Karni Mata Ke Chamatkar करणी माता के चमत्कार

करणी माता के चमत्कार



GkExams on 20-06-2022


करणी माता मन्दिर के बारें में : करणी माता का ये चमत्कारी मंदिर राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की करणी माता को बीकानेर राजघराना अपनी कुलदेवी के रूप में पूजता है। इसमें देवी करणी माता की मूर्ति स्थापित है। यह बीकानेर से 30 किलोमीटर दक्षिण दिशा में देशनोक में स्थित है।


Karni-Mata-Ke-Chamatkar


ध्यान रहे की वर्तमान में जो मंदिर बना हुआ है उसका निर्माण कार्य 20वीं सदी में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह जी ने करवाया था। वैसे करणी माता के इस मंदिर की बनावट काफी आकर्षक है।


करणी माता के चमत्कार :




वैसे तो करणी माता के कई चमत्कार है लेकिन उनमे से एक चमत्कार ये है की इस मन्दिर में यहाँ होने वाली सुबह और शाम की आरती में सभी चूहे जिन्हें “काबा” कहा जाता है वे अपने अपने बिल से बाहर निकल जाते है, और माँ का प्रसाद पहले चूहे खाते है फिर भक्तों को बांटा जाता है। मंदिर में चूहों की रक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है।


करणी माता की आरती :




ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।
भक्त जनन भय संकट, पल छिनमे हरणी॥
ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


आदि शक्ति अविनाशी, वेदन में वरणी।
अगम अनंत अगोचर, विश्वरूप धरणी॥
ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


काली तू किरपाली, दुर्गे दुःख हरणी।
चंडी तूं चिरताली, ब्रह्माणी वरणी॥
ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


लक्ष्मी तूं हिंगलाजा, आवड़ अ घहरणी।
दैत्य दलण डाढाली, अवनी अबतरणी॥
ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


ग्राम सुवाप सुहाणो, धिन थलवट धरणी।।
देवला माँ मेहा घर, जनमी जग जननी॥
ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


राज दियों रिड़मल ने, कानो खय करणी।
धेन दूहत वणिये को, तारी कर तरणी॥
ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


शेखो लाय सिन्ध सूं, पेथड़ आचरणी।
दशरथ थान दिपायी, सांपू सुख सरणी।।
ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


जेतल भूप जिताड्यो, कमरु दल दलणी।
प्राण बचाय बखत के पीर कला हरणी॥
ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


परचा गिण नहीं पाउ, मा अशरण शरणी।
सोहन चरण शरण में दास अभय करणी॥
ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।


ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।
भक्त जनन भय संकट, पल छिनमे हरणी॥


Karni Mata Temple Address :




NH 89, Deshnok, Rajasthan 334801


Karni Mata Temple Helpline Number :




+91 99284 23674




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Amit on 11-10-2022

Amit





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment