कोडाइकनाल (Kodaicanal) = Kodaikanal
निर्देशांक: 10°14′06″N 77°29′10″E / 10.235°N 77.486°E / 10.235; 77.486 कोडैकनाल (तमिल: கோடைக்கானல், अंग्रेज़ी:Kodaikanal) भारत के तमिल नाडु राज्य में बसा एक शहर है। समुद्र तल से 2133 मीटर ऊंचा तमिलनाडु का कोडईकनाल हिल रिजॉर्ट अपनी सुन्दरता और शान्त वातावरण से सबको सम्मोहित कर देता है। पाली हिल के बीच बसा यह जगह दक्षिण भारत का प्रमुख हिल स्टेशन है। यहां घूमने का मजा कुरिन्जी के खिलने के समय दोगुना हो जाता है। हालांकि यह फूल बारह साल में एक बार खिलता है। यहां के लोग कुरिन्जी के फूल को अपनी शान समझते है। जब यह खिलता है तो पहाड़ियों की सुंदरता देखते ही बनती है। और इसकी महक मदहोश कर देने वाली होती है। कोडईकनाल में प्रकृति की सुंदरता अपने तमाम रूपों में नजर आती है। विशाल चट्टान, शांत झील, फलों के बगीचे और यहां के हरे भरे दृश्य अपनी सुदंरता की कहानी कहते है। साथ ही यूकेलिप्टस और पाइन के जंगलों से आती स्वच्छ हवा यहां के वातावरण को सुगंधित और गुलजार बना देती हैं। कोडईकनाल का उल्लेख ईसा पूर्व के तमिल संगम साहित्य में मिलता है। पलानी हिल्स के आसपास के क्षेत्र में उस समय पेलियन्स और पुलयन्स नामक आदिम जनजाति निवास करती थी। 1845 ई. में अंग्रेजों ने यहां हिल स्टेशन स्थापित किया। ब्रिटिश प्रशासकों और मिशनरियों का यह पसंदीदा हिल स्टेशन था। वे गर्मियों में यहां अपना समय व्यतीत करते थे। यह खूबसूरत झील पिकनिक स्थल के लिए लोकप्रिय है। प्राकृतिक सुंदरता से भरा यह झील कोडईकनाल बस स्टैंड से 21 किलोमीटर दूर है। इस झील से पेरियाकुलम नगर को पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। इस झील की खोज और सुधार कार्य ब्रिटिश आर्मी के कर्नल हेमिल्टन द्वारा 1864 ई. में किया गया था। बेरियम झील के पूर्व दिशा में 20 एकड के क्षेत्र में फैला ब्रायंट पार्क स्थित है। यह पार्क फूलों तथा संकर प्रजाति के विभिन्न पेड-पौधो के लिए जाना जाता है। यहां एक ग्लासहाउस मे विभिन्न किस्म के फूल रखे हुए हैं। मई के महीने में यहां उधान मेला का आयोजन किया जाता है। झील से 5 किलोमीटर की दूरी पर यह संग्रहालय स्थित है। इसकी देखरख सेक्रेड हार्ट कॉलेज द्वारा की जाती है। यहां का आर्किडोरियम भारत के सबसे बेहतर आर्किडोरियम में से एक माना जाता है। यह बोट क्लब 1910 में स्थापित किया गया था। 1932 से पहले यह आम
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Kodaicanal meaning in Gujarati: કોડાઈકેનાલ
Translate કોડાઈકેનાલ
Kodaicanal meaning in Marathi: कोडाईकनाल
Translate कोडाईकनाल
Kodaicanal meaning in Bengali: কোডাইকানাল
Translate কোডাইকানাল
Kodaicanal meaning in Telugu: కొడైకెనాల్
Translate కొడైకెనాల్
Kodaicanal meaning in Tamil: கொடைக்கானல்
Translate கொடைக்கானல்