज्यादा अधिक नहीं थी) पर निकला तो यहाँ उसे बहुत प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। उसने यहाँ की राजकुमारी रोक्साना से शादी भी की पर युद्ध में उसे बहुत फ़ायदा नहीं हुआ। सिकंदर के बाद ईरान के पार्थियन तथा सासानी साम्राज्य का अंग यह आठवीं सदी तक रहा। इसके बाद अरबों ने ख़ुरासान पर कब्जा कर लिया और क्षेत्र में इस्लाम का प्रचार हुआ। नौंवी सदी में यह सामानी साम्राज्य का अंग बना। सामानियों ने पारसी धर्म त्यागकर सुन्नी इस्लाम को आत्मसात किया। चौदहवीं सदी के अंत में यह तब महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया जब यहाँ तैमूर लंग का उदय हुआ। तैमूर ने मध्य और पश्चिमी एशिया में अद्भुत सफ़लता पाई। तैमूर ने उस्मान (ऑटोमन) सम्राट को भी हरा दिया था। उन्नीसवीं सदी में यह बढ़ते हुए रूसी साम्राज्य और 1924 में सोवियत संघ का सदस्य का अंग बना। 1991 में इसने सोवियत संघ से आजादी हासिल की। उज़बेकिस्तान प्रशासनिक रूप से १२ प्रान्तों और एक स्वशासित गणतंत्र में बंटा हुआ है। इनके अलावा राजधानी ताशकंत को भी एक स्वतन्त्र शहर का दर्जा प्राप्त है। उज़बेक भाषा में प्रान्तों को कई अरब देशों और अफ़्ग़ानिस्तान की तरह विलायत बुलाया जाता है हालांकि इसका उज़बेक उच्चारण 'विलोयत' है। सभी प्रांत आगे जिलों में बंटे हुए हैं जिन्हें उज़बेक भाषा में 'तूमन' कहा जाता है। ध्यान दें कि यह तूमन शब्द मंगोल भाषा से लिया गया है और मध्यकालीन मंगोल साम्राज्य में यह सेना कि ईकाई हुआ करती थी। कुल मिलाकर पूरे देश में १६० तूमन हैं।
उज्बेकिस्तान meaning in english

Synonyms of Uzbekistan

Tags: Uzbekistan meaning in Hindi. Uzbekistan meaning in hindi. Uzbekistan in hindi language. What is meaning of Uzbekistan in Hindi dictionary? Uzbekistan ka matalab hindi me kya hai (Uzbekistan का हिन्दी में मतलब ). Uzbekistan in hindi. Hindi meaning of Uzbekistan , Uzbekistan ka matalab hindi me, Uzbekistan का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Uzbekistan ? Who is Uzbekistan ? Where is Uzbekistan English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Uzbekistan(उज्बेकिस्तान),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

उज्बेकिस्तान से सम्बंधित प्रश्न



Uzbekistan meaning in Gujarati: ઉઝબેકિસ્તાન
Translate ઉઝબેકિસ્તાન
Uzbekistan meaning in Marathi: उझबेकिस्तान
Translate उझबेकिस्तान
Uzbekistan meaning in Bengali: উজবেকিস্তান
Translate উজবেকিস্তান
Uzbekistan meaning in Telugu: ఉజ్బెకిస్తాన్
Translate ఉజ్బెకిస్తాన్
Uzbekistan meaning in Tamil: உஸ்பெகிஸ்தான்
Translate உஸ்பெகிஸ்தான்

Comments।