खरड़ (Kharad) = Trunk
निर्देशांक: 30°44′N 76°39′E / 30.74°N 76.65°E / 30.74; 76.65 खरड़ भारत के पंजाब राज्य के मोहाली जिले का एक छोटा शहर व नगरपालिका है। यह चंडीगढ़ से १०-१५ किलोमीटर व मोहाली से करीब ४ किलोमीटर दूर है। खरड़ को रूपनगर जिले से मोहाली जिले में स्थानांतरित किया गया था और अब यह काफ़ी तेज़ी से विकसित हो रहा है। इसे चंडीगढ़ व मोहाली दोनों के पास होने का लाभ मिलता है, साथ ही इस बात का भी कि पंजाब सरकार खरड़ में विकास को प्रोत्साहित कर रही है। इसकी वजह से इस शहर में बहुत से रिहायशी इलाके बन रहे हैं जिन्हें पुडा (पंजाब शहरी योजना व विकास प्राधिकरण) द्वारा स्वीकृति मिली है जैसे मॉडल टाउन, शिवालिक एंक्लेव, सनी एंक्लेव व गिल्को वैली। खरड़ में एक अभियंत्रिकी महाविद्यालय व २ पॉलीटेक्निक तथा एक बीएड व वकालत का महाविद्यालय है। २००६ में खरड़ का अधिकांश क्षेत्र जीमाडा (विस्तृत मोहाली विकास प्राधिकरण) को और विकास के लिए आवंटित किया गया है। खरड़ की स्थिति 30°44′N 76°39′E / 30.74°N 76.65°E / 30.74; 76.65 पर है। इसकी औसत ऊँचाई २९७ मीटर (९७४ फ़ुट) है। पंजाबी बोलचाल की मुख्य भाषा है। हिंदी और अंग्रेज़ी भी बोली जाती है। 2001 तक [update] की भारतीय जनगणना के अनुसार, खरड़ की जनसंख्या ३९,४१० थी। पुरुष जनसंख्या के ५४% हैं और स्त्रियाँ ४६%। खरड़ की साक्षरता दर ७५% है, जो कि ५९.५% के राष्ट्रीय औसत से अधिक है। पुरुषों की साक्षरता दर ७९% है व महिलाओं की ७२%। खरड़ की ११% जनसंख्या की आयु ६ वर्ष से कम है।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Kharad meaning in Gujarati: ખારર
Translate ખારર
Kharad meaning in Marathi: खरर
Translate खरर
Kharad meaning in Bengali: খারর
Translate খারর
Kharad meaning in Telugu: ఖరార్
Translate ఖరార్
Kharad meaning in Tamil: காரர்
Translate காரர்