Bhumadhya Rekha Ki Lambai भूमध्य रेखा की लंबाई

भूमध्य रेखा की लंबाई



Pradeep Chawla on 12-05-2019

भूमध्य रेखा या विषुवत्‌ रेखा (Equator) वह काल्पनिक रेखा है जो भूमंडल के

उत्तरी गोलार्द्ध को दक्षिणी गोलार्द्ध से अलग करती है। इस रेखा पर स्थित

प्रत्येक बिंदु से उत्तरी एवं दक्षिणी दोनों ध्रुव समान दूरी पर होते हैं।

यह रेखा वृत्ताकार है जिसका समतल पृथ्वी की धुरी को लंबवत्‌ काटता है।

पृथ्वी के आकार में मध्यगत प्रसार के कारण धरातल पर खींचे जानेवाले

काल्पनिक वृत्तों में यह वृत्त सबसे बड़ा है। यही कारण है कि इस रेखा पर

पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति न्यूनतम होती है। 22 मार्च और 23 सिंतंबर को

सूर्य की किरणें विषुवत्‌ रेखा पर लंबवत्‌ पड़ती हैं। 23 मार्च को पृथ्वी

दक्षिणी गोलार्द्ध से उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश करती है। भारत के

राष्ट्रीय पंचांग के अनुसार 23 मार्च ही वर्ष का प्रथम दिवस माना जाता है।

संयुक्त राज्य अमरीका के वाणिज्य विभाग के आधार पर भूमध्य रेखा की कुल

लंबाई 40,075.56 किमी. बताया था, किंतु 1866 ई. में क्लार्क महोदय ने अपने

गणनानुसार इसके अर्धव्यास की लंबाई 6,378.2064 किमी. बताई।



चुंबकीय ध्रुव की दृष्टि से चुंबकीयश (magnetic) विषुवत् रेखा धरातलीय

विषुवत् रेखा से भिन्न है। चुंबकीय विषुवत्‌ रेखा वही काल्पनिक रेखा है

जिसपर सूई का नयनांश शून्य है। विषुवत्‌ रेखीय वृत्त के समतल में पड़नेवाले

आकाशीय वृत्त को खगोलीय (celestial) विषुवत्‌ रेखा कहते हैं। पृथ्वी के

धरातल पर सूर्य के ताप का वितरण समान रूप से नहीं होता। स्थल अधिक गरम रहता

है और सागर अपेक्षाकृत कम। अधिक गर्मीवाले स्थानों को मिलानेवाली काल्पनिक

रेखा को तापीय विषुवत्‌ रेखा कहते हैं। उत्तरी गोलार्द्ध में स्थल की

मात्रा अधिक होने के कारण तापीय विषुवत रेखा औसत रूप से धरातलीय विषुवत्‌

रेखा के उत्तर ही स्थित रहती है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Krishna bhardwaj on 23-03-2023

Bhumadhya Rekha Ki Lambai

Pinky on 01-02-2023

Hamari bhomadhya rekha ki lambai kitni h

भूमध्य रेखा की लम्बाई कितनी है on 27-11-2022

भूमध्य रेखा की लम्बाई


Bhumdya rekha ki lambai on 20-04-2022

Bhumdya rekha ki lambai

Hamai bhumadhya rekha ki lambai kiya hai on 11-08-2021

Hamari bhumadhya rekha ki lambai kiya hai

Raj maurya on 19-09-2020

Bhumadhya rekh ki lambay





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment