legality
= वैधता() (Vaidhta)
किसी कार्य, समझौते या संविदा की वैधता (Legality) का अर्थ है कि वह विधि के संगत (consistent) है। वैधता विधि के अनुसार वैधता एक ऐसा संबंध है जिसमें वाध्यता का समावेश होता है। पुरुष और संतान का संबंध, पिता तथा पुत्र या पुत्री के रूप में उसका संबंध, पुरुष और स्त्री के संबंध पर आधारित है जिनसे उस संतान की उत्पत्ति होती है। सभी सभ्य पद्धितियों में विवाह, जो भी इसका रूप हो, प्रामाणिक व्यवस्था है और उसे नैतिक तथा विधिक अनुमोदन प्राप्त है। विवाह के पूर्व की संतानोत्पत्ति अनुमोदित नहीं होती और संतान के लिए उत्तराधिकार से वंचित करनेवाली तथा माता के लिए निंदा की वस्तु मानी जाती है। उसी प्रकार विधवाओं की संतानें भी, मरणोपरांत उत्पन्न संतान को छोड़कर, समाज द्वारा घृणा की निगाह से देखी जाती हैं। जहाँ पति जीवित है लेकिन यदि संतान की उत्पत्ति उसकी माता तथा दूसरे पुरुष से अनुचित संबंध से होती है, तो वह वर्णसंकर या जारज समझी जाती है। केवल उन्हीं संतानों की, जो वैध वैवाहिक संबंध से उत्पन्न होता है, वैधानिक स्थिति होती है और वे ही वैध समझी जाती है। आंग्ल विधि के अंतर्गत, जो भारतवर्ष में स्वीकृत तथा अपनाई गई हैं, संतान की वैधता का सर्वमान्य प्रमाण तभी है जब उसकी उत्पत्ति उसकी माता तथा पुरुष के वैध विवाह से हुई जो या विवाह के विच्छेद के उपरांत दो सौ अस्सी दिन के भीतर अपनी माता तथा पिता से उसकी उत्पत्ति हुई हो जब तक यह न प्रमाणित हो जाए कि उभय पक्ष के बीच उसके उत्पत्तिकाल में कभी संपर्क न हुआ हो। प्रत्येक वाद में वैधता को प्रमाणित करने के निमित्त व्यावहारिक कठिनाई से बचने के लिए कानून ने निष्कर्ष निकालने का एक सरल उपाय प्रदान किया है कि जब तक इसके विपरीत प्रमाण न दिया जाए, विवाह के काल में उत्पन्न सभी संतानें वैध मान ली जाएँगी। यदि यह सिद्धात प्रतिपादित न होता तो समाज के लिए अपने सीधे सादे लोगों की पैतृक उत्पत्ति के संबंध में खोज बीन करते रहने की व्यर्थ की झंझट में फँसे रहने की संभावना थी। पति का पत्नी के साथ सहयोग हुआ ही नहीं, इसके सिवा अवैधता का अन्य कोई प्रमाण स्वीकार्य नहीं हो सकता। सहयोग का अभिप्राय, व्यापक रूप से, संभोग के अर्थ से है। इस प्रकार कोई भी पति अपने को पिता या जनक न कहकर अपने पैतृक उत्तरदायित्व से वंचित नहीं हो सकता। विधि इसमें इतनी कठोर है कि वैवहिक काल मे
वैधता meaning in english
किसी अधिनियम को संविधान की किस अनुसूची में सम्मिलित करने पर उसकी वैधता को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है -
legality
meaning in Gujarati: કાયદેસરતા
Translate કાયદેસરતા
legality
meaning in Marathi: कायदेशीरपणा
Translate कायदेशीरपणा
legality
meaning in Bengali: বৈধতা
Translate বৈধতা
legality
meaning in Telugu: చట్టబద్ధత
Translate చట్టబద్ధత
legality
meaning in Tamil: சட்டபூர்வமான
Translate சட்டபூர்வமான