स्लोवाकिया (Slovakia) = Slovakia
Category: place
स्लोवाकिया युरोप महाद्वीप मे स्थित एक देश है। चेकोस्लोवाकिया से अलग होने के बाद इस गणराज्य का निर्माण हुआ था। यहाँ की राजधानी ब्रातिस्लावा है। पुरातात्विक अवशेषों के अध्ययन से यह पता लगा है कि 1000 ईसा पूर्व से पहले स्लोवाकिया में बंजारे रहते थे जो एक जगह से दूसरी जगह जाते रहते थे। तत्पश्चात इलीरियन और सेल्ट जाति के लोग यहाँ स्थायी रूप से बसे। लगभग 100 ईसा पूर्व में जर्मन सेनाओं ने इन जातियों को यहाँ से खदेड़ा और स्वयं यहाँ बस गए। रोमन साम्राज्य ने इस इलाके पर कब्ज़ा करने की कोशिश की लेकिन जर्मन जातियों को हारने में असफल रहे। छठी शताब्दी तक स्लाव लोग यहाँ बस चुके थे। [1]सन् 833 में स्लोवाकिया के क्षेत्र पर मोरावियाई साम्राज्य ने कब्ज़ा कर लिया था। सन् 863 में ईसाई मिशनरी (धर्म-प्रचारक) देश के लोगों का धर्म-परिवर्तन करने में सफल रहे, जो आज तक कायम है। [2]सन् 907 में मोरावियाई साम्राज्य के बिखर गया और सन् 1018 में स्लोवाकिया हंगेरियाई साम्राज्य का भाग बन गया। इस समय में क्षेत्र की आर्थिक उन्नति हुई और क्षेत्र में खदानों से सोना, चांदी, एवं तांबा निकाला गया। परन्तु सन् 1237 में पूर्व से तातार लोगों ने हमला कर दिया और अर्थव्यवस्था इससे डूब गयी। इन हमलों से बचाव के लिए साम्राज्य ने जर्मन लोगों को स्लोवाकिया के कम जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रों में बसने के लिए भेजा। इससे जर्मन लोगों का यहाँ आना शुरू हुआ जिसके नतीजतन कई खनन वाले शहरों में जर्मन लोग प्रमुख जनजातीय समूह बन गए। [3]चौदवीं और सोलहवीं शताब्दी में हंगेइरियाई साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह हुए। इसके बाद तुर्कियों ने हंगरी पर कब्ज़ा कर लिया, परन्तु 1686 में हंगेरियन साम्राज्य ने उन्हें हरा दिया और स्लोवाकिया पर फिर हंगेरियन साम्राज्य का प्रभुत्व था। [3]स्लोवाकिया पूर्वी यूरोप में स्थित है। यह सभी तरफ़ से ज़मीन से घिरा है (अर्थात इसकी किसी सीमा पर समुद्र या महासागर नहीं है)। इसका कुल क्षेत्रफल 49,035 वर्ग किलोमीटर है। इसके उत्तर में पोलैंड है, दक्षिण में हंगरी, पूर्व में यूक्रेन और पश्चिम में चेक गणराज्य एवं ऑस्ट्रिया। डैन्यूब नदी राष्ट्र की राजधानी ब्रातिस्लावा से गुज़रती है और हंगरी के साथ स्लोवाकिया की सीमा का काम करती है। [4][5] देश का लगभग 30% इलाका पहाड़ी है। [5]2008 के अनुसार, स्लोवाकिया की जनसंख
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Slovakia meaning in Gujarati: સ્લોવેકિયા
Translate સ્લોવેકિયા
Slovakia meaning in Marathi: स्लोव्हाकिया
Translate स्लोव्हाकिया
Slovakia meaning in Bengali: স্লোভাকিয়া
Translate স্লোভাকিয়া
Slovakia meaning in Telugu: స్లోవేకియా
Translate స్లోవేకియా
Slovakia meaning in Tamil: ஸ்லோவாக்கியா
Translate ஸ்லோவாக்கியா