Anugaman Veg Ki Paribhasha अनुगमन वेग की परिभाषा

अनुगमन वेग की परिभाषा



GkExams on 12-05-2019

अनुगमन वेग Drift Velocity



जब चालक को सेल या बैटरी के सिरे से जोड़ दिया जाता है, तो विद्युत् वाहक बल (वि.वा.ब. Electro Motive force) के कारण चालक के प्रत्येक बिंदु परएक समान विद्युत् क्षेत्र स्थापित हो जाता है और तब स्वतंत्र इलेक्ट्रान पर बल लगता है। इलेक्ट्रान रहित परमाणु (धन आयन) अपनी संतुलित स्थिति के इधर-उधर कम्पन करने लगते हैं तथा स्वतंत्र इलेक्ट्रान इनसे टकराते रहते हैं। विद्युत् क्षेत्र लगाने से इलेक्ट्रानों की अनियमित गति के साथ-साथ विद्युत् क्षेत्र की विपरीत दिशा में इनका अनुगमन होने लगता है। अयन से टकराने से पहले इनका वेग अधिकतम तथा टकराने के ठीक बाद, क्षण भर के लिए इनका वेग शून्य हो जाता है। इस प्रकार की टक्करों को अप्रत्यास्थ टक्कर (inelastic collision) कहते हैं। विद्युत् क्षेत्र लगाने के बाद क्षेत्र किम दिशा के विपरीत दिशा में स्वतंत्र इलेक्ट्रानों का औसत वेग अनुगमन वेग (drift velocity) कहलाता है। इसे ‘u’ से प्रदर्शित करते हैं तथा इसका मान 1 सेमी. प्रति सेकंड या इससे भी कम होता है। जिस प्रकार सामान्यतः वायु के कण अनियमित रूप से गतिमान रहते है, परन्तु दबांतर के कारण परस्पर टकराते हुए भी इनका अनुगमन होता है, जिसके फलस्वरूप वायु प्रवाह होता है। ठीक इसी प्रकार स्वतंत्र इलेक्ट्रान अनियमित रूप से गतिमान रहते है, परन्तु विभवान्तर के कारण परस्पर टकराते हुए भी इनका अनुगमन होता है, जिसके फलस्वरूप धारा का प्रवाह होता है। अतः बैटरी का विभवान्तर इलेक्ट्रानों को त्वरित गति नहीं प्रदान कर पाता, वरन यह उन्हें तार की लम्बाई की दिशा में एक छोटा नियत वेग (अनुगमन वेग) ही दे पाता है, जो की इलेक्ट्रानों की अनियमित गति के ऊपर आरोपित रहता है। इस अनुगमन वेग के कारण ही धारा का प्रवाह, उर्जा का स्थानान्तरण तथा चुम्बकीय क्षेत्र की उत्पत्ति होती है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Hiralal Bande on 10-10-2023

Meter Setu kise kahate Hain ya kisi Siddhant per nirdharit karta hai

Amansen on 24-08-2023

Anubhav Kise kahate Hain

Sandeep gautam on 18-01-2020

Anuman bag Dhara mein sambandh


Yashwant kumar on 27-11-2019

Dhurvit prakash ke liya mailash ke niyam ko batay

A on 13-10-2019

Anugaman veg ki paribhasha dijie

Arun Raj on 12-09-2019

Electron ke Abba beg ke Aadhar per Om ke Niyam ki Vyakhya kijiye

Aman on 19-05-2019

Anugaman veg tatha dhara ghantva me sambnd sthapit kijiye


Junaid on 12-05-2019

Whats is draft velocity hindi



Rashid Ansari on 17-11-2018

Bhabhar Dhara kise kahte hain

preeti chauhan on 19-01-2019

अजी

Junaid on 12-05-2019

Whats is draft velocity hindi

Hitesh on 12-05-2019

इलेक्ट्रोनो के अनुगमन कि कोटी क्या होती हैं


Vishal Sharma on 12-05-2019

What is electo motive force in short divination and sell and battery ko bhi difine kijiye

vipul kumar on 12-05-2019

What is anugaman velocity in short definition



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment