जगदलपुर (jagdalpur) = Jagdalpur
जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रान्त के बस्तर जिले का एक प्रमुख शहर है। यह इस जिले का मुख्यालय भी है। यहाँ का तापमान सामान्यतः कम होता है, यहाँ अनेक दर्शनीय स्थल हैं। जगदलपुर चारों ओर से पहाड़ियों एवं घने जंगलों से घिरा है। काकतिया राजा जिसे पाण्डुओ का वंशज कहा जाता है ने जगदलपुर को अपनी अंतिम राजधानी बनाया एवं इसे विकसित किया। जगदलपुर का नाम पूर्व में जगतुगुड़ा था। जगदलपुर को चैराहों का शहर भी कहा जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत तरीके से बसाया गया है। यहाँ विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। यहाँ जगन्नाथ पीठ का भव्य मंदिर एवं देवी दंतेश्वरी का मंदिर है। जगदलपुर का दशहरा बहुत मशहूर है, जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। इसे देखने के लिए देश विदेश से अनेक पर्यटक आते हैं। निर्देशांक: 19°04′N 82°02′E / 19.07°N 82.03°E / 19.07; 82.03जगदलपुर शहर 19°04′N 82°02′E / 19.07°N 82.03°E / 19.07; 82.03 पर स्थित है। शहर की समुद्र तल से औसतन ऊँचाई ५५२ मीटर है। जगदलपुर शहर इंद्रावती नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ है। जगदलपुर के आस-पास लगभग 40.00 किलोमीटर की दूरी पर चित्रकोट जलधारा, चित्रधारा, ताम्रघूमर, तीरथगढ़ आदि पर्यटन स्थल हैं जिनका प्राकृतिक सौंन्दर्य अपनी छटा इस प्रकार बिखरता है कि मन मुग्ध हो जाता है। देवी दंतेश्वरी का मंदिर जो यहाँ से लगभग 90.00 किलोमीटर की दूरी पर दंतेवाडा जिला में है। देवी दंतेश्वरी का मंदिर अपनी प्रसिद्व के लिए जाना जाता है। एेसा कहा जाता है कि यहाँ दर्शन करने से मुरादें पूरी हो जाती है और निवासियों का विश्वास अटल है। जगदलपुर शहर में बस्तर विश्वविद्यालय और चिकित्सा संबंधी अनेक शाला और विद्यालय हैं। शहर में ठहरने के लिए सस्ते होटल एवं भोजनालय के साथ-साथ एयर कंडीशन सुसज्जित होटल उपलब्ध हैं। ऐसी ऐतिहासिक एवं पवित्र भूमि पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर, राऊतपारा में स्थित है। यहाँ कुल 1,495 मिमी तक वर्षा एक वर्ष में होती है।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।