Ribosome (Ribosome ) Meaning In Hindi

Ribosome meaning in Hindi

Ribosome = राइबोसोम() (Ribosome)




राइबोसोम सजीव कोशिका के कोशिका द्रव में स्थित बहुत ही सूक्ष्म कण हैं, जिनकी प्रोटीनों के संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। ये आनुवांशिक पदार्थों (डीएनए या आरएनए) के संकेतों को प्रोटीन शृंखला में परिवर्तित करते हैं। ये एण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम के ऊपरी सतह पर पाये जाते हैं, इसके अलावा ये माइटोकाण्ड्रिया तथा क्लोरोप्लास्ट में भी पाये जाते हैं। राइबोसोम एक संदेशधारक राईबोस न्यूक्लिक अम्ल (एमआरएनए) के साथ जुड़े रहता है जिसमें किसी विशेष प्रोटीन के निर्माण के लिए आवश्यक अमीनो अम्ल को सही क्रमानुसार लगाने का संदेश रहता है। अमीनो अम्ल संदेशवाहक आरएनए अणुओं के साथ संलग्न रहते हैं। इस प्रकार राइबोसोम प्रोटीन के संश्लेषण में तो सहायता करता ही है लिपिड के उपापचयी क्रियाओं में भी सहायता करता है। राइबोसोम की खोज १९५० के दशक में रोमानिया के जीववैज्ञानिक जॉर्ज पेलेड ने की थी। उन्होंने इस खोज के लिए इलैक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग किया था जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राइबोसोम नाम १९५८ में वैज्ञानिक रिचर्ड बी. रॉबर्ट्स ने प्रस्तावित किया था। राइबोसोम और उसके सहयोगी अणु २०वीं शताब्दी के मध्य से जीवविज्ञान के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। उन पर काफी शोध और अनुसंधान भी प्रगति पर हैं। राइबोसोम की दो उप-इकाइयां होती हैं जो एकसाथ मिलकर प्रोटीन के निर्माण में कार्यरत रहती हैं। इन दोनों उप-इकाईयों का आकार एवं गठन प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिकाओं में भिन्न-भिन्न होता है। ७ अक्टूबर, २००९ को भारतीय मूल के वैज्ञानिक वेंकटरमन रामकृष्णन को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें राइबोसोम की कार्यप्रणाली व संरचना के उत्कृष्ट अध्ययन के लिए यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया। उनके इस शोध-कार्य से कारगर प्रतिजैविकों को विकसित करने में मदद मिलेगी। इसराइली महिला वैज्ञानिक अदा योनोथ और अमरीका के थॉमस स्टीज़ को भी संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया।
राइबोसोम meaning in english

Synonyms of Ribosome

Tags: Ribosome meaning in Hindi. Ribosome meaning in hindi. Ribosome in hindi language. What is meaning of Ribosome in Hindi dictionary? Ribosome ka matalab hindi me kya hai (Ribosome का हिन्दी में मतलब ). Ribosome in hindi. Hindi meaning of Ribosome , Ribosome ka matalab hindi me, Ribosome का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Ribosome ? Who is Ribosome ? Where is Ribosome English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Ribosome(राइबोसोम),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

राइबोसोम से सम्बंधित प्रश्न


कोशिका में राइबोसोम की अनुपस्थिति में निम्न में से कौन - सा कार्य सम्पादित नहीं होगा ?

राइबोसोम की खोज किसने की

राइबोसोम की खोज किसने की थी


Ribosome meaning in Gujarati: રિબોઝોમ
Translate રિબોઝોમ
Ribosome meaning in Marathi: राइबोसोम
Translate राइबोसोम
Ribosome meaning in Bengali: রাইবোসোম
Translate রাইবোসোম
Ribosome meaning in Telugu: రైబోజోమ్
Translate రైబోజోమ్
Ribosome meaning in Tamil: ரைபோசோம்
Translate ரைபோசோம்

Comments।