Hind Desh Ka Pyara Jhanda Geet हिन्द देश का प्यारा झंडा गीत

हिन्द देश का प्यारा झंडा गीत



GkExams on 15-02-2024

Hind desh ka pyara jhanda Lyrics In Hindi. हिंद देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा, ऊँचा सदा रहेगा झंडा ,ऊँचा सदा रहेगा !!

भारत के झण्डा गीत की रचना श्यामलाल गुप्त पार्षद ने की थी।

मूल रूप में लिखा गया झण्डा गीत इस प्रकार है:-

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा।
सदा शक्ति सरसाने वाला
प्रेम-सुधा बरसाने वाला
वीरों को हरसाने वाला
मातृभूमि का तन-मन सारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 1।
लाल रंग बजरंगबली का
हरा अहल इस्लाम अली का
श्वेत सभी धर्मों का टीका
एक हुआ रंग न्यारा-न्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 2।
है चरखे का चित्र सँवारा
मानो चक्र सुदर्शन प्यारा
हरे रंग का संकट सारा
है यह सच्चा भाव हमारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 3।
स्वतन्त्रता के भीषण रण में
लखकर बढ़े जोश क्षण-क्षण में
काँपे शत्रु देखकर मन में
मिट जाये भय संकट सारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 4।
इस झण्डे के नीचे निर्भय
लें स्वराज्य हम अविचल निश्चय
बोलो भारत माता की जय
स्वतन्त्रता हो ध्येय हमारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 5।
आओ प्यारे वीरो आओ
देश-धर्म पर बलि-बलि जाओ
एक साथ सब मिल कर गाओ
प्यारा भारत देश हमारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 6।
शान न इसकी जाने पाये
चाहें जान भले ही जाये
विश्व विजय कर के दिखलायें
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा। 7।


GkExams on 18-12-2018

हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा
तूफान और बादलों से भी नहीं झुकेगा
नहीं झुकेगा, नहीं झुकेगा, झंडा नहीं झुकेगा
हिन्द देश का प्यारा ..........................

केसरिया बल भरने वाला सदा है सच्चाई
हरा रंग है हरी हमारी धरती है अँगड़ाई
कहता है यह चक्र हमारा कदम कभी नहीं रुकेगा
हिहिन्द देश का प्यारा ..........................

शान नहीं ये झंडा है ये अरमान हमारा
ये बल पौरुष है सदियों का ये बलिदान हमारा
आसमान में फहराए या सागर में लहराए
जहाँ-जहाँ ये झंडा जाए यह सन्देश सुनाए
है आज़ाद हिन्द ये दुनिया को आज़ाद करेगा
हिन्द देश का प्यारा ..........................

नहीं चाहते हम दुनिया को अपना दास बनाना
नहीं चाहते हम औरों के मुँह की रोटी खा जाना
सत्य न्याय के लिए हमारा लहू सदा बहेगा
हिन्द देश का प्यारा ..........................

हम कितने सुख सपने लेकर इसको फहराते हैं
इस झंडे पर मर मिटने की कसम सभी खाते हैं
हिन्द देश का यह झंडा घर-घर में लहराएगा
हिन्द देश का प्यारा ..........................
- अज्ञात




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Vikas babu on 27-01-2024

Indian National jhanda song

हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊंचा सदा रहेगा on 19-12-2023

इस गीत का कवि कौन है?एवं इसकी रचना कब हुई?इस गीत को मूल संस्करण में दिखाई जाने की कृपा करें ।

RANJIT KUMAR on 23-07-2023

DHESH BHAKTI GEET PURNA LIKHNE KI KRIPA KARE


PRALAD KUMAR on 01-02-2023

Hind desh ka pyara jhanda ke lekhak kaun hai

Raman ji das on 04-10-2022

Hind desh Ka pyara jhanda ucha rahega kon lekhak hai

Raman ji das on 16-09-2022

Hind desh Ka pyara jhanda ucha sada rahega jhanda

Manoj on 22-07-2022

हिन्द देश का प्यारा झंडा के रचनाकार कानाम बताए




s on 06-02-2020

maths kaise shikhe

रामपाल भारती on 15-02-2020

हिंद देश प
यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा के लेखक कौन हैं तथा कब लिखा गया है

Ramandeep on 16-08-2020

Hind desh ka pyara jhanda ke lekhak kon hai ?

Bablu Kumar chaurasiya on 12-12-2020

Hind fresh Ka pyara jhanda feet kidney Likha hai? Rake lekhak Ka nam batawe



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment