WasKodigama (vaskodigama ) Meaning In Hindi

vaskodigama meaning in Hindi

vaskodigama = वास्कोडिगामा() (WasKodigama)

Category: person



डॉम वास्को द गामा (पुर्तगाली: Vasco da Gama) (लगभग १४६० या १४६९ - २४ दिसंबर, १५२४) एक पुर्तगाली अन्वेषक, यूरोपीय खोज युग के सबसे सफल खोजकर्ताओं में से एक और यूरोप से भारत सीधी यात्रा करने वाले जहाज़ों का कमांडर था, जो केप ऑफ गुड होप, अफ्रीका के दक्षिणी कोने से होते हुए भारत पहुँचा। वह जहाज़ द्वारा तीन बार भारत आया। उसकी जन्म की सही तिथि तो अज्ञात है लेकिन यह कहा जाता है कि वह १४९० के दशक में साइन, पुर्तगाल में एक योद्धा था। वास्को को भारत का (समुद्री रास्तों द्वारा) अन्वेषक के अलावे अरब सागर का महत्वपूर्ण नौसेनानी और ईसाई धर्म के रक्षक के रूप में भी जाना जाता है। उसकी प्रथम और बाद की यात्राओं के दौरान लिखे गए घटना क्रम को सोलहवीं सदी के अफ्रीका और केरल के जनजीवन का महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। वास्को द गामा का जन्म अनुमानतः १४६० में या १४६९ में साइन्स, पुर्तगाल के दक्षिण-पश्चिमी तट के निकट हुआ था। इनका घर नोस्सा सेन्होरा दास सलास के गिरिजाघर के निकट स्थित था। तत्कालीन साइन्स जो अब अलेन्तेजो तट के कुछ बंदरगाहों में से एक है, तब कुछ सफ़ेद पुती, लाल छत वाली मछुआरों की झोंपड़ियों का समूह भर था। वास्को द गामा के पिता एस्तेवाओ द गामा, १४६० में ड्यूक ऑफ विसेयु, डॉम फर्नैन्डो के यहां एक नाइट थे। डॉम फर्नैन्डो ने साइन्स का नागर-राज्यपाल नियुक्त किया हुआ था। वे तब साइन्स के कुछ साबुन कारखानों से कर वसूलते थे। एस्तेवाओ द गामा का विवाह डोना इसाबेल सॉद्रे से हुआ था। वास्को द गामा के परिवार की आरंभिक जानकारी अधिक ज्ञात नहीं है। पुर्तगाली इतिहासकार टेक्सियेरा द अरागाओ बताते हैं, कि एवोरा शहर में वास्को द गामा की शिक्षा हुई, जहां उन्होंने शायद गणित एवं नौवहन का ज्ञान अर्जित किया होगा। यह भी ज्ञात है कि गामा को खगोलशास्त्र का भी ज्ञान था, जो उन्होंने संभवतः खगोलज्ञ अब्राहम ज़क्यूतो से लिया होगा। १४९२ में पुर्तगाल के राजा जॉन द्वितीय ने गामा को सेतुबल बंदरगाह, लिस्बन के दक्षिण में भेजा। उन्हें वहां से फ्रांसीसी जहाजों को पकड़ कर लाना था। यह कार्य वास्को ने कौशल एवं तत्परता के साथ पूर्ण किया। पंद्रहवीं सदी की शुरुआत में पश्चिम स्पेनी राज्य पुर्तगाल के राजा जॉन के बेटे बड़े हो रहे थे और उस समय तक जेरुशलम समेत समूचे मध्य-पूर्व पर मुस्लिम शासकों का कब्ज़ा हो गया था।
वास्कोडिगामा meaning in english

Synonyms of vaskodigama

Tags: WasKodigama meaning in Hindi. vaskodigama meaning in hindi. vaskodigama in hindi language. What is meaning of vaskodigama in Hindi dictionary? vaskodigama ka matalab hindi me kya hai (vaskodigama का हिन्दी में मतलब ). WasKodigama in hindi. Hindi meaning of vaskodigama , vaskodigama ka matalab hindi me, vaskodigama का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is vaskodigama ? Who is vaskodigama ? Where is vaskodigama English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: WasKodigama(वास्कोडिगामा),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

वास्कोडिगामा से सम्बंधित प्रश्न


वास्कोडिगामा भारत कब आया

वास्कोडिगामा भारत कब पहुंचा

वास्कोडिगामा कहाँ का रहने वाला था

वास्कोडिगामा भारत कब आया था

जब 17 मई , 1498 ई . में वास्कोडिगामा कालीकट में उतरा तो किसने उसका स्वागत किया -


vaskodigama meaning in Gujarati: વાસ્કો દ ગામા
Translate વાસ્કો દ ગામા
vaskodigama meaning in Marathi: वास्को द गामा
Translate वास्को द गामा
vaskodigama meaning in Bengali: ভাস্কো দা গামা
Translate ভাস্কো দা গামা
vaskodigama meaning in Telugu: వాస్కో డ గామా
Translate వాస్కో డ గామా
vaskodigama meaning in Tamil: வாஸ்கோடகாமா
Translate வாஸ்கோடகாமா

Comments।