Punahjagarann Ke Prashn पुनर्जागरण के प्रश्न

पुनर्जागरण के प्रश्न



Pradeep Chawla on 12-05-2019

- पुनर्जागरण या रिनैंसा यूरोप में मध्यकाल में हुये एक सांस्कृतिक आन्दोलन को कहते हैं। यह आन्दोलन इटली से आरम्भ होकर पूरे यूरोप में फैल गया था। इस आन्दोलन का समय चौदहवीं शताब्दी से लेकर सत्रहवीं शताब्दी तक माना जाता है।

प्रश्न 2 पुनर्जागरण का क्या अर्थ है?

►-पुनर्जागरण का अर्थ पुनर्जन्म होता है। मुख्यत: यह यूनान और रोम के प्राचीन शास्त्रीय ज्ञान की पुन:प्रतिष्ठा का भाव प्रकट करता है। यूरोप में मध्ययुग की समाप्ति और आधुनिक युग का प्रारंभ इसी समय से माना जाता है।

प्रश्न 3-पुनर्जागरण की शुरुआत कहां से मानी गई है ?

►-इटली के फ्लोरेंस नगर

प्रश्न 4- पुनर्जागरण का अग्रदूत किन्हें माना जाता है ?

►-इटली के महान कवि दांते (1260-1321 ई.)

प्रश्न 5-इटली के महान कवि दांते का जन्म कहां हुआ था ?

►-इटली के फ्लोरेंस नगर में ।

प्रश्न-6 दांते ने कौन सी पुस्तक किस भाषा में लिखी ?

►- दांते ने प्राचीन लैटिन भाषा छोड़कर तत्कालीन इटली की बोलचाल की भाषा टस्कन में डिवाइन कॉमेडी नामक काव्य लिखा।

प्रश्न-7 इस पुस्तक में दाँते ने किसा यात्रा का वर्णन करों ?

►-इसमें दांते ने स्वर्ग और नरक की एक काल्पनिक यात्रा का वर्णन किया है.

प्रश्न 7- महाकवि दांते के बाद पुनर्जागरण को आगे ले जानेवाला दूसरा व्यक्ति कौन था ?

►- इटली का ही एक अन्य नागरिक पेट्रॉक (1304-1367) था।

प्रश्न 8. मानववाद का संस्थापक किसे माना जाता है ?

►-इटली का ही अन्य निवासी ----- पेट्रॉक (1304-1367 इटली) मानववाद का संस्थापक था।

प्रश्न 9. इटालियन गद्य का जनक किसे माना जाता है ?

►- इटालियन गद्य का जनक बोकेशियो (1313-1375 ई.) को कहा जाता है जो एक कहानीकार भी है?

प्रश्न 10. डेकामेरॉन किसकी प्रसिद्ध पुस्तक है ?

►-बोकेशियो(1313-1375 ई.)की पुस्तक है, जो एक कहानी कार भी था।

प्रश्न 11. आधुनिक विश्व का पहला राजनीतिक चिंतक कौन था ?

►-मैकियावेली(1469-1567 ई.),यह फ्लोरेंस का निवासी था।

प्रश्न 12. मैकियावेली की कौन-सी लोकप्रिय किताब राज्य का एक नई तस्वीर दिखाती है ?

►- मैकियावेली की लोकप्रिय किताब द प्रिंस नामक पुस्तक राज्य का एक नई तस्वीर दिखाती है

प्रश्न 10. पुनर्जागरण की भावना की पूर्ण अभिव्यक्ति इटली के कौन से तीन कलाकारों की कृतियों में मिलती है ?

►-पुनर्जागरण की भावना की पूर्ण अभिव्यक्ति इटली के तीन कलाकारों, लियोनार्दो द विंची, माइकल एंजलो और राफेल की कृतियों में मिलती है

प्रश्न 13. द लास्ट सपर और मोनालिसा नामक प्रसिद्ध चित्रों को बनाने वाले कौन थे ?

►- लियोनार्दो द विंची

प्रश्न 14. द लास्ट जजमेंट तथा द फॉल ऑफ मैन किसकी कृतियां हैं ?

►-माइकल एंजलो

प्रश्न 15. सिस्तान के गिरजाघर की छत पर किसके द्वारा चित्र बनाए गए हैं ?

►-माइकल एंजलो

प्रश्न 16 . जीजस क्राइस्ट की माता मेडोना का चित्र किसकी कृति है ?

►- जीजस क्राइस्ट की मां मेडोना का चित्र राफेल ने बनाया जो इटली का ही एक चित्रकार था।

प्रश्न17. पुनर्जागरण काल में चित्रकला का जनक किसे माना गया था ?

►- जियाटो को पुनर्जागरण काल में चित्रकला का जनक कहा गया है।

प्रश्न- 18 लियोनार्डो द विंची कौन था ?

►- लियोनार्दो द विंची एक बहुमुखी प्रतिभासम्पन्न व्यक्ति था। वह चित्रकार, मूर्तिकार,इंजीनियर, वैज्ञानिक, दार्शनिक, कवि और गायक था।

प्रश्न 19. पुनर्जागरण काल का सर्वश्रेष्ठ निबंधकार कौन था ?

►- फ्रांसिस बेकन जो इंगलैंड का निवासी था।

प्रश्न 20. द प्रेज ऑफ फौली पुस्तक में किस पर व्यंग्य किया गया है ?

►-पादरियों के अनैतिक जीवन और ईसाई धर्म की कुरीतियों पर ।

प्रश्न 21. द प्रेज ऑफ फौली किसने लिखी ?

►-इरासमस ने जो हॉलैंड के निवासी थे।

प्रश्न 22.अपनी पुस्तक यूटोपिया के माध्यम से किसने आदर्श समाज का चित्र प्रस्तुत किया ?

►-अपनी पुस्तक यूटोपिया के माध्यम से टॉमस मूर जो इंगलैंड के निवासी थे,ने आदर्श समाज का चित्र प्रस्तुत किया।

प्रश्न 23. जर्मन भाषा में बाइबिल का अनुवाद किसने किया ?

►-मार्टिन लूथर

प्रश्न 24. रोमियो एंड जूलिएट किसकी अमर कृति है ?

►-रोमियो एंड जूलिएटशेक्सपीयर की अमर कृति है जो इंगलैंड के निवासी थे।

प्रश्न 25. आधुनिक प्रयोगात्मक विज्ञान का जन्मदाता किसे माना गया ?

►-रोजर बेकन को प्रयोगात्मक विज्ञान का जन्मदाता था जो इंगलैंड निवासी था।

प्रश्न 26. पृथ्वी सौर मंडल का केंद्र है इसका खंडन सर्वप्रथम किसने किया ?

►- पोलैंड निवासी कॉपरनिक्स ने बाइविल के इस सिद्धान्त का खंडन किया कि पृथ्वी सौर मण्डल के केन्द्र में है।

प्रश्न -27 कॉपरनिक्स के सिद्धान्त के पक्ष में आने वाले दूसरे वैज्ञानिक का नाम वताओ?

►- गैलीलिओ (1560-1642 ई.) ने भी कोपरनिकस के सिद्धांत का समर्थन किया।

प्रश्न 28. गुरुत्वाकर्षण के नियम का पता किसने लगाया ?

►- न्यूटन (1642-1726)

प्रश्न 29 . धर्मसुधार आंदोलन की शुरुआत कब हुई ?

►-16 वीं सदी में ।

प्रश्न30. धर्मसुधार आंदोलन का प्रवर्त्तक किसे माना गया ?

►-मार्टिन लूथर (जर्मनी)

प्रश्न 31.धर्मसुधार आंदोलन की शुरुआत कहां हुई ?

►-इंग्लैंड

प्रश्न 32. धर्मसुधार आंदोलन का प्रात:कालीन तारा किसे कहा जाता है ?

►-जॉन विकलिफ

प्रश्न 33. अमेरिका की खोज किसने की थी ?

►-क्रिस्टोफर कोलंबस

प्रश्न 34. किसके नाम पर अमेरिका का नाम अमेरिका पड़ा ?

►-अमेरिगो बेस्पुसी (इटली)

प्रश्न 35. प्रशांत महासागर का नामाकरण किसने किया ?

►-मैगलन (स्पेन)

प्रश्न 36. समुद्री मार्ग से पूरी दुनिया का चक्कर लगाने वाला व्यक्ति कौन था ?

►-मैगलन

प्रश्न-37. किस वैज्ञानिक ने यह बताया कि ग्रह सूर्य के चारो तरफ कैसे घूमते हैं।

►- जर्मनी के प्रसिद्ध वैज्ञानिक केपला या केपलर (1571-1630 ई.) ने गणित की सहायता से यह बतलाया कि ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार घूमते हैं।

प्रश्न 38. धर्म-सुधार आन्दोलन का प्रात: कालिन तारा किसे कहा जाता है ?

►- जॉन विकलिफ को धर्म-सुधार आन्दोलन का प्रात: कालिन तारा कहा जाता है।

प्रश्न 39. धर्म-सुधार आन्दोलन के अनुयायी क्या कहलाये ?

►- इसके अनुयायी लोलार्डस कहलाते थे।

प्रश्न-40. अमरीका की खोज किसने की थी?

►- क्रिस्टोफर कोलम्बस ने अमेरिका की खोज की थी।

प्रश्न-41. अमेरिका का यह नाम किसके नाम पर रखा गया था ?

►- इटली निवासी अमेरिगो बेस्पुसी के नाम पर अमेरिका का नाम अमेरिका पड़ा।

प्रश्न 42.प्रशान्त महासागर का नामकरण किसने किया ?

►- प्रशांत महासागर का नामकरण स्पेन निवासी मैगलन ने किया।

प्रश्न 43.समुद्री मार्ग से सम्पूर्ण विश्व का चक्कर लगाने वाला पहला व्यक्ति कौन था ?

►- समुद्र मार्ग से सम्पूर्ण विश्व का चक्कर लगानेवाला प्रथम व्यक्ति मैगलन था।

प्रश्न 44.पुनर्जागरण के दौरान डच और जर्मनों ने क्यो तरक्की की थी ?

►- पुनर्जागरण के दौरान डच और जर्मन कलाकारों में हाल्वेन और एल्बर्ट ड्यूरर उल्लेखनीय हैं. उन्होंने शास्त्रीय साहित्य की अपेक्षा अपने आसपास दैनिक जीवन में अधिक रुचि प्रदर्शित की. जिससे वैज्ञानिक उपलब्धियों के क्षेत्र में जर्मनी इटली से भी आगे निकल गया।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Ravi on 22-08-2022

Pungargrake perason

Anjali Kumari on 14-03-2022

How many lattice pointof face centred cubic?

Asmina khatun on 13-03-2022

Mat dene la aadikar hota h


Ramesh on 12-05-2019

इटली में पुनर्जागरण के उद्भव के कारण बताइए





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment