Manusmariti (Manusmrithi ) Meaning In Hindi

Manusmrithi meaning in Hindi

Manusmrithi = मनुस्मृति() (Manusmariti)

Category: person



मनुस्मृति हिन्दू धर्म का एक प्राचीन धर्मशास्त्र (स्मृति) है। इसे मानव-धर्म-शास्त्र, मनुसंहिता आदि नामों से भी जाना जाता है। यह उपदेश के रूप में है जो मनु द्वारा ऋषियों को दिया गया। इसके बाद के धर्मग्रन्थकारों ने मनुस्मृति को एक सन्दर्भ के रूप में स्वीकारते हुए इसका अनुसरण किया है। यह केवल पहले से ही प्रचलित सामाजिक प्रथा का दस्तावेजीकरण था यह सभी हिंदुओं के लिए कभी कट्टरपंथ नहीं था, लेकिन ब्राह्मणों के लिए एक कोड था। धर्मशास्त्रीय ग्रंथकारों के अतिरिक्त शंकराचार्य, शबरस्वामी जैसे दार्शनिक भी प्रमाणरूपेण इस ग्रंथ को उद्धृत करते हैं। परंपरानुसार यह स्मृति स्वायंभुव मनु द्वारा रचित है, वैवस्वत मनु या प्राचनेस मनु द्वारा नहीं। मनुस्मृति से यह भी पता चलता है कि स्वायंभुव मनु के मूलशास्त्र का आश्रय कर भृगु ने उस स्मृति का उपवृहण किया था, जो प्रचलित मनुस्मृति के नाम से प्रसिद्ध है। इस 'भार्गवीया मनुस्मृति' की तरह 'नारदीया मनुस्मृति' भी प्रचलित है। मनुस्मृति वह धर्मशास्त्र है जिसकी मान्यता जगविख्यात है। न केवल भारत में अपितु विदेश में भी इसके प्रमाणों के आधार पर निर्णय होते रहे हैं और आज भी होते हैं। अतः धर्मशास्त्र के रूप में मनुस्मृति को विश्व की अमूल्य निधि माना जाता है। भारत में वेदों के उपरान्त सर्वाधिक मान्यता और प्रचलन ‘मनुस्मृति’ का ही है। इसमें चारों वर्णों, चारों आश्रमों, सोलह संस्कारों तथा सृष्टि उत्पत्ति के अतिरिक्त राज्य की व्यवस्था, राजा के कर्तव्य, भांति-भांति के विवादों, सेना का प्रबन्ध आदि उन सभी विषयों पर परामर्श दिया गया है जो कि मानव मात्र के जीवन में घटित होने सम्भव है। यह सब धर्म-व्यवस्था वेद पर आधारित है। मनु महाराज के जीवन और उनके रचनाकाल के विषय में इतिहास-पुराण स्पष्ट नहीं हैं। तथापि सभी एक स्वर से स्वीकार करते हैं कि मनु आदिपुरुष थे और उनका यह शास्त्र आदिःशास्त्र है। ‘मनुस्मृति’ भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसकी गणना विश्व के ऐसे ग्रन्थों में की जाती है, जिनसे मानव ने वैयक्तिक आचरण और समाज रचना के लिए प्रेरणा प्राप्त की है। इसमें प्रश्न केवल धार्मिक आस्था या विश्वास का नहीं है। मानव जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति, किसी भी प्रकार आपसी सहयोग तथा सुरुचिपूर्ण ढंग से हो सके, यह अपेक्षा और आकांक्षा प्रत्येक सामाजिक व्यक्ति में हो
मनुस्मृति meaning in english

Synonyms of Manusmrithi

Tags: Manusmariti meaning in Hindi. Manusmrithi meaning in hindi. Manusmrithi in hindi language. What is meaning of Manusmrithi in Hindi dictionary? Manusmrithi ka matalab hindi me kya hai (Manusmrithi का हिन्दी में मतलब ). Manusmariti in hindi. Hindi meaning of Manusmrithi , Manusmrithi ka matalab hindi me, Manusmrithi का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Manusmrithi ? Who is Manusmrithi ? Where is Manusmrithi English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Manusmariti(मनुस्मृति),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

मनुस्मृति से सम्बंधित प्रश्न


मनुस्मृति मुख्यतया सम्बन्धित है -


Manusmrithi meaning in Gujarati: મનુસ્મૃતિ
Translate મનુસ્મૃતિ
Manusmrithi meaning in Marathi: मनुस्मृती
Translate मनुस्मृती
Manusmrithi meaning in Bengali: মনুস্মৃতি
Translate মনুস্মৃতি
Manusmrithi meaning in Telugu: మనుస్మృతి
Translate మనుస్మృతి
Manusmrithi meaning in Tamil: மனுஸ்மிருதி
Translate மனுஸ்மிருதி

Comments।