चार्टर (Charter) = charter
चार्टर ^२ वि॰ [अ॰ चार्टर्ड] जो राजा की सनद से स्थापित हुआ हो । जैसे, — महारानी के लेटर्स पेटेंट्स से स्थापित होने के कारण कलकत्ता, मद्रास, बंबई और इलाहाबाद के हाइकोर्ट चार्टर्ड हाइकोर्ट कहाते हैं ।
अंग्रेजी शब्द "चार्टर" (Charter), लैटिन "चार्टा" (Charta) से निकला है, जिसका अर्थ होता है 'कागज या उसपर लिखी कोई चीज'। राजलेख (Charta) का यह आधुनिक रूप हुआ। पर जब कागज का आविष्कार नहीं हुआ था, उस समय भी राजलेख निकलते थे। भोजपत्र, तालपत्र, ताम्रपत्र, रेशमी वस्त्र (Scroll) आदि कागज के ही भिन्न भिन्न रूप थे। सम्राटों के शिलालेख (Edicts) तो राजलेख के विशिष्ट उदाहरण हैं। सम्राट अशोक के शिलालेख अब भी वर्तमान हैं। राजलेख के दो क्षेत्र हैं - एक निजी, दूसरा सार्वजनिक। निजी क्षेत्र अर्थात् प्राइवेट लॉ में इसका पर्याय दस्तावेज (Deed) है एवं किसी भी औपचारिक लेख (Formal writing) के प्रसंग में इसका व्यवहार किया जा सकता है। प्राइवेट लॉ में इसका सबसे अधिक उपयोग भूमि के क्रय विक्रय में किया जाता है। विक्रता खरीददार को जो दस्तावेज लिखता है, उससे खरीदार को हक (Title) मिलता है एवं राजा या राज्य का कोई अधिकारी दस्तावेज पर अपना हस्ताक्षर का एवं सरकारी मुहर लगाकर इसे मान्यता देता है। यह राजलेख का ही दृष्टांत है, यद्यपि भारत या इंग्लैंड में इसका प्रयोग लिखित दस्तावेज के प्रसंग में अब प्रचलित नहीं है। किंतु फ्रांस में इसका प्रयोग अब भी किया जाता है। सार्वजनिक क्षेत्र में अर्थात् पब्लिक लॉ में राजलेख वह आदेश है, जिसके द्वारा राजा अपनी प्रजा के अधिकार की रक्षा की घोषणा करता है या कोई सार्वभौम राज्य अपने उपनिवेश को अधिकार प्रदान करता है। राजलेख का प्रयोग बैंक या अन्यान्य कंपनी के प्रसंग में भी होता है। इस अर्थ में राजलेख वह दस्तावेज है, जिसके द्वारा राज्य चुने हुए लोगों की एक जमायत को किसी खास लक्ष्य के लिए अधिकार वा विशेषाधिकार प्रदान करता है। 13वीं सदी के आरंभ में इंग्लैंड के राजा जॉन ने अपना एकाधिकार स्थापित करना चाहा। उसके सामंतों ने अपने अधिकारों का अपहरण होते देख उसके विरुद्ध विद्रोह कर दिया। निदान जॉन को एक विशिष्ट लिखित घोषणा के द्वारा उनके अधिकार की रक्षा का वचन देना पड़ा। यह घोषणापत्र मैगनाकार्टा (यानी विशिष्ट दस्तावेज) के नाम से प्रसिद्ध है। इसके बाद इस शब्द का प्रयोग
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
1813 का चार्टर एक्ट
Charter meaning in Gujarati: ચાર્ટર
Translate ચાર્ટર
Charter meaning in Marathi: सनद
Translate सनद
Charter meaning in Bengali: সনদ
Translate সনদ
Charter meaning in Telugu: చార్టర్
Translate చార్టర్
Charter meaning in Tamil: சாசனம்
Translate சாசனம்