मवेशी (Maveshi) = cattle
मवेशी संज्ञा पुं॰ [अ॰ माशियह् का बहु व॰ मवाशी] पशु । ढोर । डंगर । यौ॰—मवेशीखाना ।
ढोर (cattle) उस पशुवर्ग में आते हैं जिनके खुर होते हैं और प्रत्येक खुर आगे से मध्य भाग में फटा होता है। यह द्विखुरीयगण के अंतर्गत एक कुल है। अधिकांश ढोरों के सींग होते हैं, जो खोपड़ी के किनारों के ही बढ़े हुए हिस्से होते हैं। इनके ऊपरी जबड़े के अंत में दाँत नहीं होते। इस जाति के पालतु पशु जैसे गाय, बैल, भैंस तथा जंगली पशु जैसे बहुसिंगे आदि जुगाली करते हैं। ऐसा उल्लेख मिलता है कि 3,500 ई0पू0 मिस्र में ढोर पाले जाते थे। खेतीबारी के कार्यो में इन ढोरों में से साँड़ का उपयोग सर्वप्रथम किया गया। पुरानूतन युग (Palaeocene period) में भी भारत और यूरोप के ढोरों की जातियों का पता है। भारत में ककुद या डिल्लेवाले गाय बैल और यूरोप में बिना डिल्लेवाले पाए जाते थे। भारत के गाय बैलों में आंग्ल नस्ल का उल्लेख विशेष रूप से है। कांस्य युग में विशेष रूप से बड़ी जाति के साँड़ थे, जो यूरोपीय जंगली साँड़ों से प्राय: मिलते-जुलते थे। फ्रांसीसी वैज्ञानिकों के अनुसार अंग्रेजी शब्द कैटिल (Cattle) फ्रेंच शब्द कैटल (Catel) से निकला है, जो लैटिन शब्द कैपटेल (Captale) से व्युत्पन्न है और जिसका तात्पर्य धन अथवा संपत्ति है। लिनियस ने लैटिन में गाय जाति के पशुओं के लिये बॉसटॉरस (Bostaurus) शब्द का प्रयोग किया है। टॉरस का मतलब लैटिन में साँड़ से है। रोमन आक्रमण के समय इंग्लैंड में ढोरों की चर्चा मिलती है। अंग्रेजी शब्द कैटिल (Cattle) का पयोग साधारण रूप से उन पशुओं के लिये किया गया जिसका संबंध केवल गाय या साँड़ से था, यद्यपि कभी कभी इस शब्द का प्रयोग आर्थिक उपयोगिता के सभी पशुओं के लिये किया गया है। प्राणिविज्ञान संबंधी दृष्टि से ढोर खुरवाले पशुवर्ग, अंग्युलेटा (ungulata), के अंतर्गत आते हैं। विशेषकर ढोर (Cattle) उपवर्ग फटे हुए खुर (Cloven hoof) समुदाय में आते हैं। ढोरों को पालतू बनाने का विचार मनुष्य जाति में उनकी उत्पादनशक्ति को देखकर पैदा हुआ। यद्यपि निश्चयपूर्वक नहीं कहा जा सकता कि मनुष्य ने ढोरों को कब से पालतू बनाया, तथापि अनुमान है कि कृषि का किंचित विकास हो जाने पर ही औरों को पालतू बनाने की आवश्यकता हुई होबी। अत: मानव इनको आर्थिक दृष्टि से पालने लगा और उसमें पशुओं के प्रति स्नेह तथा देखभाल की
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
ढोर, पशु,
दुष्काल पड़ने पर अन्य प्रदेश में मवेशियों के साथ गमन या ऐसा स्थान जहां मवेशी सहित ठहरा जा सकता हो , क्या कहलाता है
मवेशी के विक्रय के समय वसूली जाने वाली लाग को क्या कहते थे ?
मवेशी रखने वालों से लिया जाने वाला एक प्रकार का कर है ?
मवेशी चराने का एक प्रकार का कर है ?
दुर्भिक्ष के समय मवेशी को पानी व घास वाले प्रदेश में ले जाने की क्रिया कहलाती हे -
Maveshi meaning in Gujarati: ઢોર
Translate ઢોર
Maveshi meaning in Marathi: गाई - गुरे
Translate गाई - गुरे
Maveshi meaning in Bengali: গবাদি পশু
Translate গবাদি পশু
Maveshi meaning in Telugu: పశువులు
Translate పశువులు
Maveshi meaning in Tamil: கால்நடைகள்
Translate கால்நடைகள்