Diffraction
= विवर्तन() (Vivartan)
जब प्रकाश या ध्वनि तरंगे किसी अवरोध से टकराती हैं, तो वे अवरोध के किनारों पर मुड जाती हैं और अवरोधक के की ज्यामितिय छाया में प्रवेश कर जती हैं। तरंगो के इस प्रकार मुड़ने की घटना को विवर्तन (Diffraction) कहते हैं। ऐसा पाया गया है कि लघु आकार के अवरोधों से टकराने के बाद तरंगें मुड़ जातीं हैं तथा जब लघु आकार के छिद्रों (openings) से होकर तरंग गुजरती है तो यह फैल जाती है। सभी प्रकार की तरंगों से विवर्तन होता है (ध्वनि, जल तरंग, विद्युतचुम्बकीय तरंग आदि)। यदि किसी प्रकाशोत्पादक स्रोत और पर्दे के बीच कोई अपारदर्शक वस्तु रख दी जाए, तो पर्दे पर वस्तु की छाया बन जाती है। बहुधा छाया का किनारा तीक्ष्ण (sharp) होता है और उसके चारों ओर पर्दे का भाग समान रूप से प्रकाशित रहता है। यदि प्रकाशोत्पादक स्रोत बिंदुवत् छोटा हो, तो ध्यान से देखने पर छाया का किनारा तीक्ष्ण नहीं पाया जाता है। किनारे पर प्रकाश और अंधकार (brightness and darkness) की धारियाँ दिखाई पड़ती हैं। ऐसा मालूम होता है कि प्रकाश की किरणें मुड़कर ज्यामितीय छाया की सीमा के भीतर तक पहुंच गई हैं। इस घटना को प्रकाश का विवर्तन कहते हैं। छाया के किनारे-किनारे जो धारियाँ बनती हैं, उन्हें विवर्तन पैटर्न (Diffraction Pattern) कहा जाता है। विवर्तन की जानकारी से पूर्व यही माना जाता था कि किसी एक माध्यम में प्रकाश सीधी रेखाओं में चलता है। किंतु विवर्तन की व्याख्या प्रकाश के सरल रैखिक गमन के आधार पर नहीं की जा सकती है। सर्वप्रथम न्यूटन (Newton), ग्रिमाल्डी (Grimaldi) और टी. यंग (T. Young) ने इस घटना पर ध्यान दिया था। न्यूटन और ग्रिमाल्डी प्रकाश के कणिका सिद्धांत (Corpuscular Theory) के प्रवर्तक और अनुयायी थे, अत: उन्होंने विवर्तन की घटना को इसी आधार पर समझने का असफल प्रयास किया। बाद में क्रिश्चियन हाइगेंज ने प्रकाश के तरंग सिद्धांत का प्रतिपादन किया और ए. जे. फ्रेनेल (A. J. Fresnel) तथा फ्राउनहोफर (Fraunhofer) ने इसी सिद्धांत के आधार पर विवर्तन तथा विवर्तन से संबंधित अन्य घटनाओं को सफलता पूर्वक समझाया। जब प्रकाश के मार्ग में गोल छेद, आयताकार रेखाछिद्र, किसी वस्तु की तीक्ष्ण कोर (edge) या महीन तार रखा जाता है, तब प्रत्येक दशा में भिन्न प्रकार के विवर्तन पैटर्न बनते हैं। विवर्तन की सभी घटनाओं को दो विभागों में बाँटा
विवर्तन meaning in english
व्यतिकरण और विवर्तन में अंतर
प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त किस वर्ष प्रस्तुत किया -
कितने विवर्तनिक प्लेटों हैं वहाँ
प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत किसने दिया
प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त
Diffraction
meaning in Gujarati: વિવર્તન
Translate વિવર્તન
Diffraction
meaning in Marathi: विवर्तन
Translate विवर्तन
Diffraction
meaning in Bengali: বিবর্তন
Translate বিবর্তন
Diffraction
meaning in Telugu: విక్షేపం
Translate విక్షేపం
Diffraction
meaning in Tamil: மாறுபாடு
Translate மாறுபாடு