अणुव्रत (Annuvrat) = anuvrata
अणुव्रत संज्ञा पुं॰ [सं॰] जैन शास्नानुसार गृहस्थ धर्म का एक अंग । विशेष—इसके ५ भेद है—
१. प्राणातिपात बिरमण, (२) मृषावाद विरमण, (३) अदत्तदान विरमण, (४) मैथुन विरमण ओर (५) परिग्रह विरमण । पातंजलि योगशास्त्र में इनको 'यम' कहते है ।
अणुव्रत का अर्थ है लघुव्रत। जैन धर्म के अनुसार श्रावक, अणुव्रतों का पालन करते हैं। 'महाव्रत' साधुओं के लिए बनाए जाते हैं। यही अणुव्रत और महाव्रत में अंतर है, अन्यथा दोनों समान हैं। अणुव्रत इसलिए कहे जाते हैं कि साधुओं के महाव्रतों की अपेक्षा वे लघु होते हैं। महाव्रतों में सर्वत्याग की अपेक्षा रखते हुए सूक्ष्मता के साथ व्रतों का पालन होता है, जबकि अणु व्रतों का स्थूलता से पालन किया जाता है। अणुव्रत पाँच होते हैं- (1) अहिंसा, (2) सत्य, (3) अस्तेय, (4) ब्रह्मचर्य और (5) अपरिग्रह। नैतिकता शून्य धर्म ने धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा दिया। धर्म गौण हो गया, सम्प्रदाय मुख्य हो गए। अपेक्षा यह है कि धर्म मुख्य रहे और सम्प्रदाय गौण हों। इस संदर्भ में अणुव्रत ने एक नया द्रष्टिकोण दिया। उसने सम्प्रदाय मुक्त धर्म कि अवधारणा दी। अणुव्रत केवल धर्म है, वह सम्प्रदाय नहीं। किसी सम्प्रदाय विशेष का प्रतिनिधि भी नहीं है। यह जैन, बौध, वैदिक, इस्लाम और इसाई धर्म नहीं है। इस द्रष्टि से इसे एक निर्विशेषण धर्म या मानव धर्म कहा जा सकता है। अणुव्रत के अनुसार नैतिक हुए बिना धार्मिक नहीं हो सकता। उपासना धर्माराधना का माध्यम है। अणुव्रत के अनुसार उपासना का स्थान दूसरा है और धर्म का पहला। अणु का अर्थ है छोटा और व्रत का अर्थ है -संस्कार। अणुव्रत कि शाब्दिक परिभाषा इतनी ही है, पर इसकी भावना व्यापक है। उसके अनुसार किसी छोटे से छोटे प्राणी से भी अनावश्यक हिंसा न की जाए। अणुव्रत के आधार पर नैतिकता का मानदंड है संयम। संयम आत्ममुखी भी है तथा समाजाभिमुखी भी है। अपनी इन्द्रियों पर संयम करना आत्मभिमुखी कार्य भी है, वह नैतिकता भी हो सकता है। अणुव्रत का मूल मन्त्र है 'संयमः खलु जीवनम' अर्थात संयम ही जीवन है। इसका अर्थ है नैतिक कार्य वाही है जहाँ संयम है। इसके अनुसार जिस कार्य में साथ संयम नहीं है, उस कार्य को कभी नैतिक नहीं कहा जा सकता। अणुव्रत के निदेशक तत्व इस प्रकार हैं:अणुव्रत के अनुसार इच्छा बढ़ाना अच्छा नहीं है क्योंकि इच्छाएं अनंत होती है और अनंत इच्
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Annuvrat meaning in Gujarati: પરમાણુ ઝડપી
Translate પરમાણુ ઝડપી
Annuvrat meaning in Marathi: आण्विक जलद
Translate आण्विक जलद
Annuvrat meaning in Bengali: পারমাণবিক দ্রুত
Translate পারমাণবিক দ্রুত
Annuvrat meaning in Telugu: అణు వేగంగా
Translate అణు వేగంగా
Annuvrat meaning in Tamil: அணு வேகம்
Translate அணு வேகம்