Jet Stream Ke Prakar जेट स्ट्रीम के प्रकार

जेट स्ट्रीम के प्रकार



Pradeep Chawla on 30-10-2018


क्षोभमंडल की ऊपरी सीमा तथा समतापमंडल की निचली सीमा में तेजी से विसर्पण करने वाले वायु जो सामान्यतः पश्चिम से पूर्व की ओर चलती है, जेट स्ट्रीम कहलाती है।इसकी उत्पत्ति का संबंध भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर उत्पन्न होने वाली ताप प्रवणता, ध्रुवों पर उत्पन्न उच्च दाब तथा इसके ऊपर उत्पन्न निम्न दाब के कारण जनित परिध्रुवीय भंवर से है। वायुमंडल की ऊपरी भाग में बनने वाले निम्न वायुदाब के चारों ओर हवाएँ भँवर के रूप में प्रवाहित होने लगती है और जेट स्ट्रीम का निर्माण करती हैं।


जेट स्ट्रीम के प्रकार:

  • ध्रुवीय राशि रात्रि जेट स्ट्रीम-इनका प्रभाव समतापमंडल में होता है।
  • ध्रुवीय वाताग्र जेट स्ट्रीम-इनका विस्तार 45 डिग्री से 65 डिग्री अक्षांशों के बीच होता है।
  • उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम-इनका विस्तार 20 डिग्री से 40 डिग्री अक्षांशों के बीच होता है। यह भारतीय मानसून को प्रभावित करते हैं।
  • उष्णकटिबंधीय पूर्वी जेट स्ट्रीम- यह एक अस्थाई जेट स्ट्रीम है जो ग्रीष्म काल में दक्षिण एशिया के ऊपर बहती है। भारत में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के उद्भव में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

जेट स्ट्रीम की विशेषताएँ-

  • जेट स्ट्रीम का संचरण ऊपरी क्षोभमंडल में 7.5 से 14 किलोमीटर की ऊँचाई पर एक संकरी पट्टी के रूप में पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर होता है।
  • ये त्रिकोणीय पवने होती हैं, जिनकी लंबाई कई हजार किलोमीटर, चौड़ाई सैकड़ों किलोमीटर तथा गहराई कुछ किलोमीटर तक होती है।
  • इनका विकास 20 डिग्री अक्षांश से ध्रुवों तक होता है।
  • जेट स्ट्रीम मौसम में परिवर्तन से प्रभावित होते हैं। शीतकाल में इनका वेग तथा विस्तार अपेक्षाकृत अधिक होता है।
  • ग्रीष्मकाल में उत्तर की ओर खिसकने से इनके विस्तार में कमी आ जाती है।

जेट स्ट्रीम मौसम को निम्नलिखित रूपों में प्रभावित करते हैं-

  • ध्रुवीय जेट स्ट्रीम शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति में सहायक होते हैं।
  • जेट स्ट्रीम के कारण क्षोभमंडल में वायु का अपसरण तथा अभिसरण होने से वायुमंडल में चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात की उत्पत्ति होती है।
  • जेट स्ट्रीम के कारण वायु का लंबवत संचार दोनों दिशाओं में होता है। चक्रवात के समय हवा ऊपर होती है और प्रतिचक्रवात के समय हवा नीचे आती है। इससे ध्रुवीय राशि रात्रि जेट स्ट्रीम के कारण क्षोभमंडल और समतापमंडल के बीच वायु का प्रवाह होता है और मानव जनित प्रदूषण समतापमंडल में पहुँच कर ओजोन को नुकसान पहूँचाते हैं।
  • जेट स्ट्रीम दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्पत्ति में भी सहायक है। इस प्रकार ये बाढ़ एवं सूखे के द्वारा भी मौसम को प्रभावित करते हैं।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Anand vishwakarma on 10-04-2023

जेट स्ट्रीम के प्रकार:
ध्रुवीय राशि रात्रि जेट स्ट्रीम-इनका प्रभाव समतापमंडल में होता है।
ध्रुवीय वाताग्र जेट स्ट्रीम-इनका विस्तार 45 डिग्री से 65 डिग्री अक्षांशों के बीच होता है।
उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम-इनका विस्तार 20 डिग्री से 40 डिग्री अक्षांशों के बीच होता है। यह भारतीय मानसून को प्रभावित करते हैं।
उष्णकटिबंधीय पूर्वी जेट स्ट्रीम- यह एक अस्थाई जेट स्ट्रीम है जो ग्रीष्म काल में दक्षिण एशिया के ऊपर बहती है। भारत में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के उद्भव में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।


Kamlesh on 08-02-2022

Kotishayaram

Suraj kumar bind on 25-10-2021

जेट स्ट्रीम की विशेषताएँ-
जेट स्ट्रीम का संचरण ऊपरी क्षोभमंडल में 7.5 से 14 किलोमीटर की ऊँचाई पर एक संकरी पट्टी के रूप में पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर होता है।
ये त्रिकोणीय पवने होती हैं, जिनकी लंबाई कई हजार किलोमीटर, चौड़ाई सैकड़ों किलोमीटर तथा गहराई कुछ किलोमीटर तक होती है।
इनका विकास 20 डिग्री अक्षांश से ध्रुवों तक होता है।
जेट स्ट्रीम मौसम में परिवर्तन से प्रभावित होते हैं। शीतकाल में इनका वेग तथा विस्तार अपेक्षाकृत अधिक होता है।
ग्रीष्मकाल में उत्तर की ओर खिसकने से इनके विस्तार में कमी आ जाती है।
जेट स्ट्रीम मौसम को निम्नलिखित रूपों में प्रभावित करते हैं-
ध्रुवीय जेट स्ट्रीम शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति में सहायक होते हैं।
जेट स्ट्रीम के कारण क्षोभमंडल में वायु का अपसरण तथा अभिसरण होने से वायुमंडल में चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात की उत्पत्ति होती है।
जेट स्ट्रीम के कारण वायु का लंबवत संचार दोनों दिशाओं में होता है। चक्रवात के समय हवा ऊपर होती है और प्रतिचक्रवात के समय हवा नीचे आती है। इससे ध्रुवीय राशि रात्रि जेट स्ट्रीम के कारण क्षोभमंडल और समतापमंडल के बीच वायु का प्रवाह होता है और मानव जनित प्रदूषण समतापमंडल में पहुँच कर ओजोन को नुकसान पहूँचाते हैं।
जेट स्ट्रीम दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्पत्ति में भी सहायक है। इस प्रकार ये बाढ़ एवं सूखे के द्वारा भी मौसम को प्रभावित करते हैं।


Vikas Kumar tiwari on 02-03-2021

Winter Worldwide Jet Flow which is generated due to high intense atmospheric heating gradient above the troposphere is its name?





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment