हरसौंठ (Harasaunth) = harasauntha
हरसौंठ (जिप्सम) (Ca SO4, 2H2o) एक तहदार खनिज है जिसे 'सैलैनाइट' भी कहते हैं। रासायनिक संरचना की दृष्टि से यह कैल्सियम का सल्फेट है, जिसमें जल के भी दो अणु रहते हैं। गरम करने से जल के अणु निकल जाते हैं और यह अजल हो जाता है। आकृति में यह दानेदार संगमर्मर सदृश होता है। ऐसे हरसौंठ को सेलेनाइट या सेलखड़ी (अलाबास्टर) कहते हैं। नमक की खानों में नमक के साथा हरसौंठ भी मिला रहता है। समुद्र के पानी में भी हरसौंठ रहता है। समुद्री पानी को सुखाने पर जो लवण प्राप्त होते हैं उनमें हरसौंठ के मणिभ पाए जाते हैं। यह खनिज विशेषतः ऊसर भूमि और शुष्क भागों में अधिक पाया जाता है। हरसौंठ संसार के अन्य देशों में प्रचुरता से पाया जाता है। भारत में राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और बिहार में इसके निक्षेप मिले हैं। हरसौंठ के मणिभ प्रिज्म के आकार के या नलाकार होते हैं। अनेक स्थलों में सेलेनाइट के सुंदर, सूक्ष्म मणिभ पाए गए हैं। हरसौंठ कोमल होता है। नखों से इसपर खरोच पड़ जाती है। इसकी कठोरता 1.5 से 2 तक होती है तथा विशिष्ट गुरुत्व 2.3 के लगभग। यह जल में अल्प विलेय होता है। हरसौंठ से होकर बहते हुए पानी में हरसौंठ का कुछ अंश घुला हुआ रहता है, जिससे पानी कठोर हो जाता है। शुद्ध हरसौंठ सफेद या वर्णरहित होता है। पर साधारण: अपद्रव्यों के कारण इसका रंग धूसर, पीला या गुलाबी दिखाई देता है। यदि 75% जल निकालकर हरसौंठ को पीस डाला जाए तो उत्पाद प्लास्टर ऑव पैरिस के नाम से व्यापक रूप से सीमेंट के रूप में प्रयुक्त होता है। हरसौंठ को प्लास्टर पत्थर या साँचा पत्थर भी कहते हैं क्योंकि इस प्लास्टर ऑव पैरिस बड़ी मात्रा में और साँचे बड़ी संख्या में बनते हैं।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
मध्यप्रदेश के किस जिले में हरसौंठ (जिप्सम) पाया जाता है ?
Harasaunth meaning in Gujarati: હરસુન્થ
Translate હરસુન્થ
Harasaunth meaning in Marathi: हरसुंठ
Translate हरसुंठ
Harasaunth meaning in Bengali: হারসুন্থ
Translate হারসুন্থ
Harasaunth meaning in Telugu: హర్సుంత్
Translate హర్సుంత్
Harasaunth meaning in Tamil: ஹர்சுந்த்
Translate ஹர்சுந்த்