शर्बत (Sharbat) = Sorbet
शर्बत संज्ञा पुं॰ [अ॰] दे॰ 'शरबत' ।
शर्बत एक पेय है जो पानी और नींबू या फलों के रसों में मसालों तथा अन्य सामग्रियों को मिला कर बनाया जाता है। प्रायः यह शीतलता प्रदान करने के लिए पिया जाता है। भारत तथा पाकिस्तान में शर्बत में मुख्तः पानी, चीनी और नमक के अलावे कुछ मसाले और नींबू के रस की प्रधानता होती है। पर तुर्की, अरब तथा फ़ारस (ईरान) के शर्बत कई फलों के रसों तथा सुगंधित पुष्पों और वनस्पतियों से मिलकर बने होते हैं। शर्बत शब्द अरबी भाषा के शब्द शरिबा से आता है जिसका अर्थ है 'पीना'। अरबी भाषा में किसी भी पेय को शरबा कहते हैं। तुर्की तथा फ़ारसी में इसे शेर्बत कहते हैं। भारतीय शब्द शराब भी इसी मूल से आया है। सन् 1867 में 'सेलर्स हैंडबुक' में श्राब शब्द का अर्थ कुछ इस तरह दिया गया था - एक मादक द्रव्य जो समुद्री यात्रियों के लिए कलकत्ता के गंदे इलाकों में बनाया जाता है। इसी मूल से अंग्रेजी का यूनानी प्रतीत होता शब्द सीरप तथा पुर्तगाली एवं लैटिन के क्रमशः क्ज़ेरोप (xarope) तथा सीरपस (sirupus) शब्द आए हैं।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
गुरूनानक की वाणी सुनाने के बाद पिलाया जाने वाले शर्बत को क्या कहते है ?
Sharbat meaning in Gujarati: શરબત
Translate શરબત
Sharbat meaning in Marathi: सरबत
Translate सरबत
Sharbat meaning in Bengali: শরবত
Translate শরবত
Sharbat meaning in Telugu: పానీయం
Translate పానీయం
Sharbat meaning in Tamil: சர்பெட்
Translate சர்பெட்