भेड़िया (Bhediya) = Wolf
भेड़िया संज्ञा पुं॰ [हिं॰ भेढ़]
1. एक प्रसिद्ध जंगली मांसाहारी जंतू जो प्रायः सारे एशिया, यूरोप और उत्तर अमेरिका में पाया जाता है ।
2. सियार श्रृगाल । विशेष— यह प्रायः 3-3 । । हाथ लंबा होता है और जंगली कुत्तों से बहुत मिलता जुलता होता है । यह प्रायः बस्तियो के आस पास झुँड बाँधकर रहता है और गाँवों में से भेड़, बकरियों, मुरगों अथवा छोटे छोटे बच्चों आदि को उठा ले जाता है । यह अपने शिकार की दौड़ाकर उसका पीछा भी करता है और बहुत तेज दौड़ने के कारण शीघ्र ही उसको पक़ड़ लेता है । यह प्रायः रात के समय बहुत शोर मचाता है । यह जमीन में गड्ढा या माँद बनाकर रहता है और उसी में बच्चे देता है । इसके बच्चों की आँखें जन्म के समय बिलकुल बंद रहती हैं और कान लटके हुए होते हैं । इसके काटने से एक प्रकार का बहुत तीव्र विष चढ़ता है जिससे बचना बहुत कठिन होता है ।
वृक या भेड़िया एक कुत्ते के रूप का जंगली जानवर है। वैज्ञानिक नज़रिए से भेड़िया कैनिडाए (canidae) पशु परिवार का सबसे बड़े शरीर वाला सदस्य है। किसी ज़माने में भेड़िये पूरे यूरेशिया, उत्तर अफ्रीका और उत्तर अमेरिका में पाए जाते थे लेकिन मनुष्यों की आबादी में बढ़ौतरी के साथ अब इनका क्ष्रेत्र पहले से बहुत कम हो गया है। जब भेड़ियों और कुत्तों पर अनुवांशिकी अध्ययन किया गया तो पाया गया के कुत्तों की नस्ल भेड़ियों से ही निकली हुई हैं, यानि दसियों हज़ार वर्ष पहले प्राचीन मनुष्यों ने कुछ भेड़ियों को पालतू बना लिया था जिनसे कुत्तों के वंश की शुरुआत हुई। 39 उपजातियाँभेड़िये एक नर और एक मादा के परिवारों में रहते हैं जिसमें उनके बच्चे भी पलते हैं। यह भी देखा गया है के कभी-कभी भेड़ियों के किसी परिवार के नर-मादा किसी अन्य भेड़ियों के अनाथ बच्चों को भी शरण देकर उन्हें पालने लगते हैं। भेड़ियों का शिकार करने का तरीक़ा सामाजिक होता है - यह अकेले शिकार नहीं करते, बल्कि गिरोह बनाकर हिरण-गाय जैसे चरने वाले जानवरों का शिकार करते हैं। भेड़िये अपने क्षेत्र में शिखर के शिकारी होते हैं जिन्हें मनुष्यों और शरों को छोड़कर और किसी से चुनौती नहीं होती।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।