Janganana 1951 जनगणना 1951

जनगणना 1951



Pradeep Chawla on 30-09-2018

1951 की जनगणना के कुछ प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं :--

  • प्रत्येक व्यक्ति की गिनती केवल एक बार हुई और अधिकांश व्यक्तियों की गिनती उनके समान्य निवास स्थान (usual place of residence) पर हुई।
  • पर्चे (Census slip) के अतिरिक्त प्रत्येक नागरिक संबंधी विवरण रखने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजिका (National register of citizens) प्रारंभ की गई।
  • प्रत्येक ग्राम, मुहल्ले, या नगर के निवासियों की संख्या, लिंग, शिक्षा स्तर, तथा आजीविका के आठ साधनों चार कृषि तथा चार अकृषज्ञीय कार्यों में लगे लोगों की अलग अलग तालिका प्रस्तुत की गई। विशद प्रश्नावली का रूप इस प्रकार हैं :--
  1. नाम, गृहस्वामी से संबंध, जन्मस्थान, लिंग, आयु और वैवाहिक तथ्य;
  2. पारिवारिक आर्थिक स्वरूप सदस्यों के व्यवसाय की स्थिति (Employment status), आजीविका के प्रमुख तथा गौण (यदि हों) साधन;
  3. राष्ट्रीयता, धर्म, 'विशेष समूह' की सदस्यता (जैसे पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जातियाँ), मातृभाषा, द्विभाषिकता (यदि है), शिक्षण स्तर, और देश परिवर्तन विवरण (displacement)।

भारत की 1961 की जनगणना 1951 की जनगणना से भी अधिक विशद एवं व्यापक है। यह 5 मार्च, 1961 को संपन्न हुई। भारतीय जनगणना के इतिहास में प्रथम बार 1961 में 'गृह' के इकाई मानकर उसके आवासीय या अन्य कार्यों (functions of a house or use of a house), दीवार तथा छत निर्माण के सामान, कमरों की संख्याएँ, गृहस्वामित्व का विवरण आदि तथ्यों का समावेश किया गया है। इसके अतिरिक्त 1961 में नौ साधनों के लिए सूचनाएँ प्राप्त की गई। 1961 की जनगणना में निम्नांकित पंजिकाएँ प्रस्तुत की गई :--

  1. भाग 1 जनगणना का सामान्य विवरण, गौण सारणी। इसके अतिरिक्त 1951-61 ई. की दशाब्दी के जन्म मरण के आँकड़े,
  2. भाग 2 सारणियाँ,
  3. भाग 2 (क) सामान्य जनसंख्या सारणी और प्रमुख गणना विषयक संक्षिप्त पंजिकाएँ,
  4. भाग 2 (ख) सामान्य जनसंख्या की आर्थिक सारणी।
  5. भाग 2 (ग) सांस्कृतिक और स्थानांतरण सारणी।
  6. भाग 3 पारिवारिक आर्थिक सारणी, परिवार के सदस्यों की संख्या ओर सदस्यीय विवरण
  7. भाग 4 गृह तथा संस्थापन सारणी एवं विवरण
  8. भाग 5 विशेष सारणियाँ (पिछड़ी जातियाँ ओर अनुसूचित जातियाँ) एवं अन्य जातीय विवरण ।
  9. भाग 6 ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वेक्षण।
  10. भाग 7 हस्तकलाओं का सर्वेक्षण;
  11. भाग 8 जनगणना का प्रशासकीय विवरण (बिक्री के लिए नहीं),
  12. भाग 9 मानचित्रावली।
  13. भाग 10 दस लाख तथा उससे अधिक जनसंख्यावाले नगरों की विशेष विवरणपंजिका।

अन्य प्रकार के विवरण संयुक्त राज्य तथा कुछ अन्य देशों में इन गणनाओं के अतिरिक्त कुछ विवरण भी दिए जाते हैं, जो विभिन्न प्रशासनिक एवं आयोजन कार्यों के लिए अत्यावश्यक हैं।






सम्बन्धित प्रश्न



Comments Swapnil modanwal on 06-11-2023

भारत की जनगड़ना 1951 में कितनी थी

Ban ten Ban tan on 20-09-2020

1951hangman how

NAFEES KHAN KHAN on 22-07-2018

Jangarna 1951 me poochhe gye 14 sawaal






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment