Santript Hydrocarbon संतृप्त हाइड्रोकार्बन

संतृप्त हाइड्रोकार्बन



Pradeep Chawla on 20-10-2018





हाइड्रोकार्बन(Hydrocarbon )


कार्बन एवं हाइड्रोजन के योगिक को हाइड्रोकार्बन कहते है। हाइड्रोकार्बन का एक प्राकृतिक स्रोत पेट्रोलियम(कच्चा तेल) है जिसे प्रकृति द्वारा पृथ्वी के कुछ विशेष प्रकार के अवसारी चट्टानों के बीच बने भण्डारों में संरक्षित किया गया है।

हाइड्रोकार्बन के प्रकार


हाइड्रोकार्बन तीन प्रकार के होते है:-


1 संतृप्त हाइड्रोकार्बन(Saturated Hydrocarbon) : जिस हाइड्रोकार्बन में प्रत्येक कार्बन परमाणु की चारों संयोजकताएँ एक ही सहसंयोजी आबंधों द्वारा संतुष्ट होती है, उसे संतृप्त हाइड्रोकार्बन या एल्केन(Alkane) कहते है। एल्केन का सामान्य सूत्र CnH2n+2 द्वारा दर्शाया जा सकता है, जहां n किसी अणु में उपस्थित कार्बन परमाणु की संख्या दर्शाता है। मेथेन, ईथर, प्रोपेन, ब्यूटेन आदि एल्केन के प्रमुख उदाहरण है।


2 असंतृप्त हाइड्रोकार्बन(Unsaturated Hydrocarbon) : वे हाइड्रोकार्बन जिनमें कम से कम दो निकटस्थ कार्बन परमाणु आपस में द्विबंध अथवा त्रिबंध बनाकर अपनी संयोजकता को संतुष्ट करते है, असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहलाते है। द्विबंध वाला असंतृप्त हाइड्रोकार्बन को एल्कीन(Alkene) कहते है। एल्कीन क्षेणी का सामान्य सूत्र CnH2nहोता है। त्रिबंध वाला असंतृप्त हाइड्रोकार्बन को एल्काइन कहते है। एल्काइन का सामान्य सूत्र CnH2n−2होता है।

3 एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन(Aromatic hydrocarbon) : बेंजीन सरलतम एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन है। इसकी संरचना वलय होती है जो निम्न है–



संतृप्त कार्बन यौगिक (Saturated Carbon Compounds):-वह कार्बन यौगिक जो कार्बन-कार्बन परमाणुओं से केवल एकल आबंध से जुड़े होते है संतृप्त कार्बन यौगिक कहलाते हैं |

उदाहरण: सभी एल्केन जैसे मीथेन, इथेन, प्रोपेन और ब्युटेंन आदि |

एल्केन का समान्य सूत्र (General formula): CnH2n+2

मीथेन का सूत्र प्राप्त करने के लिए इस सूत्र का प्रयोग:

CnH2n+2

n =1 रखने पर हम पाते हैं :

C1H2x1 + 2

CH4

इसी प्रकार;

इथेन के लिए:

n =2 रखने पर हमें प्राप्त होता है :

C2H2x2 + 2

C2H6

ऐसे ही हम प्रोपेन, ब्यूटेन और पेंटेन आदि का भी ज्ञात कर सकते है |

एल्केन (Alkanes): The संतृप्त हाइड्रोकार्बन जिसमें कार्बन परमाणु केवल एकल आबंध से जुड़े रहते है एल्केन कहलाता है |

एल्केन का नाम अणु सूत्र संक्षिप्त संरचना सूत्र (Condensed Formula)

मीथेन CH4 CH4
इथेन C2H6 CH3CH3
प्रोपेन C3H8 CH3CH2CH3
ब्यूटेन C4H10 CH3CH2CH2CH3
पेंटेन C5H12 CH3CH2CH2CH2CH3
हेक्सेन C6H14 CH3CH2CH2CH2CH2CH3
हेप्टेन C7H16 CH3CH2CH2CH2CH2CH2CH3
ओक्टेन C8H18 CH3CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3
नोनेन C9H20 CH3CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3
डेकेन C10H22 CH3CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3

मीथेन की संरचना (एकल आबंध):

अकेला कार्बन परमाणु जिसकी चार असंतुष्ट संयोजकता होती है हाइड्रोजन के परमाणुओं से इस आकृति की तरह जुड़ा होता है |

मीथेन का इलेक्ट्रोन बिंदु संरचना

इथेन की संरचना (एकल आबंध):

C - C [ कार्बन परमाणु एकल आबंध से एक दुसरे से जुड़े रहते हैं |]

दिए गए आकृति की तरह कार्बन के बाकी असंतुष्ट संयोजकता को हाइड्रोजन परमाणुओं से जोडिए |

इथेन का इलेक्ट्रोन बिंदु संरचना

इसी प्रकार

प्रोपेन का संरचना सूत्र (एकल आबंध):

ब्यूटेन का संरचना सूत्र (एकल आबंध):

पेंटेन का संरचना सूत्र (एकल आबंध):

हेक्सेन का संरचना सूत्र (एकल आबंध):




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Prashant Awasthi on 13-11-2023

Kya C5H12 SATURATED HYDROCARBON HAI

Dheeraj pal on 11-11-2023

Hiidrocarban

कमल on 07-10-2023

बणभबच


ज्योती on 03-10-2023

C5h12में कितने सहसंयोजी आबंध हैं।

Sanjay on 17-07-2023

Hdjndywknb

Sheeba on 15-06-2023

saturated hydrocarbon

Dimple on 04-01-2023

C5H12


Veer on 08-12-2022

C5H12mei akal band hai



Anandi on 28-05-2020

Sundari Tora suntript Kis Tarah Se Vayu Mein Jalte Hain

Sachin on 02-07-2020

Alkain santrapt hydrocorbon h??

Vikas on 21-09-2020

Samprakta hydrocarbons marathi

Ajit Roy on 09-10-2020

Santript hydrocarbon kya hai


Somit on 24-10-2020

Santriptmehydrocarbomenahihota

Tasleem on 03-11-2020

C1 H2

Nitesh yadav on 19-02-2021

Santulit ka matlab kya hota hai

9893517093 on 06-06-2021

Santrapt hadrocarbon k structure formula

Kirti on 31-08-2021

Santript aur asantript hydrocarbon se aap kya samajhte hain kriyatmak samuh kya hai sabhi kriyatmak samuh ke naam aur Sutra likhiye

Payal on 24-09-2021

Iupac ka pura naam kya hai


Saniya on 26-02-2022

विद्युत धारा को किस युक्ती से मापा जाता है

Harsh kumar on 08-05-2022

Asntrapt hydrolarban kise khte hai

Menka sahu on 30-08-2022

Kyu aap bta sakte Hai ki thos padartho me uasma ka sanchran sanvahan ke davara kyu nhi ho sakta



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment