हाथी (Hathi) = elephant
हाथीहाथी ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ हीस्तन्, हस्ती, प्रा॰ हत्थी] [स्त्री॰ हथिनी] एक बहुत बड़ा स्तनपायी जंतु जो सूँड़ के रूप में बढ़ी हुई नाक के कारण और सब जानवरों से विलक्षण दिखाई पड़ता है । विशेष—यह जमीन से ७-८ हाथ ऊँचा होता है और इसका धड़ बहुत चौड़ा और मोटा होता है । धड़ के हिसाब से इसकी टाँगें छोटी और खंभे की तरह मोटी होती हैं । पैर के पंजे गोल चक्राकार होते हैं । आँखें डीलडौल के हिसाब से छोटी और कुछ ऊदापन लिए होती हैं । जीभ लंबी होती है । पुँछ के छोर पर बालों का गुच्छा होता है । इसकी सबसे बड़ी विशेषता है नाक जो एक गावदुम नली के समान जमीन तक लटकती रहती है और सूँड़ कहलाती है । यह सूंड़ हाथ का भी काम देती है । इससे हाथी छोटी से छोटी वस्तु जमीन पर से उठा सकता है और पेड़ की बड़ी बड़ी डालों को तोड़कर मुँह में डाल लेता है । इससे वह अपने शत्रुओं को लपेटकर पटक देता या चीर डालता है । सूँड़ में पानी भरकर वह अपने ऊपर डालता भी है । नर हाथी के मुखविवर के दोनों छोरों पर हाथ डेढ़ हाथ लंबे और ५-६ अंगुल चौड़े गोल डडे की तरह के सफेद चमकीले दाँत निकले होते हैं जो केवल दिखावटी होते हैं । इन दाँतों का वजन बहुत अधिक—७५ से १७५ सेर तक होता है । इसके कान गोल सूप की तरह के होते हैं । मस्तक चोड़ा और बीच से कुछ विभक्त दिखाई पड़ता है । सिरकी हड़िडयाँ जालीदार होती हैं । पसलियों बीस जोड़ी होती हैं । हाथी पृथ्वी के गरम भागों में —विशेषतः हिंदुस्तान और अफ्रिका में —पाए जाते हैं । अफ्रिका और हिंदुस्तान के हाथियों में कुछ भेद होता है । अफ्रिका के हाथी के दो निकले हुए दाँतों के सिवा चार दाढ़ें होती हैं और हिंदुस्तानी के दो ही । अफ्रिका के हाथी का मस्तक गोल और कान इतने बड़े होते हैं कि सारे कंधे को ढँके रहते हैं । बरमा और स्याम की ओर सफेद हाथी भी पाए जाते हैं जिनका बहुत अधिक आदर और मोल होता है । हिंदुस्तान के हाथियों के भी अनेक भेद होते हैं; जैसे, — दँतैला, मकना (कद में छोटा और बिना दाँत का), पलँगदाँत, गनेसा, सूअरदंता, पथरदंता, सँकरिया, अंकुसदंता या गुंडा इत्यादि । कोई कोई हिंदुस्तानी हाथी के दो प्रधान भेद करते हैं —एक कमरिया, दूसरा मिरगी या शिकारी । कमरिया का शरीर भारी और सूँड़ लंबी होती है । मिरगी कुछ अधिक ऊँचा और फुरतीला होता है और उसकी सूँड़ भी कुछ छोटी होती है । सवारी के लि
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
elephant ka opposite kya ho tha h