Bimbannu (thrombocytopenia ) Meaning In Hindi

thrombocytopenia meaning in Hindi

thrombocytopenia = बिम्बाणु() (Bimbannu)




बिम्बाणु, या प्लेटेलेट, या थ्रॉम्बोसाइट, रक्त में उपस्थित अनियमित आकार की छोटी अनाभिकीय कोशिका (यानि वे कोशिकाएं, जिनमें नाभिक नहीं होता, मात्र डीएनए ही होता है) होती है, व इनका व्यास २-३ µm होता है। एक प्लेटेलेट कोशिका का औसत जीवनकाल ८-१२ दिन तक होता है। सामान्यत: किसी मनुष्य के रक्त में एक लाख पचास हजार से लेकर 4 लाख प्रति घन मिलीमीटर प्लेटलेट्स होते हैं। ये बढोत्तरी कारकों का प्राकृतिक स्रोत होती हैं। जीवित प्राणियों के रक्त का एक बड़ा अंश बिम्बाणुओं (जिनमें लाल रक्त कणिकाएं और प्लाविका शामिल हैं) से निर्मित होता है। दिखने में ये नुकीले अंडाकार होते हैं और इनका आकार एक इंच का चार सौ हजारवां हिस्सा होता है। इसे सूक्ष्मदर्शी से ही देखा जा सकता है। यह अस्थि मज्जा (बोन मैरो) में उपस्थित कोशिकाओं के काफी छोटे कण होते हैं, जिन्हें तकनीकी भाषा में मेगा कार्योसाइट्स कहा जाता है। ये थ्रोम्बोपीटिन हार्मोन की वजह से विभाजित होकर खून में समाहित होते हैं और सिर्फ १० दिन के जीवनकाल तक संचारित होने के बाद स्वत: नष्ट हो जाते हैं। शरीर में थ्रोम्बोपीटिन का काम बिम्बाणुओं की संख्या सामान्य बनाना होता है। रक्त में उपस्थित बिम्बाणुओं का एक महत्त्वपूर्ण काम शरीर में उपस्थित हार्मोन और प्रोटीन उपलब्ध कराना होता है। रक्त धमनी को नुकसान होने की स्थिति में कोलाजन नामक द्रव निकलता है जिससे मिलकर बिम्बाणु एक अस्थाई दीवार का निर्माण करते हैं और रक्त धमनी को और अधिक क्षति होने से रोकते हैं। शरीर में आवश्यकता से अधिक होना शरीर के लिए कई गंभीर खतरे उत्पन्न करता है। इससे खून का थक्का जमना शुरू हो जाता है जिससे दिल के दौरे की आशंका बढ़ जाती है। बिम्बाणुओं की संख्या में सामान्य से नीचे आने पर रक्तस्नव की आशंका बढ़ती है। रक्त में बिम्बाणुओं की संख्या किसी खास रोग या आनुवांशिक गड़बड़ी की वजह से होती है। किसी इलाज या शल्यक्रिया की वजह से भी ऐसा होता है। अंग प्रत्यारोपण, झुलसने, मज्जा प्रत्यारोपण (मैरो ट्रांसप्लांट), हृदय की शल्यक्रिया या कीमोचिकित्सा (कीमोथेरेपी) के बाद अकसर खून की जरूरत होती है। ऐसे में कई बार बिम्बाणुआधान (प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन) की भी जरूरत पड़ती है। प्रायः प्रचलित रोग डेंगू जैसे विषाणु जनित रोगों के बाद बिम्बाणुओं की संख्या में गिरावट आ जाती है।
बिम्बाणु meaning in english

Synonyms of thrombocytopenia

Tags: Bimbannu meaning in Hindi. thrombocytopenia meaning in hindi. thrombocytopenia in hindi language. What is meaning of thrombocytopenia in Hindi dictionary? thrombocytopenia ka matalab hindi me kya hai (thrombocytopenia का हिन्दी में मतलब ). Bimbannu in hindi. Hindi meaning of thrombocytopenia , thrombocytopenia ka matalab hindi me, thrombocytopenia का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is thrombocytopenia ? Who is thrombocytopenia ? Where is thrombocytopenia English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Bimbannu(बिम्बाणु),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

बिम्बाणु से सम्बंधित प्रश्न


गोंद गुग्गल के बिम्बाणु - प्रतिरोधी एवं रक्त का थक्का जमने के गुणों को बतलाने वाले प्रथम व्यक्ति थे


thrombocytopenia meaning in Gujarati: પ્લેટલેટ્સ
Translate પ્લેટલેટ્સ
thrombocytopenia meaning in Marathi: प्लेटलेट्स
Translate प्लेटलेट्स
thrombocytopenia meaning in Bengali: প্লেটলেট
Translate প্লেটলেট
thrombocytopenia meaning in Telugu: ప్లేట్‌లెట్స్
Translate ప్లేట్‌లెట్స్
thrombocytopenia meaning in Tamil: தட்டுக்கள்
Translate தட்டுக்கள்

Comments।