भ्रूण (Bhroon) = fetus
भ्रूण संज्ञा पुं॰
1. स्त्री का गर्भ ।
2. बालक की उस समय की अवस्था जब वह गर्भ में रहता है । बालक की जन्म लेने से पहले की अवस्था ।
भ्रूण (Embryo) प्राणी के विकास की प्रारंभिक अवस्था को कहते हैं। मानव में तीन मास की गर्भावस्था के पश्चात् भ्रूण को गर्भ की संज्ञा दी जाती है। एक निषेचित अंडाणु जब फलोपिओन नालिका (fallopian tube) से गुजरता है तब उसका खंडीभवन (segmentation) होता हें तथा यह अवस्था मोरूला (morula) बन जाता हें। प्रथम तीन सप्ताह में ही प्रारंभिक जननस्तर (primary germ layers) प्रारंभिक जनन स्तर के तीन भाग होते हैं। बाहर का भाग बाह्यत्वचा (ectoderm), अंदर का भाग अंतस्त्वचा (endoderm) और दोनों के बीच का भाग मध्यस्तर (mesoderm) कहलाता है। इन्हीं से विभिन्न कार्य करनेवाले अंग विकसित होते हैं। भ्रुण अवस्था अष्टम सप्ताहश् के अंत तक रहती है। नाना आशयों तथा अंगों के निर्माण के साथ साथ भ्रूण में अत्यंत महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। इसके पश्चात् तीसरे मास से गर्भ कहानेवाली अवस्था प्रसव तक होती है। भ्रूण अत्यंत प्रारंभिक अवस्था में अपना पोषण प्राथमिक अंडाणु के द्वारा लाए गए पोषक द्रव्यों से पाता है। इसके पश्चात् ब्लास्टोसिस्ट गर्भाशय की ग्रंथियों तथा वपन की क्रिया में हुए ऊतकलयन के फलस्वरूप एकत्रित रक्त से पोषण लेता है। भ्रूणपट्ट (embryonic disc), उल्व (amnion), देहगुहा (coelom) तथा पीतक (yolk) थैली में भरे द्रव्य से पोषण लेता है। अंत में अपना तथा नाभि नाल के निर्माण के पश्चात् माता के रक्तपरिवहन के भ्रूणरक्त का परिवहनसंबंध स्थापित होकर, भ्रूण का पोषण होता है। 270 दिन तक मातृ गर्भाशय में रहने के पश्चात प्रसव होता है और शिशु गर्भाशय से निकलता है। भ्रूण (अनियमित रूप से ग्रीक:ἔμβρυον बहुवचनἔμβρυα lit. से आया शब्द है जिसका अर्थ होता है -"वह जो विकसित होता है", en से-"in"+bryin "फूलना, भरना; इसका सही लातिन रूप होगा embryum) अपने विकास के शुरूआती चरण में, प्रथम कोशिका विभाजन से लेकर जन्म, प्रसव या अंकुरण तक, एक बहुकोशिकीय डिप्लॉयड यूक्रायोट होता है। इंसानों में, इसे निषेचन के आठ सप्ताह तक (मतलब एलएमपी के 10वें सप्ताह तक) भ्रूण कहा जाता है और उसके बाद से भ्रूण की बजाय इसे गर्भस्थ शिशु (फेटस) कहा जता है। भ्रूण के विकास को एंब्रियोजेनेसिस कहा जाता है
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
गर्भस्थ शिशु,
निम्नलिखित में से अभ्रूणीय पादप का उदाहरण है ?
भ्रूण में कोई हृदय गतिविधि के लिए कारण
एकल लाइव अंतर्गर्भाशयी भ्रूण
राठी नस्ल की पहली प्रत्यारोपित बछड़ी के पशु विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर परिसर में राठी गाय ने किस दिनांक को जन्म दिया ? स्मरण रहे कि राजस्थान में पशु भ्रूण प्रत्यारोपण का यह पहला सफलता प्रयोग है ?
मध्यप्रदेश का प्रथम भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला कहाँ स्थापित करने को योजना है ?
Bhroon meaning in Gujarati: ગર્ભ
Translate ગર્ભ
Bhroon meaning in Marathi: गर्भ
Translate गर्भ
Bhroon meaning in Bengali: ভ্রূণ
Translate ভ্রূণ
Bhroon meaning in Telugu: పిండం
Translate పిండం
Bhroon meaning in Tamil: கரு
Translate கரு