Mohanajodadao Kis Nadi Ke Kinare Hai मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे है

मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे है



Pradeep Chawla on 12-05-2019

मोहन जोदड़ो सभ्यता

मोहन जोदड़ो का सिन्धी भाषा में अर्थ है " मुर्दों का टीला

"। यह दुनिया का सबसे पुराना नियोजित और उत्कृष्ट शहर माना जाता है। यह सिंघु घाटी सभ्यता का सबसे परिपक्व शहर है। यह नगर अवशेष सिन्धु नदी के किनारे सक्खर ज़िले में स्थित है। मोहन जोदड़ो शब्द का सही उच्चारण है मुअन जो दड़ो। इसकी खोज राखालदास बनर्जी ने 1922 ई. में की। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक जान मार्शल के निर्देश पर खुदाई का कार्य शुरु हुआ। यहाँ पर खुदाई के समय बड़ी मात्रा में इमारतें, धातुओं की मूर्तियाँ, और मुहरें आदि मिले। पिछले 100 वर्षों में अब तक इस शहर के एक-तिहाई भाग की ही खुदाई हो

सकी है, और अब वह भी बंद हो चुकी है। माना जाता है कि यह शहर 200 हेक्टेयर क्षेत्र में हुआ था तथा इस में जल कुड भी हुआ करता था! स्थिति- पाकिस्तान के सिंध प्रांत का लरकाना जिला।






सम्बन्धित प्रश्न



Comments Kameshwar das on 24-09-2023

What is lothal

Khushboo on 25-05-2023

Mohangodro kis Nadi ke kinare h

Mene poch he on 05-04-2022

Mohan jodaro kiss nadi ke kirane he


Danesh on 11-12-2020

Lothal se mohenjo daro ki duri kitni hai

Hardik rehpade on 03-08-2020

Mohanअपठित गद्यांश (अंक 5)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1 x 5 = 5)
लोकतंत्र के मूलभूत तत्व को समझा नहीं गया है और इसलिए लोग समझते हैं कि सब कुछ सरकार कर देगी, हमारी कोई ज़िम्मेदारी नहीं है। लोगों में अपनी पहल से ज़िम्मेदारी उठाने और निभाने का संस्कार विकसित नहीं हो पाया है। फलस्वरूप देश की विशाल मानव-शक्ति अभी खर्राटे लेती पड़ी है और देश की पूँजी उपयोगी बनाने के बदले आज बोझरूप बन बैठी है। लेकिन उसे नींद से झकझोर कर जागृत करना है। किसी भी देश को महान बनाते हैं, उसमें रहने वाले लोग।
लेकिन अभी हमारे देश के नागरिक अपनी ज़िम्मेदारी से बचते रहे हैं। चाहे सड़क पर चलने की बात हो अथवा साफ़-सफ़ाई की बातें हों, जहाँ-तहाँ हम लोगों को गंदगी फैलाते और बेतरतीब ढंग से वाहन चलाते देख सकते हैं। फिर चाहते हैं कि सब कुछ सरकार ठीक कर दे। सरकार ने बहुत सारे कार्य किए हैं, इसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता है। वैज्ञानिक प्रयोगशालाएँ खोली हैं, विशाल बाँध बनवाए हैं, फौलाद के कारखाने खोले हैं आदि-आदि बहुत सारे काम सरकार के द्वारा हुए हैं। पर अभी करोड़ों लोगों को कार्य में प्रेरित नहीं किया जा सका है। वास्तव में होना तो यह चाहिए कि लोग अपनी सूझ-बूझ के साथ अपनी आंतरिक शक्ति के बल पर खड़े हों
और अपने पास जो कुछ साधन-सामग्री हो, उसे लेकर कुछ करना शुरू कर दें। और फिर सरकार उसमें आवश्यक मदद करे। उदाहरण के लिए, गाँव वाले बड़ी-बड़ी पंचवर्षीय योजनाएँ नहीं समझ सकेंगे, पर वे लोग यह बात ज़रूर समझ सकेंगे कि अपने गाँव में कहाँ कुआँ चाहिए, कहाँ सिंचाई की ज़रूरत है, कहाँ पुल की आवश्यकता है। बाहर के लोग इन सब बातों से अनभिज्ञ होते हैं।

(i) लोकतंत्र का मूलभूत तत्व है
(क) कर्तव्य-पालन
(ख) लोगों का राज्य
(ग) चुनाव
(घ) जनमत
(ii) किसी देश की महानता निर्भर करती है
(क) वहाँ की सरकार पर
(ख) वहाँ के निवासियों पर
(ग) वहाँ के इतिहास पर
(घ) वहाँ की पूँजी पर

(iii) सरकार के कामों के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(क) वैज्ञानिक प्रयोगशालाएँ बनवाई हैं।
(ख) विशाल बाँध बनवाए हैं।
(ग) वाहन चालकों को सुधारा है।
(ग) फौलाद के कारखानो खोले हैं।
(iv) सरकारी व्यवस्था में किस कमी की ओर लेखक ने संकेत किया है?
(क) गाँव से जुड़ी समस्याओं के निदान में ग्रामीणों की भूमिका को नकारना
(ख) योजनाएँ ठीक से न बनाना
(ग) आधुनिक जानकारी का अभाव
(घ) ज़मीन से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान न देना
(v) ‘झकझोरकर जागृत करना’ का भाव गद्यांश के अनुसार होगा
(क) नींद से जगाना
(ख) सोने न देना
(ग) ज़िम्मेदारी निभाना
(घ) ज़िम्मेदारियों के प्रति सचेत करना
अथवा
हरियाणा के पुरात्तव विभाग द्वारा किए गए अब तक के शोध और खुदाई के अनुसार लगभग 5500 हेक्टेयर में फैली यह राजधानी ईसा से लगभग 3300 वर्ष पूर्व मौजूद थी। इन प्रमाणों के आधार पर यह तो तय हो ही गया है कि राखीगढ़ी की स्थापना उससे भी सैकड़ों वर्ष पूर्व हो चुकी थी। अब तक यही माना जाता रहा है कि इस समय पाकिस्तान में स्थित हड़प्पा और मोहनजोदड़ो ही सिंधुकालीन सभ्यता के मुख्य नगर थे। राखीगढ़ी गाँव में खुदाई और शोध का काम रुक-रुककर चल रहा है।
हिसार का यह गाँव दिल्ली से मात्र एक सौ पचास किलोमीटर की दूरी पर है। पहली बार यहाँ 1963 में खुदाई हुई थी और तब इसे सिंधु-सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ा नगर माना गया। उस समय के शोधार्थियों ने सप्रमाण घोषणाएं की थीं कि यहाँ दबा नगर, कभी मोहनजोदड़ो और हड़प्पा से भी बड़ा रहा होगा। अब सभी शोध विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि राखीगढ़ी, भारत-पाकिस्तान और अफगानिस्तान का आकार
और आबादी की दृष्टि से सबसे बड़ा शहर था। प्राप्त विवरणों के अनुसार समुचित रूप से नियोजित इस शहर की सभी सड़कें 1.92 मीटर चौड़ी थीं। यहाँ चौड़ाई कालीबंगन की सड़कों से भी ज्यादा है। एक ऐसा बर्तन भी मिला है, जो सोने और चाँदी की परतों से ढका है। इसी स्थल पर एक ‘फाउंड्री’ के भी चिह्न मिले हैं, जहाँ संभवतः सोना ढाला जाता होगा। इसके अलावा टेराकोटा से बनी असंख्य प्रतिमाएँ, ताँबे के बर्तन और कुछ प्रतिमाएँ और एक भट्ठी के अवशेष भी मिले हैं।
मई 2012 में ‘ग्लोबल हैरिटेज फंड’ ने इसे एशिया के दस ऐसे विरासत-स्थलों की सूची में शामिल किया है, जिनके नष्ट हो जाने का खतरा है। राखीगढ़ी का पुरातात्विक महत्व विशिष्ट है। इस समय यह क्षेत्र पूरे विश्व के पुरातत्व विशेषज्ञों की दिलचस्पी और जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। यहाँ बहुत से काम बकाया हैं जो अवशेष मिले हैं, उनका समुचित अध्ययन अभी शेष है। उत्खनन का काम अब भी अधूरा है।
(i) अब सिंधु-सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ा नगर किसे मानने की संभावनाएँ हैं?
(क) मोहनजोदड़ो
(ख) राखीगढ़ी
(ग) हड़प्पा
(घ) कालीबंगा
(ii) चौड़ी सड़कों से स्पष्ट होता है कि
(क) यातायात के साधन थे ।
(ख) अधिक आबादी थी
(ग) शहर नियोजित था
(घ) बड़ा शहर था
(iii) इसे एशिया के ‘विरासत स्थलों’ में स्थान मिला, क्योंकि
(क) नष्ट हो जाने का खतरा है।
(ख) सबसे विकसित सभ्यता है।
(ग) इतिहास में इसका नाम सर्वोपरि है।
(घ) यहाँ विकास की तीन परतें मिली हैं।
(iv) पुरातत्व विशेषज्ञ राखीगढ़ी में विशेष रुचि ले रहे हैं, क्योंकि
(क) काफी प्राचीन और बड़ी सभ्यता हो सकती है।
(ख) इसका समुचित अध्ययन शेष है।
(ग) उत्खनन का कार्य अभी अधूरा है।
(घ) इसके बारे में अभी-अभी पता लगा है।
(v) उपयुक्त शीर्षक होगा
(क) राखीगढ़ी : एक सभ्यता की संभावना
(ख) सिंधु घाटी सभ्यता
(ग) विलुप्त सरस्वती की तलाश
(घ) एक विस्तृत शहर राखीगढ़ी
अपठित पद्यांश (अंक 5)
प्रश्न 2.
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1 x 5 = 5)
अंधकार की गुहा सरीखी उन आँखों से डरता है मन भरा दूर तक उनमें दारुण दैन्य दुख का नीरव रोदन। वह स्वाधीन किसान रहा, अभिमान भरा आँखों में इसका छोड़ उसे मँझधार आज संसार कगार सदृश वह खिसका। लहराते वे खेत दृगों में हुआ बेदखल वह अब जिनसे हँसती थी उसके जीवन की हरियाली जिनके तृन-तृन से आँखों ही में घूमा करता वह उसकी आँखों का तारा कारकुनों की लाठी से जो गया जवानी ही में मारा। बिना दवा-दर्पन के घरनी स्वर्ग चली-आँखें आतीं भर देख-रेख के के बिना दुधमुँही बिटिया दो दिन बाद गई मर।
(i) कवि का मन जिन आँखों से डरता है, वे कैसी हैं?
(क) डरावनी
(ख) अंधकार-सी काली
(ग) अंधकार की गुहा-सी
(घ) अंधकार-सी दारुण
(ii) जिन आँखों का वर्णन कवि ने किया है, वे किसकी आँखें हैं?
(क) किसान की
(ख) अंधकार की
(ग) नीरव रोदन की
(घ) स्वाधीन भारत की
(iii) किसान की आँखों में अब भी क्या लहराता है?
(क) दैन्य-दुख का दारुण रोदन
(ख) अपने खेत जिनसे वह बेदखल किया गया
(ग) स्वाधीनता का अभिमान
(घ) वह संसार जो कगार सदृश खिसक गया
(iv) इस पद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
(क) किसान की पीड़ा
(ख) दारुण दुख
(ग) वे आँखें
(घ) जीवन का अंधकार
(v) किसान का बेटा कहाँ गया?
(क) तारा बन गया
(ख) देख-रेख के बिना मर गया
(ग) बिना दवा-दर्पन के स्वर्ग सिधारा
(घ) कारकुन की लाठियों से मारा गया
CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi Course A Set 3 with Solutions 1
(i) कवि को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है
(क) मंजिल से
(ख) मार्ग-बाधाओं से
(ग) हवाओ से
(घ) तूफ़ानों से
(ii) यदि मार्ग में बाधाएँ नहीं आतीं तो
(क) गति संभव नही होती
(ख) निर्माण संभव नहीं होता
(ग) प्रगति संभव नहीं होती
(घ) मार्ग आसान नहीं होता
(iii) निर्माण की संभावना वहीं होती है जहाँ
(क) तूफ़ान न आए
(ख) अवरोध न आए
(ग) बस्ती न हो
(घ) विनाश हो
(iv) कवि धरती पर क्या बसाना चाहता है?
(क) अपना घर
(ख) स्वर्ग
(ग) मंज़िलें
(घ) रास्ते
(v) कवि दुनिया से क्या प्रार्थना कर रहा है?
(क) दुनिया उसके रास्तों पर फूल बिछा दे
(ख) दुनिया उसकी बस्ती को वीरान बना दे
(ग) दुनिया उसकी राह में तूफान उठा दे ।
(घ) दुनिया उसके मार्ग को आसान न बनाए
व्यावहारिक व्याकरण (अंक 16)
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए। (1 x 4 = 4)
(i) ‘आगे बढ़िए और पुरस्कार प्राप्त कीजिए।’ किस प्रकार का वाक्य है?
(क) सरल वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) मिश्र वाक्य
(घ) संकेतवाचक वाक्य
(ii) मिश्रित वाक्य है
(क) मैंने उससे सेने का कारण पूछा।
(ख) आज रविवार का अवकाश है।
(ग) जब पिता जी ने पैसे दिए तब हम बाज़ार गए।
(घ) मैं बाहर आया और बच्चे मिलने लगे।
(iii) जहाँ मैं रहती हूँ, वहीं मेट्रो स्टेशन है। रेखांकित उपवाक्य है
(क) संज्ञा उपवाक्य
(ख) सर्वनाम उपवाक्य
(ग) विशेषण उपवाक्य
(घ) क्रियाविशेषण उपवाक्य
(iv) ‘लाल रंग वाली शर्ट पहने उस लड़के को बुलाओ।’ इसका मिश्र वाक्य है
(क) लाल रंग वाली शर्ट को डाले उस लड़के को बुलाओ।
(ख) जिसने लाल रंग की शर्ट पहनी है, उस लड़के को बुलाओ।
(ग) उस लड़के को बुलाओ जो शर्ट पहले हुए है लाल रंग की।
(घ) कोई नही।
(v) ‘जो धन मिला था, वह चोरी हो गया।’ वाक्य में प्रधान उपवाक्य है
(क) जो धन मिला था
(ख) वह चोरी हो गया।
(ग) चोरी हो गया
(घ) धन मिला था।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए। (1 x 4 = 4)
(i) ‘कृष्ण द्वारा बंसी बजाई जा रही है।’ वाच्य है
(क) कर्तृवाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग) भाववाच्य
(घ) इनमें से कोई नहीं
(ii) भाववाच्य है
(क) माली ने फूल तोड़ा
(ख) आइए खेला जाए।
(ग) अनुराधा के द्वारा पौधे लगाए गए।
(घ) राम ने लीची खाई।
(iii) कर्मवाच्य है
(क) मेरे भाई ने पतंग उड़ाई।
(ख) मेरे भाई द्वारा पतंग उड़ाई गई।
(ग) उससे सोया नहीं जाता।
(घ) मैं प्रतिदिन व्यायाम करता हूँ।
(iv) ‘मोहन से हँसा नहीं जाता।’ वाक्य है(
क) कर्तृवाक्य
(ख) भाववाक्य
(ग) दोनों
(घ) कर्मवाक्य
(v) ‘राधा के द्वारा गाना गाया गया।’ वाक्य है
(क) कर्तृवाक्य
(ख) भाववाक्य
(ग) कर्मवाक्य
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए। (1 x 4 = 4)
(i) दौड़कर आइए और बगीचे से कुछ फल ले जाइए। रेखांकित का पद-परिचय है
(क) पूर्वकालिक क्रिया, रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(ख) कालवाचक क्रियाविशेषण, सकर्मक किया।
(ग) अकर्मक क्रिया, रीतिवाचक क्रियाविशेषण, कर्म कारक
(घ) संयुक्त क्रिया, अकर्मक क्रिया, एकवचन
(ii) चोर उधर भागा है। इस वाक्य में रेखांकित का पद-परिचय है
(क) रीतिवाचक क्रियाविशेषाण, भागना क्रिया का विशेषण
(ख) कालवाचक क्रियाविशेषाण, भागना क्रिया का विशेषण
(ग) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण, भागना क्रिया का विशेषण
(घ) स्थानवाचक क्रियाविशेषण, भागना क्रिया का विशेषण
(iii) वाह तुमने तो रंग ही जमा दिया। रेखांकित का पद-परिचय है
(क) संबंधबोधक अव्यय, हर्ष के भाव की अभिव्यक्ति
(ख) समुच्चबोधक अव्यय, हर्ष के भाव की अभिव्यक्ति
(ग) विस्मयादिबोधक अव्यय, हर्ष के भाव की अभिव्यक्ति
(घ) इनमें से कोई नहीं
(iv) मैं लाल रंग की कमीज पहनता हूँ। रेखांकित का पद-परिचय है
(क) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
(ख) निजवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्म कारक
(ग) निश्चयवाचक सर्वनाम, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
(घ) इनमें से कोई नहीं
(v) छात्र पत्र लिख रहा है। रेखांकित का पद-परिचय है
(क) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
(ख) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्म कारक
(ग) सकर्मक क्रिया, व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिग
(घ) व्यक्तिवाचक संज्ञा, बहुवचन, कर्ता कारक
प्रश्न 6.
निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए। (1 x 4 = 4)
(i) संचारी भाव क्या है?
(क) पात्रों या वस्तुओं के कारण उत्पन्न भाव
(ख) स्थायी भाव जाग्रत करने वाला भाव
(ग) मन में निरंतर संचारित होने वाले भाव
(घ) आलंबन द्वारा जाग्रत भाव
(ii) शांत रस का स्थायी भाव है
(क) रौद्र
(ख) हास
(ग) निर्वेद
(घ) जुगुप्सा

(iii) किस रस को रस राज कहा जाता है?
(क) शांत रस
(ख) करुण रस
(ग) शृंगार रस
(घ) हास्य रस
(iv) संकट में वीर घबराते नहीं, आपदाएँ देख छिप जाते नहीं। लग गए जिस काम में पूरा किया, काम करके व्यर्थ पछताते नहीं। पक्तियों में निहित रस है
(क) हास्य रस
(ख) वीर रस
(ग) शृंगार रस
(घ) अद्भुत रस
(v) निम्नलिखित पंक्तियों में रस है
नाक पकौड़ा-सी लगे, रंग बिरंगे गाल।
सूरत है लंगूर-सी, बंदर जैसी चाल।
(क) हास्य रस
(ख) वीर रस
(ग) शृंगार रस
(घ) करुण रस
पाठ्यपुस्तक (अंक 14)
प्रश्न 7.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए। (1 x 5 = 5)
उनकी चिंता हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में देखने की थी। हर मंच में इसकी तकलीफ़ बयान करते, इसके लिए अकाट्य तर्क देते। बस इसी एक सवाल पर उन्हें झुंझलाते देखा है और हिंदी वालों द्वारा हिंदी की उपेक्षा पर दुख करते उन्हें पाया है। घर-परिवार के बारे में, निजी दुख तकलीफ़ के बारे में पूछना उनका स्वभाव था और बड़े से बड़े दुख में उनके मुख से सांत्वना के जादू भरे दो शब्द सुनना एक ऐसी रोशनी से भर देता था जो किसी गहरी तपस्या गार रस से जनमती है। ‘हर मौत दिखाती है जीवन को नई राह।’ मुझे अपनी पत्नी और पुत्र की मृत्यु याद आ रही है और फ़ादर के शब्दों में झरती विरल शांति भी।
(i) फ़ादर को किस भाषा से प्रेम था?
(क) हिंदी भाषा से
(ख) अपनी मातृभाषा से
(ग) अंग्रजी भाषा से
(ग) फ्रेंच भाषा से
(ii) फ़ादर की झुंझलाहट किस कारण थी?
(क) लोगों के सवालों के कारण
(ख) घर-परिवार की दुख-तकलीफ़ों के कारण
(ग) हिंदीभाषियों द्वारा खुद ही हिंदी की उपेक्षित स्थिति के कारण
(घ) हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा न दिलवा पाने के कारण
उत्तर
(iii) ‘हर मौत दिखाती है जीवन को नई राह’ का आशय है
(क) मौत के बाद ही मुक्ति है ।
(ख) मौत पुनर्जन्म के लिए राह बनाती है
(ग) मौत शाश्वत है, सत्य है, अतः मौत पर दुखी न हों
(घ) (क) एवं (ख) दोनों विकल्प सही
(iv) सांत्वना भरे एक शब्द सुनने वाले पर क्या प्रभाव डालते थे?
(क) जादू-सा चमत्कारी प्रभाव
(ख) आशा से भर देते थे
(ग) असीम शांति का अनुभव कराते थे
(घ) सभी विकल्प सही
(v) उपेक्षा का विलोम है
(क) सापेक्ष
(ख) अपेक्षा
(ग) परोक्ष
(घ) प्रत्यक्ष
प्रश्न 8.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए। (1 x 2 = 2)
(i) भगत जी का बेटा कैसा था?
(क) समझदार
(ख) सुस्त और बोदा
(ग) बुद्धिमान
(घ) चालाक
(ii) लेखक के अलावा कोच में कितने व्यक्ति थे?
(क) एक
(ख) तीन
(ग) दो
(घ) चार

प्रश्न 9.
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए। (1 x 5 = 5 )
CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi Course A Set 3 with Solutions 2
(i) किसके साँस लेने से हर घर खुशबू से भर उठता है?
(क) शरद के
(ख) वसंत के
(ग) ग्रीष्म के
(घ) वर्षा के
(ii) वसंत आसमान में उड़ने के लिए क्या करता है?
(क) लंबी साँसें लेता है।
(ख) अपने पंख फड़फड़ाता है
(ग) आँखें झपकाता है
(घ) सभी गलत

(iii) फागुन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से भिन्न होता है?
(क) पेड़ों में नए पत्ते निकलते हैं
(ख) नाना प्रकार के फूल खिलते हैं।
(ग) हवा में फूलों की मादक सुगंध भरी हुई होती है
(घ) सभी विकल्प सही
(iv) कवि की आँख फागुन की सुंदरता से क्यों हट नहीं रही है?
(क) फागुन अच्छा लगता है
(ख) फागुन की सुंदरता गजब की है
(ग) फागुन हिंदी का माह है
(घ) सभी गलत
(v) कविता के कवि हैं
(क) सूरदास
(ख) ऋतुराज
(ग) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ङ्के
(घ) तुलसीदास
प्रश्न 10.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए। (1 x 2 = 2)
(i) गोपियों ने योग संदेश किसके लिए उपयोगी बताया है?
(क) जिनका मन चकरी के समान है
(ख) जिनका मन शांत है
(ग) जो कृष्ण के प्रेम में डूबा है।
(घ) कोई नहीं
(ii) परशुराम पृथ्वी जीतकर किसे दान कर चुके हैं?
(क) माता-पिता को
(ख) गुरु को
(ग) राजाओं को
(घ) ब्राह्मणों को






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment