software
= साफ्टवेयर() (Software)
कंप्यूटर विज्ञान में एक सॉफ्टवेयर सार्थक क्रमादेशों और ज़रूरी सूचनाओं का एक ऐसा तंत्र है जो कंप्यूटर के यन्त्रांश और दूसरे सॉफ्टवेयरों को आदेश देकर क्रमादेशक का मनचाहा काम करता है। व्यावहारिक तौर पर अगर कंप्यूटर को परिभाषित किया जाये तो हम हार्डवेयर को मनुष्य का शरीर और सॉफ्टवेर को उसकी आत्मा कह सकते हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के हिस्सों को कहते हैं, जिन्हें हम अपनी आँखों से देख सकते हैं, छू सकते हैं अथवा औजारों से उनपर कार्य कर सकते हैं! ये वास्तविक पदार्थ है! इसके विपरीत सॉफ्टवेयर कोई पदार्थ नहीं है! ये वे सूचनाएं, आदेश अथवा तरीके हैं जिनके आधार पर कंप्यूटर का हार्डवेयर कार्य करता है! कंप्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर से परिचित होते हैं अथवा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर से परिचित एवं उनपर आधारित होते हैं!पहले एक कार्य के लिये एक ही कंप्यूटर तंत्र होता था और उसे यान्त्रिक स्तर पर क्रमादेश दिये जाते थे जिन्हें बदलना आर्थिक रूप से निरर्थक था। तकनीक के विकास के साथ ऐसे यन्त्रांश बनाना तकनीकी रूप से संभव और आर्थिक रूप से लाभदायक हो सका। प्रारंभिक कंप्यूटर तंत्रो को क्रमादेश देना बहुत कठिन था क्योंकि उस समय यह सिद्धांत कि सॉफ्टवेयर भी सूचनाओं का एक समूह जो किसी यन्त्रांश की स्मृति में सुरक्षित रहे, प्रारम्भिक अवस्था में था। तब 'पंच कार्ड' नामक साधारण से यन्त्रांश पर कंप्यूटर के यन्त्रांश को दिये जाने वाले क्रमादेश के निर्देश सीधे लिखे जाते थे। कंप्यूटर के यन्त्रांश को सभी निर्देश केवल दो अंको- '०' और '१' के मदद से दिये जाते थे। इसे द्वैध निर्देश कहते है, द्वैध रूप के ही क्रमादेशों को ही यन्त्रांश लागू कर सकता है। तकनीकी दृष्टि से सॉफ्टवेयर तीन प्रकार के होते हैं। “सिस्टम सॉफ्टवेयर” यह एक ऐसा प्रोग्राम होता है, जिनका काम सिस्टम अर्थात कम्प्यूटर को चलाना तथा उसे काम करने लायक बनाए रखना है। सिस्टम सॉफ्टवेयर ही हार्डवेयर में जान डालता है। ऑपरेटिंग सिस्टम, कम्पाइलर आदि सिस्टम सॉफ्यवेयर के मुख्य भाग हैं। ‘एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर’ ऐसे प्रोग्रामों को कहा जाता है, जो हमारे कंप्यूटर पर आधारित मुख्य कामों को करने के लिए लिखे जाते हैं। आवश्यकतानुसार भिन्न-भिन्न उपयोगों के लिए भिन्न-भिन्न सॉफ्टवेयर होते हैं। वेतन की गणना, लेन-देन का हिसाब, वस्तुओं का स्टाक रखना, बिक्री का हिसा
साफ्टवेयर meaning in english
रीको द्वारा साफ्टवेयर टैक्नोलॉजी पार्क ऑफ इण्डिया एवं राज्य सरकार के साथ मिलकर साइबर पार्क कहां विकसित किया गया है ?
software
meaning in Gujarati: સોફ્ટવેર
Translate સોફ્ટવેર
software
meaning in Marathi: सॉफ्टवेअर
Translate सॉफ्टवेअर
software
meaning in Bengali: সফটওয়্যার
Translate সফটওয়্যার
software
meaning in Telugu: సాఫ్ట్వేర్
Translate సాఫ్ట్వేర్
software
meaning in Tamil: மென்பொருள்
Translate மென்பொருள்